Advertisment

Anil Kapoor की ‘Subedar’ का दमदार ट्रेलर  हुआ लॉन्च, Radhikka, Mona Singh और  Saurabh Shukla हुए शामिल

सोमवार, 23 फरवरी को मुंबई में अनिल कपूर की मच-अवेटेड फिल्म सूबेदार का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स शामिल हुए। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

New Update
अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार ट्रेलर हुआ लॉन्च, राधिका, मोना सिंह और सौरभ शुक्ला हुए शामिल.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

सोमवार,  23 फरवरी को मुंबई में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मच-अवेटेड फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedar) का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस खास मौके पर पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे. प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने जा रही इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का प्रीमियर 5 मार्च को किया जाएगा. इवेंट में अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए. उनके साथ राधिका मदान (Radhika Madan), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), मोना सिंह (Mona Singh), फैजल मलिक (Faisal Malik), आदित्य रावल (Aditya Rawal) और खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) भी उपस्थित रहे. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni) ने किया है, जो ट्रेलर लॉन्च के दौरान मंच पर मौजूद थे. इसके अलावा अमेज़न एमजीएम स्टूडियो (Amazon MGM Studios) में हिंदी ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक (Nikhil Madhok) भी इवेंट का हिस्सा बने और फिल्म के विजन और स्केल पर अपनी बात रखी. आइये जानते हैं सभी  ने इवेंट में क्या कहा.... 

Advertisment

Subedaar - Wikipedia

चार दशक का सफर और ‘सूबेदार’ का जुनून

इवेंट की शुरुआत में एंकर ने अनिल कपूर के चार दशक लंबे करियर को याद करते हुए कहा कि नाम और किरदार बदलते रहे, लेकिन उनका स्टाइल, ऑरा और चेहरे की चमक कभी नहीं बदली.
इस पर अनिल कपूर ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है. यह रोल मेरे करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रोल में से एक है. मैंने इसे हमेशा की तरह पूरे दिलऔर जान से किया है. किसी भी फिल्म की सफलता टीम पर निर्भर करती है. यह पूरी तरह से टीम वर्क है और मुझे इस फिल्म पर गर्व है.”  उन्होंने आगे कहा,“यह मेरी अकेली यात्रा नहीं है, यह दर्शकों की यात्रा है. उनका प्यार ही मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. हमने लखनऊ, आगरा और कानपुर की असली लोकेशन्स पर शूटिंग की है. कोई ग्रीन स्क्रीन नहीं है. सब कुछ असली है—एक्शन भी और इमोशन भी.”

मस्ती के मूड में दिखे अनिल कपूर

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर मस्ती के मूड में नजर आए. जब उनसे हीरोइनों के साथ इक्वेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाक में कहा, “हीरोइन मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं. सीनियर एक्ट्रेसेज भी नहीं हैं. सब आजकल के बच्चों के साथ ही काम करना चाहती हैं.” उनका यह जवाब सुनकर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. फिल्म में अनिल कपूर फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और उनका अंदाज काफी प्रभावशाली दिख रहा है.

पिता-बेटी  का भावनात्मक रिश्ता

फिल्म में अर्जुन मौर्य और उनकी बेटी श्यामा (राधिका मदान के रिश्ते को खास तौर पर दिखाया गया है. इवेंट में राधिका मदान ने कहा, “शमा सुबेदार की बेटी है और उसकी रगों में उसी का खून दौड़ता है. फिल्म भले ही एक्शन और कमर्शियल हो, लेकिन इसमें बहुत सोल है. पिता-पुत्री का रिश्ता फिल्म की जड़ है. सेट पर हमारे किरदार बहुत इंटेंस थे—कभी गुस्सा, कभी आंसू. मैंने अनिल सर से बहुत कुछ सीखा.”
इस दौरान अनिल कपूर ने भी राधिका की तारीफ करते हुए कहा,“मैंने अपने करियर में कई शानदार अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन राधिका सच में खास हैं. उन्होंने हर सीन में मुझे चुनौती दी.”

