Advertisment

‘Taskaree’ में अपने किरदार पर Zoya Afroz  ने कहा - मैंने सेट पर ही परवरिश पाई है

नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली नंबर वन ट्रेंड कर रही वेब सीरीज़ ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में प्रिया का किरदार निभा रहीं ज़ोया अफ़रोज़ को उनके दमदार अभिनय के लिए सराहना मिल रही है।

New Update
‘Taskaree’ में अपने किरदार पर Zoya Afroz  ने कहा - मैंने सेट पर ही परवरिश पाई है.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली नंबर वन ट्रेंड कर रही वेब सीरीज़ ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब (Taskaree)’ ने दुनियाभर के दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. इस सीरीज़ में प्रिया के किरदार में नज़र आ रहीं अभिनेत्री जोया अफ़रोज  (Zoya Afroz)  को उनके दमदार और संवेदनशील अभिनय के लिए खूब सराहना मिल रही है. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखने वाली ज़ोया ने समय के साथ खुद को एक सशक्त और परिपक्व अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है. इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)  जैसे बड़े स्टार और नीरज पांडे (Neeraj Pandey) जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करना उनके करियर का एक अहम मुकाम है. अपने हालिया इंटरव्यू में ज़ोया ने शो की सफलता, अपने शुरुआती दिनों, सेट के अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की. आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा... 

Advertisment

Taskaree: The Smuggler's Web (TV Series 2026– ) - IMDb

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ इस वक्त नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली नंबर वन है. यह खबर सुनकर कैसा महसूस हुआ?

ईमानदारी से कहूं तो अभी भी यह बात पूरी तरह समझ में नहीं आई है. यह बहुत बड़ी खबर है. एक कलाकार के तौर पर आप हमेशा सपना देखते हैं कि एक दिन पूरी दुनिया आपका काम देखे और सराहे. जब ऐसा सच में होता है, तो भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है. खुशी, आभार और सुकून—सब कुछ एक साथ महसूस हो रहा है.

Also Read: 'ज़ी संवाद विद रियल हीरोज़ 2026’ ने रच दिया प्रेरणा का इतिहास

आपने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में काम शुरू किया. चाइल्ड आर्टिस्ट से लीड एक्ट्रेस बनने का सफर कैसा रहा?

बचपन में जिम्मेदारियां बहुत कम होती हैं. सेट पर आप बस अपना काम करते हैं और सब आपको प्यार करते हैं. लेकिन जब आप बड़े होकर लीड किरदार निभाते हैं, तो जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है. किरदार की भावनाएं, उसकी जर्नी और पूरी कहानी को समझकर निभाना पड़ता है. यह बदलाव बहुत बड़ा होता है.

സോയ അഫ്രോസ് | Zoya Afroz | Web Stories | Manorama Online

क्या आपने कभी किसी और करियर के बारे में सोचा? कोई प्लान बी?

नहीं, मेरे लिए कोई प्लान बी नहीं है. यही मेरी ज़िंदगी है. मैंने सेट पर ही परवरिश पाई है. मैं हमेशा कहती हूं कि जब भी मेरी जिंदगी का आखिरी दिन आए, वह भी किसी सेट पर ही आए.

तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में इमरान हाशमी के साथ काम करने से पहले क्या कोई धारणा थी?
लोगों ने कहा था कि वह थोड़े इंटिमिडेटिंग हो सकते हैं, लेकिन पहले ही दिन यह धारणा टूट गई. वह बेहद ग्राउंडेड, जेंटलमैन और प्रोफेशनल इंसान हैं. सेट पर वह हमेशा अपने को-एक्टर्स को सहज महसूस कराते हैं। 

Zoya Afroz - IMDb

निर्देशक नीरज पांडे (Neeraj Pandey)  के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

नीरज सर जैसे निर्देशक के साथ काम करना किसी भी अभिनेता के लिए सबसे बड़ी वैलिडेशन होती है. उनके किरदार सिर्फ कहानी में मौजूद नहीं होते, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाते हैं. प्रिया का किरदार बेहद मजबूत, मानवीय और परतदार है. यह मेरे लिए खुशी की बात है कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया.

Emraan Hashmi on and off-screen image is completely different says Taskaree  co-star Zoya Afroz - India Today

क्या आपको वेब सीरीज़ का फॉर्मेट फिल्मों से ज्यादा पसंद है?
वेब सीरीज़ में कहानी को गहराई से दिखाने का मौका मिलता है. कई एपिसोड्स में किरदार को विस्तार से एक्सप्लोर किया जा सकता है. एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए फॉर्मेट से ज्यादा जरूरी किरदार होता है.

Emraan Hashmi and Zoya Afroz begin shooting for Neeraj Pandey's next:  Exclusive | Filmfare.com

आपकी विशलिस्ट में किन निर्देशकों के नाम शामिल हैं?

नीरज पांडे के साथ मैं दोबारा काम करना चाहूंगी. इसके अलावा संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali), जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और शुजीत सरकार जैसे निर्देशक मेरी विशलिस्ट में हैं.

अपने बचपन की कोई खास याद जो आज भी दिल के करीब हो?
मेरी पहली फिल्म के दौरान एक गाना शूट हो रहा था और मैं बहुत छोटी थी. उस वक्त सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने हमें बहुत प्यार और धैर्य से कोरियोग्राफी सिखाई थी. वह पल आज भी मेरे लिए बहुत खास हैं.

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ को तीन शब्दों में कैसे बयान करेंगी?

ब्लॉकबस्टर, नंबर वन, ग्लोबल हिट. 

दर्शकों के लिए कोई मैसेज?

अगर आपने अभी तक ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ नहीं देखी है, तो ज़रूर देखें. यह एक थ्रिलिंग शो है, जो आपको आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेगा.

Taskaree The Smugglers Web | Taskaree The Smuggler's Web trailer out | Taskaree: The Smuggler's Web Trailer Review | Zoya Afroz interview not present in content

Advertisment
Latest Stories