Advertisment

एक-दूसरे को गुलाल लगाकर Shabana Azmi और Javed Akhtar ने मनाई होली, दिखी खास केमिस्ट्री

एंटरटेनमेंट : हर साल की तरह इस बार भी दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अपने घर पर शानदार होली पार्टी का आयोजन किया...

New Update
Shabana Azmi and Javed Akhtar celebrated Holi by applying gulal to each other special chemistry was seen
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

BOLLYWOOD HOLI PARTY: हर साल की तरह इस बार भी दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने घर पर शानदार होली पार्टी का आयोजन किया. रंग, गुलाल, संगीत और स्वादिष्ट पकवानों से सजी इस महफिल में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए. हंसी-मजाक और गर्मजोशी भरे माहौल में सभी सितारों ने खुलकर होली का जश्न मनाया.

Advertisment

शबाना आजमी और जावेद अख्तर

इस खास मौके पर शबाना आजमी ने सफेद सूट पहना था, जिसे उन्होंने गुलाबी चुन्नी को पगड़ी की तरह कैरी कर और भी खास बना दिया. उनका यह अंदाज पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और अलग नजर आया. चेहरे पर होली के रंग और मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.

वहीं जावेद अख्तर सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए. उन्होंने भी सफेद आउटफिट चुना, जो होली के रंगों से सराबोर होकर और भी खूबसूरत लग रहा था. दोनों ने एक-दूसरे को प्यार से रंग लगाया. उनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी. 

बाबा आज़मी और तन्वी आज़मी

Baba Azmi and Shabana Azmi Javed Akhtar HOLI party

होली के इस जश्न में शबाना आजमी के भाई बाबा आज़मी (Baba Azmi) और भाभी- एक्ट्रेस तन्वी आज़मी (Tanvi Azmi) भी शामिल हुए. दोनों सफेद आउटफिट में नजर आए और रंगों में रंगे हुए बेहद खुश दिखाई दिए. शबाना ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. 

ऋचा चड्ढा और अली फजल

फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और उनके पीटीआई व एक्टर अली फजल (Ali Fazal) भी इस होली पार्टी में शामिल हुए. ऋचा ने सफेद आउटफिट कैरी किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अली फजल ब्लैक कुर्ते में नजर आए. दोनों ने बाहर पोज देते हुए पैपराजी का अभिवादन किया.

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) सफेद सूट और सफेद दुपट्टे में बेहद खूबसूरत दिखीं. उन्होंने पैपराजी को गर्मजोशी से ग्रीट किया और पूरे उत्साह के साथ होली का आनंद लिया.

मनीष मल्होत्रा

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) भी इस रंगीन जश्न का हिस्सा बने. उनका स्टाइल हमेशा की तरह एलिगेंट और क्लासी रहा. उन्होंने उर्मिला मातोंडकर के साथ एंट्री ली. 

दिव्या दत्ता (Divya Dutta)

प्रतिभाशाली फिल्म एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) मल्टीकलर सूट में नजर आईं. उनका रंग-बिरंगा अंदाज होली के माहौल से पूरी तरह मेल खाता दिखा.

अंजलि आनंद का पारम्परिक अंदाज

सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ में शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ काम कर चुकीं अंजलि आनंद (Anjali Anand) सफेद सूट और लाल दुपट्टे में नजर आईं. उनका सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज आकर्षक रहा.

राहुल बोस (Rahul Bose)

फिल्म अभिनेता राहुल बोस ने भी होली के इस जश्न में शिरकत की. उन्होंने खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाईं और रंगों से सजे माहौल का आनंद लिया.

मेयांग चांग (Meiyang Chang)

फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ फेम एक्टर मेयांग चांग सफेद कुर्ते के साथ बांधनी दुपट्टा लिए नजर आए. उनका ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद किया गया.

जयति भाटिया (Jayati Bhatia)

टीवी अभिनेत्री जयति भाटिया (Jayati Bhatia) भी इस होली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं और रंगों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं.

इन सितारों के अलावा भी इस रंगारंग होली पार्टी में मनोरंजन जगत की कई अन्य चर्चित हस्तियां भी शामिल हुईं. हर साल की तरह शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी इस बार भी चर्चा में रही.

READ MORE:

खतरों के खिलाड़ी में होगा डबल धमाका, पुराने खिलाड़ी और नए सेलेब्स आमने-सामने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

Advertisment
Latest Stories