Advertisment

Shabad-Reet Aur Riwaaz की Screening में Roshni Walia, Mihr Ahuja और Rj Mahvash हुए शामिल

हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘शब्द–रीत और रिवाज़’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में आयोजित की गई. इस मौके पर सीरीज़ से जुड़े कलाकारों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे नजर आए...

New Update
Shabad-Reet Aur Riwaaz Special Screening
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Shabad-Reet Aur Riwaaz Special Screening: मिहिर आहूजा की हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘शब्द–रीत और रिवाज़’ (Shabad-Reet Aur Riwaaz) की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में भव्य तरीके से आयोजित की गई. इस खास मौके पर सीरीज़ से जुड़े कलाकारों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे भी मौजूद रहे. स्क्रीनिंग के दौरान न सिर्फ शो की कहानी और उसके इमोशनल कंटेंट को लेकर उत्साह देखने को मिला, बल्कि सितारों की मौजूदगी ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया.

Advertisment

इस स्पेशल स्क्रीनिंग में मिहिर आहूजा, रोशनी वालिया, आरजे महविश, तरंजीत कौर, ऋषभ सॉनी और माही जैन शामिल हुए. सभी कलाकारों ने रेड कार्पेट पर अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज़ से मीडिया और फैंस का ध्यान खींचा.

मिहिर आहूजा (Mihr Ahuja)

सीरीज़ में मुख्य भूमिका निभाने वाले मिहिर आहूजा स्पेशल स्क्रीनिंग में स्टाइलिश अवतार में नजर आए. इस दौरान उन्होंने कोट-पैंट पहना था, जिसमें उनका लुक स्मार्ट और डैशिंग लग रहा था. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज़ इवेंट में खासा पसंद किया गया.

रोशनी वालिया (Roshni Walia)

‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आने वाली अभिनेत्री रोशनी वालिया इस स्क्रीनिंग में इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई दीं. उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था, जो उनके लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बना रहा था.

आरजे महविश (RJ Mahvash)

अभिनेत्री आरजे महवश भी इस खास इवेंट में नजर आईं. इस मौके पर उन्होंने ब्लू कलर का आउटफिट कैरी किया था, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल और स्टाइलिश लग रही थीं.

तरंजीत कौर (Taranjit Kaur)

सीरीज़ में नजर आने वाली अभिनेत्री तरंजीत कौर स्पेशल स्क्रीनिंग में सफेद साड़ी में शामिल हुईं. इस सादगी भरे लुक में वह बेहद प्यारी और आकर्षक दिखाई दे रही थीं.

ऋषभ सॉनी (Rishabh Sawhney)

ऋषभ सॉनी भी इस इवेंट का हिस्सा बने. इस दौरान उनका डैशिंग लुक सभी का ध्यान खींचता नजर आया.

माही जैन (Maahi Jain)

सीरीज़ में मिहिर की बहन की भूमिका निभाने वाली माही जैन इस स्क्रीनिंग में डिजाइनर सूट में दिखाई दीं. उनका एलिगेंट और ग्रेसफुल अंदाज़ इवेंट के माहौल से पूरी तरह मेल खा रहा था.

‘शब्द–रीत और रिवाज़’ के बारे में

सीरीज़ की कहानी घुप्पी सिंह नाम के 16 वर्षीय लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हकलाने की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. उसके सपने उसके परिवार की परंपराओं से बिल्कुल अलग हैं. उसके पिता हरमिंदर सिंह एक सम्मानित रागी गायक हैं, जो अनुशासन और आस्था को जीवन का आधार मानते हैं और कॉर्पोरेट जगत से भी जुड़े हुए हैं. अमित गुप्ता (Amit Gupta) द्वारा निर्देशित और रस्क मीडिया (Rusk Media) द्वारा निर्मित इस सीरीज़ में मिहिर आहूजा और सुविंदर विक्की (Suvinder Vicky) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो 6 फरवरी को प्रीमियर के लिए तैयार है.

READ MORE:

रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज

Advertisment
Latest Stories