Advertisment

पति Rajkummar Rao की फिल्म ‘Maalik’ की Special Screening में Patralekha ने फ्लांट किया बेबी बंप...

गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को मुम्बई में हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और मॉडल-अभिनेत्री मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया

New Update
Patralekha flaunts her baby bump at the special screening of husband Rajkummar Rao film Maalik
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को मुम्बई में हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और मॉडल-अभिनेत्री मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की. इस स्पेशल स्क्रीनिंग में कौन- कौन शामिल हुआ, आइये जानते हैं.

राजकुमार राव और पत्रलेखा

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ‘मालिक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) संग दिखे. इस दौरान राजकुमार ने लाइट ब्राउन कलर का सूट पहन रखा है, जबकि पत्रलेखा ने न्यूट्रल टोन कलर का टू पीस कोट-सूट पहना था. उनका यह लुक बॉसी वाइब दे रहा था. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन रखा था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था.

इस मौके पर एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था. यही नहीं उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर देखा गया. वह पूरी गर्मजोशी के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई.

मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)

‘मालिक’ (Maalik) की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर सिंपल लुक में नज़र आई. इस दौरान उन्होंने वाइट क्रॉप टॉप और और डैनिम पहनी. अपने लुक को उन्होंने खुले बाल और मिनिमल मेकअप से पूरा किया, वहीं उन्होंने ‘दिल’ की शेप वाला ब्लैक साइड बैग भी कैरी किया.

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर भी मालिक’ (Maalik) की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाई दिए. इस मौके पर उन्होंने ऑल ब्लैक लुक लिया था.

हुमा कुरैशी भाई साकिब के साथ

फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपने भाई साकिब (Saqib Saleem) के साथ ‘मालिक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नज़र आई. इस दौरान हुमा ने सफ़ेद शर्ट और ब्लू डैनिम पहनी थी, वहीं साकिब ने ऑल ब्लैक लुक लिया था.

अंशुमान पुष्कर

मालिक’ (Maalik) की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म के एक्टर अंशुमान पुष्कर भी नज़र आए.

आपको बता दें कि इन सितारों के आलावा मुकेश छावड़ा, निर्देशक पुलकित और अनामिका सहित कई हस्तियों ने मालिक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. यह फिल्म 11 जुलाई से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 

Read More

Son of Sardaar 2 Trailer Out: Ajay Devgn की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर आउट

Ramayana: Ranbir Kapoor स्टारर रामायण में Sunny Deol का होगा सिर्फ 15 मिनट का रोल, जानें वजह!

Rakesh Maria Biopic: राकेश मारिया बायोपिक में धमाल मचाने के लिए तैयार John Abraham, Rohit Shetty के साथ फिर से शुरू की शूटिंग

Diljit Dosanjh पर भड़कीं Kangana Ranaut, Hania Aamir संग काम पर बोलीं-'कुछ का अपना एजेंडा है'

Tags : film Maalik release date | film Maalik | Maalik Movie Public Review | Maalik - Official Trailer | Maalik Special Screening | Maalik Teaser | maalik trailer launch full event | maalik trailer launch press conference | MANY CELEBAS AT SCREENING OF FILM Maalik | rajkummar rao new movie Maalik | THE TRAILER LAUNCH OF MAALIK | Actor Rajkumar Rao with his wife patralekhaa | Patralekhaa | Patralekhaa pregnant | Patralekhaa sports cute baby bump | Patralekhaa Sports CUTE BABY BUMP In First Appearance With Rajkummar Rao | Rajkumar Patralekha | Rajkumar Rao and Patralekha | Rajkummar Rao and Patralekha | rajkummar rao and Patralekha baby | Rajkummar Rao Patralekha | RajKummar Rao films | Rajkummar Rao Journey | rajkummar rao movies | RajKummar Rao new movies | rajkummar rao news | Manushi chhillar bollywood debut | manushi chhillar images 

Advertisment
Latest Stories