/mayapuri/media/media_files/2026/02/02/nbvn-2026-02-02-18-27-35.jpeg)
मुंबई के जुहू में हाल ही में आयोजित एक भव्य इवेंट में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने अपने नए फाइन ज्वेलरी बुटीक ‘तमन्ना स्टोर’ (Tamannaah Store) का उद्घाटन किया. इस खास मौके पर ग्लैमर, फैशन और स्टार पावर का शानदार मेल देखने को मिला, जहाँ बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर इवेंट की रौनक बढ़ा दी. अभिनय और डांस के लिए पहचानी जाने वाली तमन्ना अब एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में भी मजबूती से कदम रख रही हैं. जुहू के पॉश इलाके में स्थित यह बुटीक उनकी लग्ज़री और एलिगेंस को दर्शाता है. लॉन्च इवेंट में ज्वेलरी के साथ-साथ सेलेब्रिटीज़ के स्टाइलिश फैशन स्टेटमेंट भी चर्चा का केंद्र रहे. आइये जानते हैं, इस इवेंट में कौन किस लुक में दिखा....
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2026/02/MixCollage-02-Feb-2026-12-03-AM-4890-2026-02-36ce1346fbb624928fecec3790551fed-16x9-724157.jpg?im=Resize,width=400,aspect=fit,type=normal)
तमन्ना भाटिया का लुक
तमन्ना भाटिया ने अपने स्टोर लॉन्च इवेंट को अपने माता-पिता के साथ होस्ट किया, जिससे यह मौका और भी खास बन गया. इवेंट के लिए उन्होंने व्हाइट फ्रिल ऑफ-शोल्डर टॉप को बैगी जींस के साथ स्टाइल किया. अपने लुक को उन्होंने मेसी बन, पॉइंटेड सिल्वर हील्स और डायमंड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश नजर आईं.
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)
सामंथा ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप्ड आउटफिट में नजर आईं. उनका ट्रेंडी लुक, मिनिमल मेकअप और कॉन्फिडेंट एटीट्यूड के साथ इवेंट में अलग पहचान बना गया.
आर्यन खान (Aryan Khan)
शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान कैजुअल लुक में स्पॉट हुए. बिना किसी तामझाम के उनका सिंपल और कूल स्टाइल सभी का ध्यान खींचता दिखा.
काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal)
साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल अग्रवाल ऑल डार्क ब्लू डेनिम लुक में नजर आईं. उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज़ इवेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहा.
पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)
पूजा हेगड़े लाइट ब्लू डेनिम वाइड जींस और व्हाइट ट्यूब टॉप में दिखाई दीं. उनका फ्रेश और यंग लुक फैशन लवर्स को काफी पसंद आया, वहीं मिनिमल ज्वेलरी ने उनके लुक को बैलेंस किया.
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)
मृणाल ठाकुर व्हाइट टॉप और डेनिम में नजर आईं. उनका यह सिंपल और क्लासी लुक इवेंट के माहौल के साथ पूरी तरह मेल खाता दिखा.
फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)
फातिमा ने डेनिम क्रॉप जैकेट के साथ लॉन्ग डेनिम स्कर्ट कैरी की. उनका यह आउटफिट हटके और फैशन-फॉरवर्ड नजर आया.
फराह खान (Farah Khan)
फिल्ममेकर फराह खान डेनिम-ऑन-डेनिम लुक में नजर आईं. उनका कंफर्टेबल और कूल स्टाइल इस बात का उदाहरण रहा कि सिंपल लुक भी बेहद स्टाइलिश हो सकता है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)
सिद्धार्थ मल्होत्रा की मौजूदगी ने इवेंट की रौनक और बढ़ा दी. उनका स्मार्ट और क्लासी अंदाज़ हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लगा.
शिल्पा राव (Shilpa Rao)
सिंगर शिल्पा राव ऑल-ब्लैक कैजुअल लुक में नजर आईं. उनका रिलैक्स्ड और कूल स्टाइल इवेंट के माहौल से अच्छी तरह मेल खाता दिखा.
कुशा कपिला (Kusha Kapila)
कुशा कपिला ब्लैक स्ट्रैप ड्रेस में नजर आईं. उनका एलिगेंट और ग्रेसफुल अंदाज़ इवेंट में खास चमक लेकर आया, जिसे सिल्वर एक्सेसरीज़ ने और निखार दिया.
अविनाश त्रिपाठी (Avinash Tiwary)
अविनाश त्रिपाठी भी इस खास लॉन्च का हिस्सा बने. उनका सटल और सॉफिस्टिकेटेड स्टाइल इवेंट में सहजता से ब्लेंड होता दिखा.
Also Read:Vijay-Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन लेंगे सात फेरे
इसके अलावा इस लॉन्चिंग इवेंट में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), आन्या सिंह (Anya Singh), पारुल गुलाटी (Parul Gulati), ओरी (Orhan Awatramani) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) जैसी कई और सेलेब्रिटीज़ भी नजर आईं.
actress Tamannaah Bhatia | Fine Jewellery Boutique | Juhu Mumbai | celebrity launch event | Bollywood and South Stars not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)