Subedaar new poster: Bloodied Anil Kapoor and gritty avatars of Radhikka  Madan and Mona Singh revealed in new still of family and fallout

Also Read:Kriti Sanon और Kabir Bahia का लंदन में हाथों में हाथ डाले वीडियो हुआ वायरल

पुरानी हीरोइनों के साथ कैसा था रिश्ता

ट्रेलर रिलीज के दौरान अनिल कपूर से पूछा गया कि उनका पुरानी हीरोइनों के साथ रिश्ता कैसा है. इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, आजकल कोई मेरे साथ काम करने को रेडी ही नहीं है. सबको तो बस यंग लड़कों के साथ काम करना है. जो सीनियर हैं, वो भी मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं हैं. आप लोग ही मेरी रिकमंडेशन कर दो जरा. 
बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि वो डायरेक्टर्स से कैसे बात करते हैं. उन्होंने इंद्रा कुमार से बात करने का भी अंदाज बताया और मजाक में कहा कि अरे इंदु! क्या हो गया है तेरी धमाल 4 का. तूने लिया नहीं मुझे पिक्चर में? चलो ठीक है कोई बात नहीं, अजय ने मना किया क्या? अनिल कपूर का ये स्टाइल देखकर फैन्स हंस-हंस कर लोट पोट रहे हैं. फैन्स अ

निल कपूर की एक्टिंग और उनके लुक्स के कायल हो गए हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Anil Kapoor Reveals 'Subedar,' Confirms 'Android Kunjappan,' Talks 'Night  Manager 2' (Exclusive) - IMDb

खुशबू सुंदर ने बताया 

इवेंट में खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने बेहद ईमानदारी से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर वह सच बोलें तो इस प्रोजेक्ट की पहली वजह अनिल कपूर (Anil Kapoor) थे. खुशबू ने बताया कि वह अनिल कपूर को 40 साल से जानती हैं और इतने वर्षों में उनके प्रति उनका सम्मान और भी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि एक अभिनेता और एक इंसान के तौर पर अनिल कपूर की जो विरासत है, वह काबिल-ए-तारीफ है. इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक सुरेश त्रिवेणी  की भी सराहना की और कहा कि वह ऐसे निर्देशक हैं जो अपने किरदारों, खासकर महिला किरदारों से बेहतरीन अभिनय निकलवाना जानते हैं.

Saurabh Shukla Says He Didn't Plan On Becoming An Actor | Outlook India

खुशबू ने अपने किरदार ‘सुधा रानी’ के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों को समझ आएगा कि उनका किरदार श्यामा और अर्जुन की जिंदगी में क्या मायने रखता है. उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को अपने लिए सम्मान और सौभाग्य बताया.

दोस्ती और भरोसे की कहानी

फिल्म के एक्टर सौरभ शुक्ला ने ट्रेलर लॉन्च में  बताया, “जब सुरेश ने मुझे कहानी सुनाई तो मुझे बहुत पसंद आई. मैं एक आर्मी मैन का किरदार निभा रहा हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं किया. उसी शाम अनिल कपूर का फोन आया—उन्होंने कहा, ‘ऑफर आएगा, मना मत करना.’ एक सच्चा दोस्त वही होता है जो असहमति के बाद भी साथ खड़ा रहे.”

‘बबली दीदी’ का खतरनाक अंदाज

फिल्म में बबली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ने इवेंट में कहा, “मेरा नाम भले बबली है, लेकिन इस फिल्म में बबली कहीं नहीं है. मैं सैंड माफिया चलाने वाली ‘दीदी’ हूं. यह किरदार मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे ऐसे रोल करना पसंद है जो मुझे चौंकाएं.”

फैजल मलिक का नया रूप

‘पंचायत’ फेम फैजल मलिक (Faisal Malik), जो इस फिल्म का हिस्सा है,   ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पूरी शूटिंग के दौरान मेरी दाढ़ी को लेकर डांट पड़ती रही. लेकिन इस फिल्म में पहली बार मैं अमीर आदमी जैसा दिख रहा हूं. यह मेरे लिए नया अनुभव था.”

