Advertisment

Michael Jackson की बायोपिक फिल्म ‘‘माइकल’’ में उनके किरदार में नजर आएंगे उनके भतीजे Jafar Jackson

1 नवंबर 1996 को माइकल जैक्सन ने मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऐतिहासिक कार्यक्रम किया। बाल ठाकरे और सोनाली बेंद्रे की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारतीय संगीत इतिहास में खास जगह बनाई।

New Update
माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘‘माइकल’’ में उनके किरदार में नजर आएंगे उनके भतीजे जाफर जैक्सन.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

एक नवंबर 1996 को एक इतिहास रचा गया था। इस दिन ‘‘किंग आफ पाॅप’’ के रूप में मषहूर विष्व प्रसिद्ध पाॅप गायक स्व. माइकल जैक्सन भारत,वह भी मंुबई आए थे। मंुबई में उनका म्युजिकल कंसर्ट थर,जिसे और षिवसेना सुप्रीमो स्व.बाला साहेब ठाकरे की षुभकामनाओं के साथ ‘षिवसेना’’ ने प्रायोजित किया था। उस दिन माइकल जैक्सन ने अपना ऐतिहासिक म्यूजिक कंसर्ट मंुबई के अंधेरी स्पोर्टंस काॅम्पलेक्स में सत्तर हजार लोगो की मौजूदगी में अंजाम दिया था। मंुबई पहुॅचने पर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने बाकायदा महाराष्ट्यिन साड़ी पहनकर परंपरागत तरीके से माइकल जैक्सन का स्वागत किया था और बाला साहेब ठाकरे ने उन्हे चांदी का तबला और तानपुरा भेंट किया था। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति का अनुभव किया और ओबेरॉय होटल के स्टाफ के लिए एक स्नेहपूर्ण नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने भारत को ‘मेरा विशेष प्यार’। इस यात्रा के दौरान माइकल ने दक्षिण भारतीय और मुगलई व्यंजनों का लुत्फ उठाया, जिसमें डोसा और बटर चिकन शामिल थे। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक, भारी भीड़ उनके स्वागत में जमा थी और फैन्स ने उनके मूनवॉक को काफी पसंद किया।

Advertisment

IMG_20260212_165058

MICHAEL JACKSON -IMG_20260212_170117

25 अ्रपैल 2009 में ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन ने इस दुनिया का पचास साल की उम्र में अलविदा कह दिया था। वह आज भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत आज भी जिंदा है। और अब, इसी विरासत को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जी हां, माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ की षूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म 24 अप्रैल को भारत सहित विष्व के कई देषों में रिलीज होगी। लेकिन इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें स्व. माइकल जैक्सन का किरदार किसी और ने नहीं,बल्कि उनका अपना खून निभा रहा है! यानी कि स्व.माइकल जैक्सन क ेकिरदार मे इस फिल्म में माइकल जैक्सन का 29 साल का भतीजा जाफर जैक्सन नजर आएगा।

MICHAEL JACKSON -IMG_20260212_170130

Michael-gallery-01 (1) (1)

फिल्म ‘माइकल’ दुनिया के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक माइकल जैक्सन के जीवन और विरासत का सिनेमाई चित्रण है। यह फिल्म माइकल जैक्सन के संगीत से परे के जीवन की कहानी बयां करती है। जिसमें जैक्सन फाइव के प्रमुख के रूप में उनकी असाधारण प्रतिभा की खोज से लेकर उस दूरदर्शी कलाकार तक की उनकी यात्रा को दर्शाया गया है। जिसकी रचनात्मक महत्वाकांक्षा ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मनोरंजनकर्ता बनने के लिए अथक प्रयास करने को प्रेरित किया। उनके मंच से इतर जीवन और उनके शुरुआती एकल करियर के कुछ सबसे यादगार प्रदर्शनों को उजागर करते हुए, यह फिल्म दर्शकों को माइकल जैक्सन को पहले कभी न देखे गए अंदाज में करीब से देखने का मौका देती है। यह कोई ‘शुगर-कोटेड’ फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक सच्ची और डार्क कहानी होगी,जिसमें नेवरलैंड को छोड़ने सहित हर विवाद को षामिल किया गया है।

Michael-gallery-05 (1)

इस फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे व गायक जाफर जैक्सन,निया लॉन्ग,लौरा हैरियर, जूलियानो क्रू वाल्डी,माइल्स टेलर ने अभिनय किया है। बोहेमियन रैप्सोडी जैसी सुपरहिट बायोपिक बना चुके ग्राहम किंग ही इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जबकि इस फिल्म के निर्देषक एंटोइन फुक्वा तथा लेखक जॉन लोगान है। फिल्म का बजट और प्रोडक्शन इतना भव्य है कि इसे ऑस्कर का बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

Michael-gallery-04 (1)

फिल्म के निर्देशक एंटोनी फूक्वा ने खुद साफ कर दिया है कि इसमें माइकल के जीवन के हर पहलू को दिखाया जाएगा। उनके बचपन के संघर्ष, ‘जैक्सन 5’ का दौर, ग्लोबल सुपरस्टार बनने का सफर और उनके जीवन से जुड़े वह विवाद जिन्होंने दुनिया को हिला कर रख दिया था। यह फिल्म माइकल के ‘जीनियस’ होने के साथ-साथ उनके मानवीय पक्ष को भी करीब से दिखाएगी।

Michael-gallery-02 (1)

Also Read:प्रेम के रंग: Bollywood की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियां"

कौन हैं जाफर जैक्सन...?

