/mayapuri/media/media_files/2025/12/24/movie-5-2025-12-24-13-50-13.jpg)
हरसाल 25 दिसंबर (क्रिसमस -डे) के मौके पर हम खबर पढते हैं कि अमुक फिल्म सितारा अमुक स्थान पर सेंटाक्लॉज़ के गेटअप में देखा गया! बॉलीवुड सितारों के लिए सेंटा बाबा हमेशा एक आकर्षण का विषय रहे हैं। इनदिनों जब दुनिया युद्ध की विभीषिका में जी रही है, मानवीय स्तर पर भी दुनिया को सेंटाक्लॉज के संदेश वाहकों की जरूरत है।
/mayapuri/media/post_attachments/free-vector/merry-christmas-wallpaper-design_79603-2129-234287.jpg?semt=ais_hybrid&w=740&q=80)
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, आमिर खान, प्रीति जिंटा, शाहरुखह खान, सनी लियोनी, अनुपम खेर आदि बॉलीवुड के सितारे सांटा क्लॉज़ बन चुके हैं। कभी शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, प्रेमनाथ जैसे सितारे सांटा बनकर लोगों के बीच जाया करते थे। पिछले वर्ष रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को खुश करने के लिए सेंटा बने थे।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/24/amitabh-bachchan-santa-231211-2025-12-24-13-31-14.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/24/when-a-star-hero-turns-santa-claus-119-2025-12-24-13-31-27.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/24/bollywood-actress-alia-bhatt-celebrates-christmas-orphaned-kids-mumbai-december-25-2016-2025-12-24-13-34-54.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/24/aamir-khan-2025-12-24-13-41-42.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/736x/a6/92/92/a69292463c0799011a4cdb7d9d943084-586965.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/multimedia/2017_12image_09_50_17752707026shashi-kapoor-christ-475868.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEisXn8G0Lnyj87Uz52NgrTkV0rCA0HPzeUg0U9i2CMJUJHlRIQpaWj2IsrBSVYJThZfi8oyBLFeA94QlG6h9AtH9KgbBq-iLPm6HEiEQRLbo17Sz1_xKpjN-suqY2dqlGFCq2IrTvcTB_xF/s1600/premnath-bobby-500912.jpg)
सांटा क्लॉज बनकर 25 दिसम्बर को बहुत से सेलिब्रिटी लोगों के बीच, शांति का मसीहा बनकर दिखते हैं। क्रिसमस ट्री, क्रिसमस कार्ड, झालर, पेस्ट्री, केक और बच्चों के लिए उपहार ! इस माहौल को और आकर्षक बना देता है बाबा सांटा क्लॉज का आगमन ! रात के समय एक दाढ़ीवाला बाबा आता है लाल चोंगे पहनकर और अपनी जुराबों से उपहार निकाल कर बच्चों को बांटता है। बदलते समय के साथ अब ये सांटाबाबा माल्स, मल्टीप्लेक्स थियेटरों और शहर के पिकनिक स्पॉटों पर दिखाई देते हैं। सांटा क्लॉज बनने का आकर्षण फिल्मी सितारों को भी अपनी ओर आकर्षित करता रहा है इसलिए हर साल कोई ना कोई सितारा सेंटा के गेटअप में दिखाई पड़ता है।
/mayapuri/media/post_attachments/christmas-wiki/images/2/21/How-old-is-santa-6500cdaec0818.jpg/revision/latest-646046.webp?cb=20240708135338)
Also Read:Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग का किया समर्थन
क्रिसमस की खुशी का माहौल क्रिसमस डे के कई दिन पहले से आरंभ होता है जिसे ना सिर्फ ईसाई बल्कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख सभी वर्गों के लोग एन्जॉय करते हैं। एकबार अमिताभ बच्चन ने बताया था- "छोटे बच्चों के बीच सांटा के लबादे में जाकर या पर्दे पर सांटा बनकर जो खुशी मिलती है उसकी बात ही क्या है ! दुनिया मे अमन संदेश और प्यार का माहौल बनाने का एक जरिया है सांटा का गेटअप लेकर लोगों में जाना।"