Faisal Malik: 'I paid Rs 10 a night to sleep in stations...' - Rediff.com

आदित्य रावल  ने कहा 

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आदित्य रावल ने निर्देशक सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni) के साथ काम करने के अपने अनुभव को खास बताया. उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि उन्हें सुरेश त्रिवेणी के साथ काम करने का मौका मिला. आदित्य ने यह भी बताया कि इससे पहले उन्हें ‘दलदल’ (Dal Dal) में भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला था, जो उनके लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा.
आदित्य रावल ने कहा कि ऐसे निर्देशक के साथ काम करना, जो किरदारों को गहराई से गढ़ते हैं और कलाकारों को खुलकर प्रदर्शन करने का मौका देते हैं, किसी भी अभिनेता के लिए बड़ी बात होती है. उन्होंने इस अवसर के लिए पूरी टीम का आभार भी जताया.

Subedaar में दम दिखाएगा ये स्टार किड, ओटीटी पर अनिल कपूर को देगा टक्कर -  actor paresh rawal son aditya rawal intense role in anil kapoor ott film  subedar

निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने कहा

निर्देशक सुरेश त्रिवेणी  ने कहा, “किसी भी कहानी में इमोशन नहीं होगा तो स्केल बेकार है. ‘सूबेदार’ पिता-पुत्री के रिश्ते और एक व्यक्ति की पहचान की तलाश की कहानी है. इमोशन ही इसकी जान है.” उन्होंने यह बताया कि हमने इस फिल्म की शूटिंग 44 दिनों में हुई है, जिसमें अलग- अलग शहरों में इसे शूट किया गया है. अनिल कपूर के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है. 

वहीं प्राइम वीडियो से जुड़े विक्रम ने कहा, “यह हमारी सबसे बड़ी कमर्शियल फिल्म है. 240 देशों में रिलीज होना सिर्फ स्केल नहीं, बल्कि दुनिया भर में दर्शकों से जुड़ने का मौका है.”

Subedaar Trailer Released: Anil Kapoor Remembers Fans' Frenzy During  Filming of Crucial Scene in His Powerful Title Role | Zoom TV

निखिल मधोक  ने कहा

अमेज़न एमजीएम स्टूडियो में हिंदी ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक (Nikhil Madhok) ने कहा, “यह कहानी छोटे शहर की है, किरदार जमीनी हैं. लेकिन इसे बड़े और इंटरनेशनल स्केल पर पेश किया गया है. भावनाएं भारतीय हैं, लेकिन अपील वैश्विक है.”

कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर एक ऐसे इलाके को दिखाता है जहां गैर-कानूनी रेत माइनिंग ने डर और खामोशी का माहौल बना दिया है. रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) अपने अतीत का बोझ लेकर घर लौटता है. आखिर में उसका रास्ता प्रिंस से मिलता है, जिसका रोल आदित्य रावल ने किया है, जिससे टकराव होता है. मोना सिंह 'दीदी' के रोल में हैं, जो मुख्य विलेन है.
ट्रेलर में अनिल कपूर एक दमदार लाइन बोलते हैं, 'फौजी हैं, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं'. कहानी में अर्जुन के अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ खराब रिश्ते पर भी फोकस किया गया है, जो कहानी में एक इमोशनल लेयर जोड़ता है. फिल्म सम्मान, परिवार और सर्वाइवल जैसे विषयों को दिखाती है क्योंकि किरदारों के बीच तनाव बढ़ता है.

Subedaar: Anil Kapoor on playing father-daughter role with Radhikka Madan;  'She is really special, you'll see in the film'

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन 

‘सूबेदार’ एक एक्शन फिल्म है. इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. इसमें अनिल कपूर के अलावा मोना सिंह, राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैजल मलिक और खुशबू सुंदर भी हैं.  इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है. स्क्रीनप्ले सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखा है. 

कब रिलीज होगी?

फिल्म ‘सूबेदार’   का प्रीमियर 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होने वाला है. यह पूरे भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु में और दुनिया भर के 240 देशों और इलाकों में उपलब्ध होगी.

 Subedaar -Trailer Launch not present in content

Advertisment
Latest Stories