इस फिल्म में माइकल जैक्सन को जीवंत करने का साहस जाफर जैक्सन ने किया है,जिनका ं माइकल जैक्सन के संग खून का रिष्ता है। जाफर जैक्सन,माइकल के बड़े भाई जरमेन जैक्सन के बेटे हैं। 2025 में जब जाफर की पहली तस्वीर माइकल के गेटअप में सामने आई थी, तब पूरी दुनिया दंग रह गई थी! वही कद-काठी, वही चेहरा और वही रूहानी चमक। जाफर सिर्फ दिखते ही माइकल जैसे नहीं हैं, बल्कि वह खुद भी माइकल की ही तरह एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं। जाफर जैक्सन के लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उनकी ग्लोबल लॉन्चिंग है। उनकी आवाज माइकल से इतनी मिलती है कि फिल्म के कई गानों में जाफर की असली आवाज का इस्तेमाल हो सकता है।

Michael-gallery-03 (1)

जब से फिल्म ‘माइकल’ का ट्ेलर वायरल हुआ है,तब से कहा जा रहा है कि 12 साल की उम्र से संगीत की तालीम ले रहे जाफर के लिए यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने वाली है। जाफर जैक्सन ने अपने चाचा माइकल को जीवंतता प्रदान करने में कोई कसर नही छोडी। फिल्म की षूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद रहे लोगों की माने तो जब सेट पर जाफर ने मूनवॉक किया, तो वहां मौजूद लोग रो पड़े थे क्योंकि उन्हें लगा कि खुद माइकल वापस आ गए हैं!फिल्म के लिए जाफर को उन्ही लोगों ने ट्रेनिंग दी हैं जिन्होंने असली माइकल जैक्सन के साथ काम किया था। इसमें माइकल के पुराने साथी और डांसर्स शामिल हैं ताकि ‘मूनवॉक’ में एक प्रतिषत की भी कमी न रहे।

Michael-teaser-poster (1)

बताया जा रहा है कि निर्माता ने इस फिल्म को यथार्थ व तथ्यपरक बनाने में कोई कसर बाकी रखी। इसीलिए फिल्म की शूटिंग उसी असली नेवरलैंड रेंच में की गई है जहाँ माइकल जैक्सन रहते थे।

जाफर की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाफर पिछले 2 सालों में हर दिन 10-10 घंटे माइकल की तरह चलने और बात करने की ट्रेनिंग लेनेे में बिताए।

‘‘माइकल’’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि ‘किंग ऑफ पॉप’ को एक आखिरी सलाम है।

Also Read: अभिनेता, संपादक, फिल्म- एनालीसिस्ट Tanveer Zaidi बताते हैं अपनी 'वेलेंटाइन-ड्रीमगर्ल' की बातें

FAQ

Q1. माइकल जैक्सन भारत कब आए थे?

Michael Jackson 1 नवंबर 1996 को भारत आए थे।

Q2. उनका कॉन्सर्ट कहाँ आयोजित हुआ था?

उनका ऐतिहासिक म्यूजिक कॉन्सर्ट मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था, जहाँ लगभग 70,000 लोग मौजूद थे।

Q3. इस कार्यक्रम का आयोजन किसने किया था?

इस कॉन्सर्ट को Shiv Sena ने प्रायोजित किया था और Bal Thackeray ने उन्हें शुभकामनाएँ दी थीं।

Q4. मुंबई पहुंचने पर उनका स्वागत किसने किया?

अभिनेत्री Sonali Bendre ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनकर उनका स्वागत किया था।

Q5. भारत यात्रा के दौरान माइकल जैक्सन ने क्या खास अनुभव साझा किया?

उन्होंने भारतीय संस्कृति का अनुभव किया, स्थानीय व्यंजनों जैसे डोसा और बटर चिकन का आनंद लिया और होटल स्टाफ के लिए एक स्नेहपूर्ण नोट छोड़कर भारत को अपना “विशेष प्यार” बताया।

Also Read:Main Hoon: चित्रांगदा सिंह संग सलमान खान ने किया रोमांस

Mumbai | 1996 India concert | King of Pop India | Shiv Sena event not present in content

Advertisment
Latest Stories