Advertisment

Rani Mukerji ने ‘Mardani 3 की सफलता का मनाया जश्न,  कहा- महिला प्रधान फिल्मों को मिल रहा है  प्यार

फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हिट, रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय की तारीफ। मुंबई के कॉलेज में जश्न के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म मनोरंजन के साथ प्रेरणा और जागरूकता भी देती है।

New Update
रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता का जश्न मनाया, कहा- महिला प्रधान फिल्मों को मिल रहा है प्यार.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हाल ही में 30 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ (Mardani 3) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों के जबरदस्त प्यार ने साबित कर दिया है कि मजबूत विषय और दमदार अभिनय हमेशा दिल जीतते हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के प्रभावशाली अभिनय की दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों ने सराहना की है. सफलता के बाद रानी ने मुंबई के एक कॉलेज में जश्न मनाया और कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रेरणा और जागरूकता का माध्यम है. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा…

Advertisment

Mardaani 3 - Wikipedia

रानी ने मनाया सफलता का जश्न

फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए रानी मुखर्जी मुंबई के एक कॉलेज पहुंचीं. इस खास मौके पर वह डेनिम शर्ट और जीन्स में बेहद डैशिंग अंदाज़ में नजर आईं. उन्होंने केक काटकर फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट किया और संस्थान की महिला छात्राओं के साथ खुलकर बातचीत की. रानी ने अपनी फैंस के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं, जिनमें उनका उत्साह साफ झलक रहा था.

Also Read: 2026 में नेटफ्लिक्स पर तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स, 'लेगेसी' 'टोस्टर' और 'Lust Stories 3' को लेकर Abhishek Banerjee ने की बात

इस दौरान रानी ने कहा कि इस फिल्म का सिनेमाघरों तक पहुंचना बेहद जरूरी था, क्योंकि इसकी कहानी समाज से जुड़े अहम मुद्दों को सामने लाती है. उन्होंने दर्शकों का दिल से आभार जताते हुए कहा कि आज के दौर में एक महिला प्रधान फिल्म को इतना प्यार मिलना इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत है. इससे निर्माता और फिल्मकार महिला शक्ति पर आधारित मजबूत कहानियां बनाने के लिए प्रेरित होंगे.

Mardaani 3 success: Rani Mukerji hosts fan evening, cuts cake. Pics - India  Today

फिल्म में ‘वूमेन इन यूनिफॉर्म’ यानी वर्दी में महिलाओं की ताकत और साहस को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. रानी ने देश की जनता और दर्शकों को सलाम करते हुए कहा कि उनके समर्थन और स्नेह की बदौलत ही यह फिल्म सफलता हासिल कर पाई है. 

वैलेंटाइन ईव पर दिया ख़ास मैसेज 

इस दौरान वैलेंटाइन ईव के मौके पर उन्होंने एक खास मैसेज भी दिया. उनका कहना था कि सबसे जरूरी है खुद से प्यार करना. जब तक हम खुद से प्यार नहीं करेंगे, तब तक हम किसी और से सच्चा प्यार नहीं कर सकते. उन्होंने महिलाओं को खास तौर पर जागरूक और सतर्क रहने की सलाह दी. उनका कहना था कि खतरा सिर्फ बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी हो सकता है, इसलिए हर किसी को सजग रहना चाहिए.
रानी ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं का भरोसा अक्सर टूट जाता है, क्योंकि वे आसानी से विश्वास कर लेती हैं. इसलिए समाज में शिक्षा और सही सोच का प्रसार बेहद जरूरी है. साथ ही, ऐसे अपराधों के लिए सख्त सजा होनी चाहिए, ताकि अपराधियों के मन में कानून का डर बना रहे और वे ऐसे अपराध करने के बारे में सोच भी न सकें.

Mardaani 3 success: Rani Mukerji hosts fan evening, cuts cake. Pics - India  Today

xczsa

Also Read: Dhurandhar: धुरंधर में Nagarjuna को ऑफर हुआ था Akshaye Khanna का रोल?

करियर को  लेकर कहा

अपने 30 साल के करियर को लेकर रानी ने कहा कि वह दुआ करती हैं कि आने वाले 30 सालों तक भी उन्हें दर्शकों, प्रेस और अपने चाहने वालों का यही प्यार और समर्थन मिलता रहे. उन्होंने वादा किया कि वह आगे भी ऐसी फिल्में लेकर आती रहेंगी, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को प्रेरित भी करें.

Mrs. Chatterjee vs. Norway (2023) - IMDb

आपको बता दें कि इससे पहले रानी बंगाली अभिनेत्री देबाश्री रॉय (Debashree Roy) के साथ कोलकाता के काली घाट पर भी नजर आईं थीं. रानी ने 2025 में फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' (Mrs. Chatterjee vs Norway) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. उनकी रिश्तेदार  और अभिनेत्री देबाश्री को काफी समय लगभग तीस साल पहले 'उन्नीशे अप्रैल' के लिए सम्मानित किया गया था.

'मर्दानी 3' के बारे में 

'मर्दानी 3', मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं. इसमें रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदारों में हैं. खबर लिखे जाने तक इस फिल्म 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 41.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

FAQ

Q1. ‘मर्दानी 3’ कब रिलीज़ हुई थी?

फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई थी।

Q2. फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कौन हैं?

फिल्म में मुख्य भूमिका में Rani Mukerji हैं।

Q3. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी चल रही है?

‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का जबरदस्त प्यार पा रही है।

Q4. फिल्म का संदेश क्या है?

यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं है बल्कि प्रेरणा और जागरूकता फैलाने का माध्यम भी है।

Q5. रानी मुखर्जी ने सफलता पर क्या कहा?

रानी ने मुंबई के एक कॉलेज में जश्न मनाते हुए बताया कि फिल्म मजबूत विषय और दमदार अभिनय के जरिए लोगों को प्रभावित करती है।

 mardaani 3 | Mardaani 3 Movie Review | Women Supporting Women | Hindi action drama not present in content

Advertisment
Latest Stories