Advertisment

Kala Ghoda Arts Festival में Anurag Kashyap की फिल्म ‘Kennedy’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, Sunny Leone भी रही मौजूद

अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘कैनेडी’ (Kennedy) का ट्रेलर 8 फरवरी को मुंबई के काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में लॉन्च किया गया। इस मौके पर मुख्य कलाकार सनी लियोन और राहुल भट्ट भी मौजूद थे, और शहर के दर्शकों ने पहली बार फिल्म का ट्रेलर देखा।

New Update
काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, सनी लियोन भी रही मौजूद.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur), अगली (Ugly) और ब्लैक फ्राइडे (Black Friday) जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के बहुत ही शानदार डायरेक्टर माने जाते हैं.  उनके चाहने वाले उनकी मूवीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं.  रविवार, 8 फरवरी को मुंबई के काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल (Kala Ghoda Arts Festival)  में अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘कैनेडी’ (Kennedy) का ट्रेलर लॉन्च किया गया.  यह इवेंट मुंबई के दर्शकों के लिए खास था क्योंकि पहली बार फिल्म का ट्रेलर शहर के लोगों के सामने पेश किया गया.  इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार सनी लियोन (Sunny Leone) और राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) भी मौजूद थे. 

Advertisment

Anurag Kashyap - IMDb

WATCH: Sunny Leone's Manic Laugh in Kennedy - Rediff.com

कलाकारों के लुक्स

इवेंट में कलाकारों ने अपने स्टाइलिश और आकर्षक लुक से सबका ध्यान खींचा. 
सनी लियोन ने लाल रंग का स्टाइलिश आउटफिट पहना था, जिसे हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया गया था.  उनका लुक मिस्ट्री और आत्मविश्वास से भरा हुआ नजर आया. 
राहुल भट्ट ने टी शर्ट और डेनिम जींस के साथ कैज़ुअल लेकिन स्मार्ट लुक अपनाया, जो उनके व्यक्तित्व को और उभार रहा था. 
वहीं अनुराग कश्यप ने कैज़ुअल लुक लिया, जिसमें उन्होंने इवेंट को अपनी सहज उपस्थिति से और भी रोशन बना दिया. 

WATCH: Sunny Leone's Manic Laugh in Kennedy - Rediff.com

किसने क्या कहा?

इवेंट में अनुराग कश्यप ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए लंबे समय से विशेष रही है और अब इसे मुंबई के दर्शकों के सामने पेश करना उनका सपना पूरा करने जैसा है.  उन्होंने बताया कि यह फिल्म लॉकडाउन और मुंबई में उनके अनुभवों से प्रेरित है. इस दौरान अनुराग कश्यप ने यह भी साझा किया कि फिल्म का निर्माण उनके व्यक्तिगत अनुभवों और रचनात्मक विचारों का परिणाम है.  उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पूरी फिल्म की कहानी लिखी और इसे फ्रेंच कॉमिक बुक शैली में पॉलर (Noir/Polar) के रूप में पेश किया.

Anurag Kashyap's 'Kennedy' to stream on Letterboxd's video store - The Hindu

इस मौके पर  सनी और राहुल भट्ट ने भी अपने अनुभव साझा किए.  उन्होंने कहा कि फिल्म ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में यात्रा की है, लेकिन असली घर मुंबई है.  उन्होंने दर्शकों से फिल्म को प्यार देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया. 
राहुल और सनी ने अपने किरदारों की तैयारी के बारे में बताया.  उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप के निर्देशन और मार्गदर्शन ने उन्हें अपने किरदारों को गहराई और वास्तविकता देने में मदद की.  अभिनेत्री ने भी कहा कि यह अनुभव उनके लिए अपनी कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने और नए तरीके से अभिनय करने का अवसर था. 

Also ReadZee Cine Awards 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितारों का जलवा, Tamannaah Bhatia  ने Meryl Streep से ली प्रेरणा

कैसा है ट्रेलर 

राहुल भट्ट अभिनीत फिल्म ‘कैनेडी’  एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो खतरनाक दोहरी जिंदगी जीता है.  दिन में वह एक साधारण टैक्सी ड्राइवर की तरह दिखता है, लेकिन रात में वह पुलिस कमिश्नर के लिए भाड़े के हत्यारे के रूप में काम करता है.  ट्रेलर की शुरुआत एक भयावह वॉयसओवर से होती है जिसमें कैनेडी अनगिनत हत्याओं को स्वीकार करता है, जो तुरंत ही एक अंधेरे और परेशान करने वाले कथानक का माहौल बना देता है. 

WATCH: Sunny Leone's Manic Laugh in Kennedy - Rediff.com

कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई थी 'कैनेडी' की स्क्रीनिंग

अनुराग की इस फिल्म को 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। ये एकमात्र भारतीय फिल्म थी, जिसे साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिडनाइट स्क्रीन सेक्शन के लिए चुना गया था. फिल्म में सनी और राहुल भट्ट ने अहम भूमिका निभाई है. 'कैनेडी' को कान्स में करीब 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया था.  फिल्म के लिए दर्शकों ने करीब 7 मिनट तक तालियां बजाई थीं.  फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था. 

WATCH: Sunny Leone's Manic Laugh in Kennedy - Rediff.com

Also Read:"परफॉर्मेंस ही एकमात्र असली प्रिविलेज है," Vardhaan Puri ने अपने काम से खुद को साबित करने पर कहा!

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 'कैनेडी' इसी महीने रिलीज होने जा रही है.  इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 20 फ़रवरी को होगा. 

अपनी दमदार फिल्मों के लिए मशहूर अनुराग कश्यप इस फिल्म के जरिए एक बार फिर समाज की कड़वी सच्चाई को दिखाते हैं.  ‘कैनेडी’ उनकी खास यथार्थवादी शैली की फिल्म है, जिसमें हिंसा को भावनाओं और मनोवैज्ञानिक गहराई के साथ प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. 

Also Read: ‘Taskaree’ में अपने किरदार पर Zoya Afroz  ने कहा - मैंने सेट पर ही परवरिश पाई है

anurag kashyap kennedy | Mumbai Film City | bollywood movie not present in content

Advertisment
Latest Stories