/mayapuri/media/media_files/2025/10/13/urvashi-rautela-first-indian-angel-international-modeling-2025-10-13-16-01-40.jpg)
उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर फोकस पाने का कमाल कर दिखाया है और इस बार, उन्होंने वैश्विक मंच पर अपनी छाप रच दिया है। एक ऐसे पल में जिसे शो की दुनिया में आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उर्वशी रौतेला अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे पर राजसी एंजेल विंग्स पहनने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं और दुनिया की कुछ सबसे प्रतिष्ठित सुपरमॉडल्स की श्रेणी में शामिल हो गईं। (Urvashi Rautela first Indian Angel)
उर्वशी रौतेला: पहली भारतीय एंजेल के रूप में आत्मविश्वास, संस्कृति और सशक्तिकरण का प्रतीक
जैसे ही उन्होंने रनवे पर कदम रखा, उनकी ब्राइट एंड ब्यूटीफुल उपस्थिति और अलौकिक पंखों ने उन्हें किसी दिव्य haसे कम नहीं बना दिया। यह सिर्फ़ एक फ़ैशन पल नहीं था बल्कि शोज की दुनिया के लिए गर्व का क्षण था।
एक ऐसे क्षेत्र में जहाँ 'पहले से अब तक', सिर्फ पश्चिमी हस्तियों का बोलबाला रहा था। आज इस मंच में उर्वशी आत्मविश्वास, संस्कृति और वैश्विक महत्वाकांक्षा की प्रतीक बनकर उभरीं। (Urvashi Rautela supermodel runway appearance)
हर कदम के साथ, उर्वशी ने रूढ़िवादिता को तोड़ा और उन अनगिनत युवा भारतीय महिलाओं के लिए दरवाज़े खोले जो अंतरराष्ट्रीय पहचान का सपना देखती हैं। उनके एंजेल विंग्स सिर्फ़ एक पोशाक से कहीं ज़्यादा थे, वे आकांक्षा, प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के पंख थे।
बॉलीवुड की खूबसूरती से लेकर दुनिया भर में छा जाने तक, उर्वशी ने लगातार साबित किया है कि उनकी प्रतिभा को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। चाहे वह कान्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना हो, पेरिस फैशन वीक में अपनी चमक बिखेरना हो या अब पहली भारतीय एंजेल बनना हो, वह लगातार एक वैश्विक आइकन होने के अर्थ को नए सिरे से परिभाषित कर रही हैं। (Urvashi Rautela global recognition in modeling)
उस एक वॉक में वह सिर्फ़ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला नहीं रहीं।
वह भारत की एंजेल उर्वशी रौतेला बन गईं।
उर्वशी कहती हैं - "भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे बेहद सम्मानित महसूस हो रहा है। एंजेल विंग्स पहनना सिर्फ़ एक फैशन स्टेटस पल नहीं है। यह ताकत , दिव्यता और सपनों की शक्ति का प्रतीक है। पहली भारतीय एंजेल होने के नाते मुझे अपने देश की भावना को विश्व मंच पर ले जाने पर गर्व है। यह साबित करते हुए कि भारतीय सुंदरता, प्रतिभा और आत्मविश्वास सचमुच में लंबे से लंबे सीमाओं से परे उड़ान भर सकते हैं। यह पल हर उस भारतीय लड़की के लिए है जो निडर होकर सपने देखती है और अपने पंखों पर विश्वास करती है।" (Indian women achieving international modeling success)
और आज पूरा देश उनके पीछे गर्व से पंख फैलाए खड़ा है।
FAQ
Q1. उर्वशी रौतेला ने कौन सा खास कीर्तिमान बनाया?
A1. उन्होंने एंजल विंग्स पहनकर पहली भारतीय एंजेल बनने का गौरव हासिल किया।
Q2. यह उपलब्धि क्यों महत्वपूर्ण है?
A2. यह एक ऐसे क्षेत्र में हुआ जहाँ पहले तक केवल पश्चिमी हस्तियों का दबदबा था, और उर्वशी ने भारतीय प्रतिनिधित्व को विश्व मंच पर स्थापित किया।
Q3. उनके एंजल विंग्स का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है?
A3. यह सिर्फ़ पोशाक नहीं, बल्कि आकांक्षा, प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के पंख का प्रतीक हैं।
Q4. उर्वशी रौतेला ने वैश्विक फैशन में कौन-कौन से मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है?
A4. उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल, पेरिस फैशन वीक और अन्य अंतरराष्ट्रीय फैशन कार्यक्रमों में अपनी चमक बिखेरी है।
Q5. उर्वशी रौतेला का यह कदम युवा भारतीय महिलाओं के लिए क्यों प्रेरणादायक है?
A5. उन्होंने साबित किया कि भारतीय महिलाएँ अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर सकती हैं और ग्लोबल फैशन में अपनी जगह बना सकती हैं।
Filmfare Awards 2025 Winners: Laapataa Ladies ने जीता बेस्ट फिल्म, अभिषेक-कार्तिक बने बेस्ट एक्टर
31 Years Old Sunny Deol's Actress Urvashi Rautela Charged 7 Crores For New Year Performance | Actress Urvashi Rautela | about Urvashi Rautela | Actress Urvashi Rautela bold photo from bedroom | Actress Urvashi Rautela bold video | Bollywood Actress Hot Look | Mrunal Thakur | Urvashi Rautela | Sreeleela | Dia Mirza | 18 July 2025 | Bollywood Actress Hot Look | Kriti Sanon | Urvashi Rautela | Suhana Khan | 7th April 2025 | 10 Pm | Shrutika Chogle (supermodel) | Bollywood Actress not present in content