/mayapuri/media/media_files/2026/02/09/xcczxczc-2026-02-09-11-13-37.jpeg)
साल 2006 में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) ने 20 साल पूरे कर लिए है. इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ जुटी और इस आइकॉनिक फिल्म की यादों को ताजा किया. आमिर खान, सोहा अली खान, सिद्धार्थ नारायण, अतुल कुलकर्णी और अन्य कलाकारों ने मिलकर फिल्म के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया. सभी ने मैचिंग हुडी पहनकर फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ दिए और पुराने पलों को याद करते हुए सेलिब्रेशन का आनंद उठाया. आइये इस इवेंट के बारे में जानते हैं.....
/mayapuri/media/post_attachments/image/ab67616d00001e02a58a09b161c806587fe97b6e-747248.jpeg)
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2026/02/Kunal-Kapoor-Rang-De-Basanti-reunion-2026-02-09b408a4726cd62393fb25e393379392-16x9-724592.jpg?impolicy=website&width=400&height=225)
आमिर खान का स्टाइलिश अंदाज (Aamir Khan)
इस खास मौके पर आमिर खान ने ब्लू कलर की ‘रंग दे बसंती’ की हुडी पहनी थी. उन्होंने पैपराजी को पोज़ देते हुए अपने अंदाज से सभी का ध्यान खींचा. आमिर ने कैजुअल और कूल लुक को एक साथ बखूबी पेश किया.
सोहा अली खान का सिंपल डेनिम लुक
सोहा अली खान (Soha Ali Khan) फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ते टैग वाली लॉन्ग हुडी और डेनिम के साथ बेहद सिंपल और एलीगेंट लुक में दिखाई दी. उनका लुक आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी था, जो पूरे सेलिब्रेशन के मूड के साथ मैच कर रहा था.
शरमन जोशी
शरमन जोशी (Sharman Joshi) अपनी पत्नी के साथ इस इवेंट में पहुंचे. इस मौके पर शरमन ने रंग दे बसंती की हुडी पहनी हुई थी. उनकी जोड़ी ने कैमरे के सामने पोज़ देकर इवेंट को और भी खास बना दिया.
कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी का लुक
फिल्म के अभिनेता कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ने ब्लैक हुडी के साथ वाइट कार्गो पहनकर अपने लुक को मॉडर्न टच दिया. वहीं अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) भी ब्लैक हुडी में नजर आए और अपने कैजुअल स्टाइल से फैंस का ध्यान खींचा.
अन्य सितारे
इस खास मौके पर कई अन्य सितारे भी नजर आए. सिद्धार्थ नारायण (Siddharth Narayan) ने ऑल डेनिम लुक अपनाया और पैपराजी के लिए कई पोज़ दिए. मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) और सिद्धार्थ राय कपूर (Siddharth Ray Kapur) कैजुअल अंदाज में नजर आए. फिल्म के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakesh Omprakash Mehra) और अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) भी इस जश्न में शामिल हुए और उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ पोज़ देकर सेलिब्रेशन को यादगार बनाया.
Also Read:T20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत-पाक मैच को लेकर Sunil Shetty ने कहा – “टीमों के बीच बहुत अच्छी राइवलरी है”
‘रंग दे बसंती’ के बारे में
फिल्म ‘रंग दे बसंती’ पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा थी, जिसे 26 जनवरी 2006 को रिलीज किया गया था. राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे. आलोचकों ने फिल्म की तारीफ की और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही, जिसने 30 करोड़ की लागत में 97.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Also Read: Ketan Anand:‘मैं स्टार्स नहीं, एक्टर्स के साथ काम करता हूं’: राजेश खन्ना को लेकर चेतन आनंद की सोच
FAQ
Q1. ‘रंग दे बसंती’ फिल्म कब रिलीज हुई थी?
‘रंग दे बसंती’ साल 2006 में रिलीज हुई थी।
Q2. ‘रंग दे बसंती’ के 20 साल पूरे होने पर कौन-कौन शामिल हुआ?
इस खास मौके पर आमिर खान, सोहा अली खान, सिद्धार्थ नारायण, अतुल कुलकर्णी समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई।
Q3. 20 साल के जश्न में स्टार कास्ट ने क्या खास किया?
सभी कलाकारों ने मैचिंग हुडी पहनकर फोटोग्राफर्स को पोज़ दिए और फिल्म से जुड़ी यादें ताजा कीं।
Q4. ‘रंग दे बसंती’ को आइकॉनिक फिल्म क्यों माना जाता है?
फिल्म अपनी दमदार कहानी, देशभक्ति के संदेश और यादगार किरदारों की वजह से आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है।
Q5. ‘रंग दे बसंती’ का निर्देशन किसने किया था?
‘रंग दे बसंती’ का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।
Rang de basanti 20 Year Celebration | Bollywood classic movie not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)