Advertisment

Sawan Bhado 1970 Hit Bollywood Film: फ़िल्म 'सावन भादो' 1970 में बनी वो हिट फ़िल्म जिसने बॉलीवुड को तीन स्टार दिए

सावन भादो" 1970 में बनी वो प्रसिद्ध पुरानी बॉलीवुड फिल्म है, जिसे फिल्म प्रेमी उसके आकर्षक गीतों, रोमांचक कहानी और  बाद के वर्षों में कई टॉप  स्टार्स की डेब्यू फिल्म के लिए याद करते हैं।

New Update
sawan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

सावन भादो" 1970 में बनी वो प्रसिद्ध पुरानी बॉलीवुड फिल्म है, जिसे फिल्म प्रेमी उसके आकर्षक गीतों, रोमांचक कहानी और  बाद के वर्षों में कई टॉप  स्टार्स की डेब्यू फिल्म के लिए याद करते हैं। (Sawan Bhado movie) मोहन सहगल द्वारा निर्देशित और निर्मित यह रंगीन फिल्म नवीन निश्चल, रेखा और रंजीत तीनों की डेब्यू अर्थात पहली फिल्म थी। रेखा इस फ़िल्म के बाद रातोंरात सुपरस्टार बनीं और इसी फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड जगत में सबके सामने ला खड़ा किया। नवीन निश्चल और रणजीत भी इसी फ़िल्म के बाद बड़े स्टार्स कहलाए गए। (Sawan Bhado 2025) 

Sawan Bhado

Sawan Bhado

sawan

फिल्म “सावन भादो” में विक्रम और चंदा की रोमांचक प्रेम कहानी, धोखे, परिवारिक सत्ता संघर्ष और रहस्यमय घटनाओं का संगम दर्शाया गया है।

"सावन भादो" की कहानी विक्रम नामक एक हैंडसम युवक की है, जो कई वर्षों तक यूरोप में रहने के बाद भारत लौटता है। उसका परिवार अमीर है, (Vikram and Chanda story) लेकिन विक्रम की सौतेली माँ सुलोचना  (श्यामा) और सौतेली बहन डॉली (जय श्री टी) लालची हैं और विक्रम के घर से दूर रहने के दौरान उसके पैसे चुरा लेती हैं। सुलोचना विक्रम के साथ अच्छा व्यवहार करने का दिखावा सिर्फ़ इसलिए करती है क्योंकि वह उसकी सारी संपत्ति और धन लूटना चाहती है। (Shyama Sulochana villain) 

Sawan Bhado

जब विक्रम वापस आता है, तो उस पर सुलोचना के परिवार द्वारा भेजे गए गुंडों द्वारा हमला किया जाता है, लेकिन चंदा (रेखा) नाम की एक खुशमिजाज़ गाँव की लड़की उसे बचा लेती है। विक्रम और चंदा एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और शादी करने का फैसला करते हैं। (Dolly character Sawan Bhado)  उधर डॉली जिस आदमी मदन (नरेंद्रनाथ) से शादी करना चाहती है वो दरअसल एक देह व्यापारी है और डॉली को शादी के बहाने बेचना चाहता है। इस बात से बेखबर सुलोचना और डॉली दोनों मदन को शादी के लिए हां कर देते हैं लेकिन विक्रम को पता चल जाता है कि मदन एक देह व्यापारी है इसलिए वो अपनी सौतेली बहन से मदन को दूर रहने के लिए कहता है। सुलोचना गुस्से में आ जाती है और  आखिर सुलोचना विक्रम को कत्ल कर देती है। लेकिन अचानक विक्रम फिर से जीवित आ जाता है। सुलोचना को विश्वास नहीं होता। वो जोर से बोल जाती है कि यह विक्रम हो ही नहीं सकता क्योकि उसने खुद विक्रम का खून किया है। (Bollywood family drama)

rekha

Naveen Nischal

यह स्वीकार करते ही विक्रम का हमशक्ल पुलिस, उसे गिरफ्तार कर लेता है। (Revenge and love story film) लेकिन पकड़े जाते ही सुलोचना आत्महत्या कर लेती है। (Narendra Nath Madan role) चंदा टूट जाती है लेकिन विक्रम का हम शक्ल उसे बताता है कि उसका विक्रम जिंदा है लेकिन थोड़ा चोटिल है। डॉली को भी आखिर पता चल ही जाता है कि मदन वाकई बुरा आदमी था। वो अपने भाई विक्रम से माफी मांग लेती है।

