Advertisment

Allu Sirish- Nayanika Reddy Wedding: अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में कई साउथ सेलेब्स ने की शिरकत

ताजा खबर: Allu Sirish- Nayanika Reddy Wedding: हैदराबाद के कोकापेट में अल्लू स्टूडियो में अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ आई.

New Update
Allu Sirish
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Allu Sirish- Nayanika Reddy Wedding: टॉलीवुड स्टार Allu Sirish 6 मार्च को अपनी मंगेतर Nayanika Reddy के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हैदराबाद स्थित उनके घर पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पूरे उत्साह के साथ शुरू हो चुके हैं. सोमवार, 2 मार्च की शाम को Allu Studios में पारंपरिक ‘पेली कोडुकु’ सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए. इस खास मौके पर परिवार और दोस्तों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला.

Advertisment

Allu Sirish: अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश ने की सगाई

अल्लू सिरिश की प्री-वेडिंग रिसेप्शन में उमड़ा साउथ सिनेमा (Pre-wedding Pellikoduku ceremony attended by Mega family stars)

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री हैदराबाद के कोकापेट में अल्लू स्टूडियो में अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी के प्री-वेडिंग रिसेप्शन (Allu Sirish's Pre-Wedding Reception) में एक साथ आई. रिसेप्शन में सबसे पहले नजर आए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, जिन्होंने 'अर्जुन रेड्डी' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है . वहीं मेगा पावर स्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने खूब फोटोज खिंचवाई . इसके अलावा राणा दग्गुबाती , अक्किनेनी परिवार की शान नागार्जुन  और नेचरल स्टार नानी  ने भी इस शाम की रौनक बढ़ाई. निर्देशक एटली, बेसिल जोसेफ और एनर्जेटिक स्टार रवि तेजा की मौजूदगी ने इवेंट को और खास बना दिया .

प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 

Allu Sirish

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए और अल्लू अर्जुन  (Allu Arjun)और अल्लू सिरीश के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखे गए.

Dhurandhar 2 Trailer: होली पर रिलीज नहीं होगा रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

पुराने दिग्गजों ने बढ़ाई शोभा

नई पीढ़ी के सितारों के साथ-साथ लीजेंडरी स्टार्स का भी जमावड़ा लगा रहा. नंदमुरी परिवार के हेड नंदमुरी बालकृष्ण  ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. वहीं सीनियर एक्टर मोहन बाबू, जगपति बाबू, राजेंद्र प्रसाद और सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एंड रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने भी कपल को आशीर्वाद दिया . एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी और कई अन्य युवा कलाकारों ने भी रात में चार चांद लगा दिए. इससे पहले रविवार को हुई पेली कोडुकु सेरेमनी  में अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी और राम चरण-उपासना कोनिडेला की जोड़ी भी शामिल हुई थी.

Vijay Deverakonda ने किया 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को स्कॉलरशिप देने का एलान

शादी की रस्में पेली कोडुकु सेरेमनी के साथ शुरू हुईं शादी की रस्में

अल्लू सिरीश ने अपने घर पर हुई पेली कोडुकु सेरेमनी (Allu Sirish’s Pelli Koduku ceremony) का एक वीडियो शेयर किया और पोस्ट पर कैप्शन लिखा, “आखिरकार, यह शुरू हो गया है कि मैं शादी कर रहा हूँ.” घर को फूलों की सजावट से खूबसूरती से सजाया गया था. वीडियो में अल्लू सिरीश राम चरण के साथ बातें करते हुए दिखे, जबकि भाई अल्लू अर्जुन सेरेमनी का आनंद लेते और गानों पर झूमते हुए दिखे.

कब है अल्लू सिरीश की शादी?

अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 

कौन हैं अल्लू सिरीश? (Who Is Allu Sirish)

अल्लू सिरीश फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद और निर्मला अल्लू के बेटे हैं. वह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं. उन्होंने 2013 में फिल्म 'गौरवम' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'कोठा जनता', 'श्रीरस्तु शुभमस्तु', 'ओक्का क्षणम' और 'उर्वसिवो रक्षसिवो' जैसी फिल्मों में नज़र आए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मंगेतर नयना हैदराबाद की एक सफल बिज़नेसमैन हैं.

कौन हैं नयनिका रेड्डी? (Who Is Nayanika Reddy)

नयनिका रेड्डी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं. वह हैदराबाद की एक बिज़नेस फैमिली से हैं. अपनी फैमिली की तरह, वह भी बिजनेस से जुड़ी हुई हैं. 

कब शुरु हुई नयनिका रेड्डी और अल्लू सिरीश की लव स्टोरी

नयनिका रेड्डी और अल्लू सिरीश की लव स्टोरी 2023 में एक पार्टी में शुरू हुई और अब शादी के स्टेज तक पहुंच गई है. दरअसल, 2023 में, एक्टर नितिन ने एक्टर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी से पहले एक पार्टी होस्ट की थी. अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी दोनों उस पार्टी में शामिल हुए थे, जहाँ वे पहली बार मिले थे. दोनों के बीच बातचीत जारी रही. वे दोस्त बने और फिर प्यार हो गया. पिछले अक्टूबर में, उन्होंने सगाई कर ली, जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की.

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1. नयनिका रेड्डी से शादी कौन कर रहे हैं?

Allu Sirish नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं.

प्रश्न 2. शादी कब होने वाली है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी 6 मार्च को संपन्न होगी.

प्रश्न 3. शादी की तैयारियां कहां चल रही हैं?

हैदराबाद में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हो रहे हैं, जिनमें Allu Studios में आयोजित समारोह भी शामिल है.

प्रश्न 4. शादी से पहले कौन-सी रस्म निभाई गई?

शादी से पहले पारंपरिक ‘पेली कोडुकु’ रस्म आयोजित की गई, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए.

प्रश्न 5. क्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स भी शामिल हुए?

जी हां, प्री-वेडिंग फंक्शंस में साउथ इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे नजर आए.  

Tags : Allu Sirish Engegment | Allu Sirish gf | Allu Sirish news | Allu Sirish- Nayanika Reddy Wedding | who is Nayanika Reddy

Advertisment
Latest Stories