/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/xvc-2026-02-12-16-45-24.jpeg)
हाल ही में मुम्बई में पैन इंडिया फिल्म ‘स्वयंभू’ (Swayambhu) की फिल्म का टीज़र लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. इस इवेंट में फिल्म के अभिनेता निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddhartha), अभिनेत्री संयुक्ता (Samyuktha) और नाभा नटेश (Nabha Natesh), निर्माता भुवन (Bhuvan), निर्देशक भरत कृष्णमाचारी (Bharat Krishnamachari), संगीतकार रवि बसरूर (Ravi Basrur) और सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार (KK Senthil Kumar) सहित पूरी टीम मौजूद रही. इस मौके पर सभी ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. आइये जानते हैं इवेंट के बारे में......
निखिल सिद्धार्थ ने कहा
‘स्वयंभू’ के अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा, “कार्तिकेय 2 (Kartikeya 2) के समय आपने जो प्यार दिया, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा. मैं एक तरह से नया था, लेकिन आपने मुझे अपनाया.” उन्होंने बताया कि ‘स्वयंभू’ के लिए उन्होंने 45 दिन वियतनाम में मार्शल आर्ट्स और हथियारों की ट्रेनिंग ली. उन्होंने कहा यह भी कहा कि यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था,”
वहीं सेंगोल (Sengol) के बारे में बात करते हुए निखिल ने कहा, “यह सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक था. कहा जाता है कि भगवान शिव ने इसे श्रीराम को दिया था. जहां सेंगोल होता है, वहां समृद्धि होती है. हमारी फिल्म उसी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी कहानी है.” उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म 985 ईस्वी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे ऐतिहासिक फिक्शन कहा जा सकता है.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMmFlZWZlOTAtNjAyMC00NDBkLThkMjMtNDUwZGEwMzc3NDFmXkEyXkFqcGc@._V1_-962945.jpg)
हिंदी सिनेमा से जुड़ाव
इस दौरान निखिल ने बताया कि वह बचपन से हिंदी सिनेमा देखकर बड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सर का बहुत बड़ा फैन हूं. ‘फौजी’ (Fauji) और ‘सर्कस’ (Circus) के दिनों से उन्हें फॉलो कर रहा हूं,” उन्होंने यह भी बताया कि ‘स्वयंभू’ में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) भी अहम भूमिका में हैं. साथ ही, ‘इंडिया हाउस’ (India House) उनकी अगली फिल्म है, जिसमें अनुपम खेर (Anupam Kher) नजर आएंगे.
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202410/shah-rukh-khan-24005017-16x9_0-732708.jpg?VersionId=VvR7ISf6kSe5Xs0X.CYzDwQrYqL9x.t)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTYwNTk2MTk4MF5BMl5BanBnXkFtZTgwODQ1ODA0OTE@._V1_-482400.jpg)
यह फिल्म मुझे बदल गई – संयुक्ता
अभिनेत्री संयुक्ता ने बताया कि उन्होंने पहली बार बड़े पर्दे पर टीज़र देखा और वह भावुक हो गईं. अपने अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि हर फिल्म मेरे लिए पहली फिल्म जैसी होती है. इस फिल्म में घुड़सवारी, तीरंदाजी और कई खतरनाक स्टंट किए. 60 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे छलांग लगाई. यह आसान नहीं था. वहीं उन्होंने हंसते हुए यह भी बताया कि उन्होंने अपने घोड़े ‘लाका’ (Laka) से दोस्ती कर ली थी और शूटिंग के दौरान उसे प्रतियोगिता की तरह मोटिवेट करती थीं.
इसके अलावा फिल्म के बारे में बताते हुए संयुक्ता ने कहा, “जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब यह छोटी थी. लेकिन हर शेड्यूल के साथ यह बड़ी होती गई. अब स्क्रीन पर देखकर लगा—यह तो बहुत विशाल फिल्म बन चुकी है.”
कृष्णमाचारि और केके सेंथिल ने कहा
इस मौके पर ‘स्वयंभू’ के निर्देशक भरत कृष्णमाचारी ने कहा, “सभी ने मुझ पर विश्वास किया और मैंने अपने हुनर पर. आज जो नतीजा सामने है, वह उसी भरोसे का परिणाम है.” इवेंट के दौरान उन्होंने फिल्म की कहानी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यदि इंसान के पास स्पष्ट लक्ष्य और मेहनत का जज़्बा हो, तो वह किसी भी परिस्थिति से उठकर इतिहास रच सकता है.
वहीं, सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य भारत को भव्य और दृश्यात्मक रूप से प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करना था. उन्होंने कहा कि अक्सर मिस्र और ग्रीस के इतिहास की विजुअल भव्यता दिखाई जाती है, लेकिन भारत की गाथाएं भी उतनी ही महान हैं, जिन्हें उसी स्तर पर पर्दे पर लाना जरूरी है.
संगीतकार रवि बस्रूर ने कहा
संगीतकार रवि बस्रूर ने विनम्रता से कहा, “मैं तो बस इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का एक माध्यम हूं. जो भी अच्छा हो रहा है, वह भगवान की कृपा और पूरी टीम के विश्वास का नतीजा है.” उन्होंने बताया कि फिल्म में संगीत के लिए पर्याप्त स्पेस है क्योंकि कहानी और लेखन मजबूत है. ट्रेलर के तीन-चार अलग-अलग वर्ज़न तैयार किए गए और पूरी टीम के सुझावों को शामिल किया गया. उनके अनुसार, दर्शकों को जो प्रभाव और ऊर्जा महसूस हो रही है, वह सामूहिक मेहनत का परिणाम है.
/mayapuri/media/post_attachments/f75e7e93-889.png)
निर्माता भुवन ने कहा
निर्माता भुवन ने टीज़र को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए कहा, “टीजर को जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह अविश्वसनीय है. हम चाहते थे कि इसे 3D में बेहतरीन थिएटर में दिखाया जाए, लेकिन दर्शकों ने हर फॉर्मेट में इसे पसंद किया, यही हमारे लिए सबसे बड़ी बात है.” उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआती समयसीमा एक साल की थी, लेकिन प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ता गया. मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, “पूरी टीम ने बराबर मेहनत की. किसी एक का नहीं, यह सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है.”
यह किरदार भावनात्मक रूप से जुड़ा है – नाभा नटेश
फिल्म की एक्ट्रेस नाभा नटेश ने इवेंट में बताया कि जब वह निर्देशक के ऑफिस गईं, तो वहां ऐतिहासिक संदर्भों से भरी सामग्री देखकर प्रभावित हुईं. निर्देशक ने कहा कि उनके पास पांच फिल्मों की कहानी है. वहीं अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि मेरा किरदार भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत है. यह उन लोगों की कहानी है जो चुपचाप आपके पीछे खड़े रहते हैं और सही समय पर आपको आगे बढ़ाते हैं.”
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMDFmOGFmZjItNDE3NS00ODRiLWE2N2EtZDkzNDkzZTc3MmYwXkEyXkFqcGc@._V1_-614588.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/vi/FCYvVeXeQKo/maxresdefault-129527.jpg)
आपको बता दें कि भारत के समृद्ध इतिहास पर आधारित फिल्म ‘स्वयंभू’ 13 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, चीनी, स्पेनिश और अरबी भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.
Also Read:Himesh Reshammiya के 5 Romantic गाने जो आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देंगे
Swayambhu Movie Epic Teaser Launch | Samyuktha Hedge | SAMYUKTHA MENON | NABHA NATESH | Pan India film not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)