बॉलीवुड सितारों में सांटाक्लॉज़ बनने का शौक है हॉलीवुड सितारों की देखादेखी। हॉलीवुड स्टार रिचर्ड एटनबरो, टीम एलेन, कुर्त रसेल, बिल्ली, बॉब थ्रोनटन, जॉन गुडमैन, लेजली नेल्सन आदि सांटा क्लॉज का गेटअप लेकर बच्चों में गिफ्ट बांटने जाते थे। बॉलीवुड में वहीं की नकल आयी है। उनके गीत 'जिंगलबेल जिंगलबेल...' को नाजाने कितनी बार फिल्मों में बदल बदल कर कॉपी किया गया है।
![]()
/mayapuri/media/post_attachments/images/Entertainment/the-santa-clause-tim-allen-ht-thg-171117_16x9_992-120184.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZmEyZGJmM2YtYTk1MC00ZWM1LWFkMDItMDM0YmFiMGRlZGU4XkEyXkFqcGdeQXRzdGFzaWVr._V1_-325077.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/img/gallery/signing-onto-bad-santa-was-a-no-brainer-for-billy-bob-thornton/l-intro-1669848051-679663.jpg)
![A Year Without a Santa Claus (2006, dir. Ron Underwood) – An [insert here] for Christmas!](https://img-cdn.publive.online/filters:format(webp)/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/11/e2f849b50e2e7bcc2b020f6e2e10889d-567505.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTY4ODM5MTE1Ml5BMl5BanBnXkFtZTgwNDM1MDg4MDI@._V1_-637223.jpg)
अनुपम खेर कई बार सांटाक्लॉज़ बनकर पब्लिक प्लेस पर गए हैं।वह कहते हैं- "बच्चों में जाकर उनको चॉकलेट आदि कोई दूसरा कुछ उपहार देने में एक अलग शुकुन मिलता है। लेकिन डर लगता है पहचाने जाने का। सांटा अमन शांति का चेहरा होता है जिसकी आज दुनिया को जरूरत है।"
/mayapuri/media/post_attachments/2022/11/ANUPAM-KHER-1200-687865.jpg)
इस समय आधी दुनिया युद्ध के हालात को जी रही है। इजराइल, फिलीपीन, यूक्रेन, रसिया, अमेरिका, ब्रिटेन सभी जगह से युद्ध की कवायद की ख़बरों ने दुनिया को डरा रखा है।इन हालातों में कई क्रिश्चियन बाहुल्य देश क्रिसमस को कोताही में सेलिब्रेट करने की बात कह रहे हैं। ऐसेमें, हम तो यही प्रार्थना करेंगे कि काश कोई सांटा आए अपनी जुराबों से अमन शांति का पैगाम बांटने जो दुनिया मे शांति का माहौल फैला जाए!
Also Read:Alia Bhatt Kapoor and Ranbir Kapoor के लिए नए साल का मतलब अब देर रात तक जागना नहीं
FAQ
Q1. बॉलीवुड सितारे सांटा क्लॉज़ क्यों बनते हैं?
बॉलीवुड सितारे क्रिसमस के मौके पर सांटा क्लॉज़ बनकर खुशियां बांटते हैं और प्यार, उम्मीद व इंसानियत का संदेश देते हैं।
Q2. किन-किन बड़े सितारों ने सांटा क्लॉज़ का रूप लिया है?
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, आमिर खान, प्रीति जिंटा, शाहरुख खान, सनी लियोनी, अनुपम खेर सहित कई सितारे सांटा बन चुके हैं।
Q3. क्या पुराने दौर के कलाकार भी सांटा बनते थे?
हां, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर और प्रेमनाथ जैसे दिग्गज कलाकार भी सांटा बनकर लोगों के बीच जाते थे।
Q4. हाल के वर्षों में कौन से सितारे सांटा बने?
पिछले वर्ष रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को खुश करने के लिए सांटा बने थे।
Q5. आज के समय में सांटा क्लॉज़ का संदेश क्यों अहम है?
जब दुनिया युद्ध और तनाव के दौर से गुजर रही है, ऐसे में सांटा क्लॉज़ का संदेश शांति, करुणा और मानवीय मूल्यों की याद दिलाता है।
Bollywood Santa Claus | Amitabh Bachchan | shah rukh khan | Aamir Khan | alia bhatt | Ranbir Kapoor not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/19/cover-2672-2025-12-19-19-56-51.png)