"अन्य कलाकारों में आगा, रंजीत, इफ़्तिख़ार, मदन पूरी शामिल हैं।

"सावन भादो" में संगीत सोनिक ओमी ने दिया है। फ़िल्म के कई गाने सुपर हिट हुए, जैसे 'सुन सुन सुन ओ गुलाबी कली, कान में झुमका ताल में ठुमका, एक दर्द उठा हय सीने में, ओ नज़र बाज़ सइयां नज़रिया ना मारो, मेरा मन घबराए। (Indian suspense drama movie) 

Rekha

इस फ़िल्म के कलाकारों की वेशभूषा में मधुमक्खी के छत्ते जैसी हेयर स्टाइल, साड़ियाँ और बेल बॉटम थे जो उस समय फैशन में थे।

पर्दे के पीछे के कुछ अन्य रोचक तथ्य:

- "सावन भादो" रेखा की पहली हिंदी फ़िल्म थी। शूटिंग के दौरान वो बहुत घबराई हुई रहती थीं। अक्सर वो शूटिंग छोड़ कर अपने मेकअप रूम में चली जाती । (Sawan Bhado plot summary)

Rekha

 कुछ लोगों का कहना है कि डॉली का किरदार उस समय की असली नर्तकियों और फ़िल्मी सितारे बनने की चाहत रखने वाली लड़कियों से प्रेरित था।

rekha

कहानी और पटकथा के.पी. कोट्टारकरा और एस. अली रज़ा ने लिखी थी। बलदेव सिंह सिनेमैटोग्राफर थे। प्रताप दवे दवे ने एडिटिंग की।

फिल्म में सारे मसाले होने से फ़िल्म खूब चली और रेखा, नवीन निश्चल और रंजीत घर-घर में मशहूर हो गए।

Rekha

Naveen Nischal

यह वो फिल्म है जिसमें इफ़्तिख़ार ने नकारात्मक किरदार निभाया था।

FAQ

Q1. फिल्म सावन भादो की कहानी किसके इर्द-गिर्द घूमती है?
Ans: यह कहानी विक्रम नामक युवक और उसकी प्रेमिका चंदा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें परिवारिक संघर्ष, धोखा और रोमांस शामिल है।

Q2. विक्रम के परिवार में कौन-कौन प्रमुख किरदार हैं?
Ans: विक्रम की सौतेली माँ सुलोचना (श्यामा) और सौतेली बहन डॉली (जय श्री टी) प्रमुख किरदार हैं।

Q3. डॉली किसके साथ शादी करना चाहती थी और इसमें क्या संकट आया?
Ans: डॉली मदन (नरेंद्रनाथ) से शादी करना चाहती थी, जो दरअसल एक देह व्यापारी था। विक्रम ने उसे इसके खतरे के बारे में चेतावनी दी।

Q4. सुलोचना ने विक्रम के साथ क्या किया?
Ans: सुलोचना ने विक्रम को मारने की कोशिश की, लेकिन विक्रम जीवित बच जाता है और अंततः सुलोचना आत्महत्या कर लेती है।

Q5. फिल्म का मुख्य विषय क्या है?
Ans: यह फिल्म परिवारिक सत्ता संघर्ष, धोखे, रोमांस और न्याय की कहानी को दर्शाती है।

Read More

Amitabh Bachchan Donates Rs 11 Lakh: अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा को दान किए 11 लाख, गुस्साए फैंस ने की पंजाब बाढ़ राहत की मांग

Shah Rukh Khan Look Leak From King: 'किंग' के सेट से शाहरुख खान का लुक लीक, इंटरनेट पर मचा हंगामा

Bollywood Films to Celebrate Teachers Day 2025: स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को दर्शाती है ये फिल्में

Baaghi 4 Trimmed By CBFC: Tiger Shroff की 'बागी 4' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, फिल्म के कटे 23 सीन्स

 Sawan Bhadon | Actor Vikram | Dolly Sawan Bhado | Indian suspense movie 

Advertisment
Latest Stories