Advertisment

T20 वर्ल्ड कप 2026 :  भारत-पाक मैच को लेकर Sunil Shetty ने कहा – “टीमों के बीच बहुत अच्छी राइवलरी है”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मैच का सस्पेंस बरकरार है। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

New Update
T20 वर्ल्ड कप 2026.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मुकाबले को लेकर सस्पेंस अब भी बना हुआ है. यह बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. इसी बीच अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने इस मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और भारत-पाकिस्तान मैच देखने की इच्छा जाहिर की है. 

Advertisment

ICC T20 World Cup 2026: Groups, Schedule, Venues, Time and more - The Hindu

इंडो- पाक  मैच पर क्या बोले सुनील शेट्टी

शुक्रवार को सुनील शेट्टी मुंबई में ‘ब्लैक स्कॉर्पियन: टू हेल एंड बैक’ (Black Scorpion: To Hell And Back)  किताब के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया और फोटोग्राफर्स से बातचीत करते हुए भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अपनी राय रखी.  सुनील शेट्टी ने भारत-पाकिस्तान की राइवलरी की तुलना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज़ से की. उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ मैच खेले. न खेलने से क्या होता है कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच बहुत अच्छी राइवलरी है,  जैसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की एशेज राइवलरी.”

भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “बस यही इच्छा है कि टीम इंडिया जैसे खेलती आ रही है, वैसे ही खेलती रहे. अगर वो उसी तरह खेलेगी, तो जरूर जीतेगी.”

Exclusive! Suniel Shetty talks about his fitness regime | Filmfare.com

सुनील शेट्टी के इस बयान से साफ है कि वो खेल को खेल की भावना से देखते हैं और वो चाहते है कि दोनों टीमें आपस में भिड़े. सुनील शेट्टी का मानना है कि खेल को हमेशा खेल की भावना से लेना चाहिए. मैच का बहिष्कार करने से किसी समस्या का हल नहीं होता है.

Also Read:‘Paro Pinaki Ki Kahani’ स्क्रीनिंग : Javed Akhtar, Aditya Thackeray और Vineet Kumar की रही खास मौजूदगी

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 1 फरवरी को मैच का बॉयकॉट किया 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट करने का ऐलान किया था. पाकिस्तान ने यह फैसला बांग्लादेश के सपोर्ट में लिया था, क्योंकि ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. 

Suniel Shetty hopes to see India-Pakistan match at T20 World Cup 2026 amid  boycott

वर्कफ्रंट और आने वाले प्रोजेक्ट 

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आख़िरी बार साल 2024 में ‘केसरी वीर’ में नज़र आए थे. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं. इसके अलावा ‘हेरा फेरी 3’ भी सुनील शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं.

Also Read:Zee Samvaad Real Heroes 2026 में Kareena Kapoor, Rakul Preet  और Ahan Shetty ने बढ़ाई शोभा

ANI's Video on X

Also Read:शोले से लेकर भविष्य तक: सिप्पी फिल्म्स ने इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट के साथ एक कैरेक्टर IP लेड स्टूडियो के तौर पर खुद को री-पोज़िशन किया है।

FAQ

प्र.1: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहाँ होगा?

भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला जाएगा।

प्र.2: सुनील शेट्टी ने भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या प्रतिक्रिया दी?

सुनील शेट्टी ने इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर उत्साह जताया और मैच देखने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

प्र.3: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आधिकारिक शुरुआत कब हुई?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आधिकारिक शुरुआत पहले ही हो चुकी है।

प्र.4: भारत-पाकिस्तान मैच क्यों खास माना जाता है?

भारत-पाकिस्तान के मैच हमेशा हाई-वोल्टेज, रोमांचक और क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले होते हैं।

प्र.5: कोलंबो में मैच देखने के लिए क्या विशेष तैयारी की गई है?

मैच के लिए स्टेडियम और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से तैयार किया गया है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुरक्षित और रोमांचक माहौल सुनिश्चित हो सके।

Also Read: Rajasaab: प्रभास की ‘द राजा साब’ का ओटीटी धमाका, एक्सटेंडेड कट के साथ होगी डिजिटल रिलीज़

 India Vs Pakistan | High Voltage Match | Cricket Fans | Colombo Cricket Stadium | Bollywood Stars not present in content

Advertisment
Latest Stories