/mayapuri/media/media_files/2026/02/19/zc-2026-02-19-16-18-22.jpeg)
मुंबई में 18 फरवरी 2026 को आयोजित ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026’ (Iconic Gold Awards 2026) मनोरंजन जगत के लिए एक भव्य और यादगार शाम रही. इस समारोह में कला और प्रतिभा को सम्मानित किया गया, जहां बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. रेड कार्पेट पर फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, रकुल प्रीत सिंह, मनोज बाजपेयी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी और हिना खान समेत कई सितारों ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से लाइमलाइट बटोरी. यह आयोजन मुंबई को देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में फिर से स्थापित करता नजर आया.
![]()
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)
रकुल प्रीत सिंह ब्लैक एंड वाइन कलर की ड्रेस में बेहद आकर्षक दिखीं. उनका स्टाइल और ग्रेस रेड कार्पेट पर सबकी नजरों का केंद्र रहा.
निम्रत कौर (Nimrat Kaur)
निम्रत कौर गोल्डन शिमरी बॉडीहगिंग आउटफिट में बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आईं. खुले बालों और कॉन्फिडेंट स्टाइल ने उनके लुक को और खास बना दिया. रेड कार्पेट पर उनका अंदाज़ चर्चा का विषय रहा.
कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda)
कृति खरबंदा ने साड़ी में सादगी और शालीनता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. उनका एलीगेंट लुक दर्शकों को खूब पसंद आया और उन्होंने अपने ग्रेसफुल स्टाइल से सबका ध्यान खींचा.
हुमा कुरेशी (Huma Qureshi)
हुमा कुरेशी ब्लू गाउन में बेहद एलिगेंट नजर आईं. उनका स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा की तरह दमदार रहा.
नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha)
नुसरत भरूचा स्टाइलिश अंदाज़ में इवेंट में पहुंचीं. उनका ग्लैमरस लुक रेड कार्पेट पर छाया रहा.
अवनीत कौर (Avneet Kaur)
अवनीत कौर ने वाइट डिजाइनर ड्रेस कैरी की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनका यंग और फ्रेश लुक फैंस को खूब पसंद आया.
हिना खान का रेड लुक
हिना खान (Hina Khan) रेड आउटफिट में बेहद स्टनिंग दिखीं. उनका बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज़ हमेशा की तरह आकर्षक रहा.
सहर बांबा (Sahher Bambba)
ब्लैक ऑफशोल्डर ड्रेस में सहर बांबा बेहद स्टाइलिश दिखाई दीं. मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को क्लासी टच दिया.
ईशान खट्टर (Ishaan Khatter)
ईशान खट्टर ब्राउन चेक स्टाइलिश आउटफिट में नजर आए. उनका स्मार्ट और ट्रेंडी लुक रेड कार्पेट पर अलग ही छाप छोड़ गया.
मोना सिंह (Mona Singh)
हाल ही में ‘Border 2’ और ‘Kohrra 2’ में नजर आईं मोना सिंह वाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं. उनका सादगी भरा लेकिन प्रभावशाली अंदाज़ सभी को पसंद आया.
सिमरन भाटिया (Simar Bhatia)
अक्षय कुमार की भांजी सिमरन भाटिया, जो फिल्म ‘Ikkis’ से डेब्यू कर रही हैं, इस इवेंट में महरून ड्रेस में दिखाई दीं. उनका फ्रेश और कॉन्फिडेंट लुक आकर्षण का केंद्र रहा.
फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)
फातिमा सना शेख साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने बालों को बांधकर क्लासी और ग्रेसफुल लुक अपनाया.
अदिति भाटिया (Aditi Bhatia)
जल्द ही ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) में नजर आने वाली अदिति भाटिया क्रीम बॉडीहगिंग ड्रेस में बेहद प्यारी दिखीं. उनका सॉफ्ट और एलिगेंट स्टाइल फैंस को भाया.
चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)
चित्रांगदा सिंह साड़ी में बेहद रॉयल लुक में नजर आईं. उनका पारंपरिक अंदाज़ बेहद आकर्षक रहा.
सारा और अरफीन खान
‘बिग बॉस’ फेम कपल सारा खान (Sara Khan) और अरफीन खान (Arfeen Khan) वाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए. दोनों का कोऑर्डिनेटेड लुक काफी चर्चा में रहा.
आन्या सिंह (Anya Singh)
‘बॉर्डर 2’ (Border 2) से चर्चा में आईं आन्या सिंह ब्लैक डिजाइनर ड्रेस में बेहद एलिगेंट दिखीं. मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को परफेक्ट बनाया.
अनुपम खेर (Anupam Kher) और शुभांगी दत्त (Shubhangi Dutt)
अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ (Tanvi The Great) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि लीड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त (Shubhangi Dutt) को बेस्ट एक्ट्रेस (जूरी) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस मौके पर शुभांगी डिजाइनर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं.
![]()
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
‘अनुपमा’ (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली भी इस अवॉर्ड नाइट की रौनक बढ़ाती नजर आईं. उनका एलीगेंट लुक फैंस को खूब पसंद आया.
दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan)
साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की मौजूदगी ने भी इवेंट को खास बना दिया. उनका स्टाइलिश और सॉफिस्टिकेटेड अंदाज़ चर्चा में रहा.
अलाया एफ (Alaya F)
अलाया एफ ने डिजाइनर ऑफशोल्डर गाउन स्टाइल किया था. उनका मॉडर्न और ग्लैमरस लुक बेहद आकर्षक रहा.
राधिका मदान (Radhika Madan)
राधिका मदान ब्लैक आउटफिट में इवेंट में शामिल हुईं. उनका बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज़ रेड कार्पेट पर अलग ही छाप छोड़ गया.
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)
मनोज बाजपेयी ब्लैक कोट-सूट में बेहद डैशिंग नजर आए. उनका क्लासी और सादगी भरा अंदाज़ हमेशा की तरह प्रभावशाली रहा.
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ इवेंट में पहुंचे. दोनों का स्टाइलिश और पावर कपल लुक चर्चा में रहा.
अन्य सितारे भी हुए शामिल
इस अवॉर्ड फंक्शन में आदर्श गौरव (Adarsh Gourav), मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra), बोमन ईरानी (Boman Irani), कबीर बेदी (Kabir Bedi), विशाल जेठवा (Vishal Jethwa), हर्मन बावेजा (Harman Baweja), सुनीता राजवर (Sunita Rajwar), सान्या नेहवाल (Saina Nehwal), कुब्रा सैत (Kubbra Sait), विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh), योगेश लखानी (Yogesh Lakhani), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), प्रज्ञा कपूर (Pragya Kapoor), नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी (Nawazuddin Siddiqui), वीर पहाड़िया (Veer Pahariya), आकांक्षा रंजन (Akansha Ranjan) और करण टैकर (Karan Tacker) सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं.
पूरी शाम सितारों की चमक, फैशन के जलवे और शानदार उपलब्धियों के जश्न के नाम रही.
‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुंबई देश की सांस्कृतिक राजधानी है, जहां प्रतिभा और परिश्रम को पूरे सम्मान के साथ सराहा जाता है.
Actor Manoj Bajpayee not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)