Advertisment

Jeh को रोकते हुए Kareena Kapoor का क्यूट अंदाज वायरल,फैंस बोले- 'बिल्कुल हमारी मम्मी जैसी'

ताजा खबर: बॉलीवुड सितारे भले ही ग्लैमर और लाइमलाइट में रहते हों, लेकिन जब बात पैरेंटिंग की आती है तो वे भी बिल्कुल आम लोगों जैसे ही होते हैं. हाल ही में इसका सबसे क्यूट..

New Update
1000085045
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: बॉलीवुड सितारे भले ही ग्लैमर और लाइमलाइट में रहते हों, लेकिन जब बात पैरेंटिंग की आती है तो वे भी बिल्कुल आम लोगों जैसे ही होते हैं. हाल ही में इसका सबसे क्यूट और रिलेटेबल उदाहरण देखने को मिला Kareena Kapoor के एक वायरल वीडियो में, जहां वह अपने छोटे बेटे जेह को सिर्फ एक नज़र से ही शरारत करने से रोक देती हैं. यह वीडियो सूरत में हुए ISPL मैच के दौरान का है, जहां करीना अपने पति Saif Ali Khan और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ मौजूद थीं.

Read More: रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

स्टेडियम में दिखा ‘इंडियन मॉम मोमेंट’

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि करीना स्टेडियम में कुछ दूरी पर बैठी हुई थीं, तभी उनकी नजर जेह पर पड़ी, जो कुछ ऐसी हरकत कर रहे थे जो करीना को बिल्कुल पसंद नहीं आई. करीना न तो अपनी सीट से उठीं और न ही ऊंची आवाज में कुछ कहा, बल्कि उन्होंने बस तेज आवाज में जेह का नाम लिया और एक सख्त नजर से उसे घूरा.बस फिर क्या था, जेह तुरंत शांत हो गए. यह वही क्लासिक “इंडियन मॉम लुक” था, जिसे देखकर हर बच्चा समझ जाता है कि अब ज्यादा शरारत नहीं करनी चाहिए. सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर खूब हंस रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सीन बिल्कुल उनकी मां जैसा है.

फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “Every Indian mum ever.” दूसरे ने कहा, “मां तो मां होती है, चाहे सेलिब्रिटी हो या आम इंसान.” वहीं किसी ने लिखा, “बस नजर ही काफी थी, कोई डायलॉग नहीं चाहिए.”एक फैन ने तो यहां तक कह दिया, “Those eyes! She put him in place. यही असली मां की ताकत होती है.” इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि करीना सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक परफेक्ट देसी मॉम भी हैं.

जेह की एक और क्यूट हरकत (Jeh Ali Khan video)

इसी मैच से जुड़ा एक और वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें जेह अपनी मम्मी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में करीना फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रही होती हैं, तभी जेह चुपके से उनके सिर पर कैप रखने की कोशिश करते हैं. वह बेहद मासूम तरीके से यह हरकत करते हैं, लेकिन जैसे ही करीना उन्हें देख लेती हैं, जेह जोर-जोर से हंसने लगते हैं. यह वीडियो भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Read More:‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज

तैमूर-जेह के साथ करीना की बॉन्डिंग ( kareena kapoor son)

करीना अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ अक्सर स्पॉट होती रहती हैं. चाहे एयरपोर्ट हो, स्कूल पिकअप हो या कोई फैमिली आउटिंग – हर जगह उनका मां वाला अंदाज साफ नजर आता है. करीना कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और अब उनकी प्राथमिकता सिर्फ उनके बच्चे हैं.

करीना कपूर की आने वाली फिल्म ( kareena kapoor upcoming film)

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही निर्देशक Meghna Gulzar की फिल्म Daayra में नजर आएंगी. यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिका में होंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read More:स्टेज पर एक्ट्रेस को शादी का ऑफर देते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Advertisment

FAQs

प्रश्न 1. करीना कपूर का कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है?

उत्तर:Kareena Kapoor का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे जेह को सिर्फ एक नजर से शरारत करने से रोकती नजर आ रही हैं.

प्रश्न 2. यह वीडियो कहां का है?

उत्तर: यह वीडियो सूरत में हुए ISPL मैच के दौरान का है, जहां करीना अपने परिवार के साथ मौजूद थीं.

प्रश्न 3. करीना किसके साथ मैच देखने गई थीं?

उत्तर: करीना अपने पति Saif Ali Khan और बेटों तैमूर व जेह के साथ मैच देखने गई थीं.

प्रश्न 4. वीडियो में जेह क्या कर रहे थे?

उत्तर: जेह कोई शरारत कर रहे थे, जिसे देखकर करीना ने सख्त नजर डालकर उन्हें तुरंत रोक दिया.

प्रश्न 5. फैंस को यह वीडियो इतना पसंद क्यों आया?

उत्तर: क्योंकि इसमें करीना का रिएक्शन बिल्कुल एक आम ‘इंडियन मॉम’ जैसा था, जिससे हर पैरेंट खुद को जोड़ पाया.

Read More: शाज़िया इक़बाल ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पर किया तंज?

Advertisment
Latest Stories