Advertisment

Tom Holland: क्या टॉम हॉलैंड ने Zendaya से की शादी, जानें सच्चाई

ताजा खबर: Tom Holland: एक्टर टॉम हॉलैंड ने अपनी मंगेतर और मशहूर गायिका-अभिनेत्री ज़ेंडाया के साथ गुपचुप शादी कर ली है. इस खबर का खुलासा एक्ट्रेस के एक करीबी शख्स ने किया.

New Update
Tom Holland
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Tom Holland:टॉम हॉलैंड इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें तेज़ हो गई हैं कि उन्होंने अपनी मंगेतर और मशहूर गायिका-अभिनेत्री ज़ेंडाया (Zendaya) के साथ गुपचुप शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि इस खबर का खुलासा अभिनेत्री के एक करीबी शख्स ने किया, जिसके बाद दोनों सितारों के फैंस के बीच हलचल मच गई है. हालांकि, अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चाओं का दौर लगातार जारी है.

Advertisment

लॉ रोच ने Tom Holland- Zendaya की शादी पर किया खुलासा

दरअसल, यह चौंकाने वाला खुलासा 1 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स में आयोजित 2026 एक्टर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर हुआ . यहां ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट और करीबी दोस्त लॉ रोच ने 'एक्सेस हॉलीवुड' से बातचीत के दौरान ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया. जब उनसे टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "शादी तो पहले ही हो चुकी है. आप इसे मिस कर गए" . जब पत्रकार ने हैरान होकर दोबारा पूछा कि क्या वह सच कह रहे हैं, तो लॉरोच ने ठहाका लगाते हुए इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "यह बिल्कुल सच है!" . हालांकि, अभी तक टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लॉरोच के इस बयान ने अटकलों को और हवा दे दी है.

US-Iran Conflict: इजरायल-ईरान जंग में दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, हालात पर दिया अपडेट

कहां से शुरु हुई टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया की लव स्टोरी? (Zendaya and Tom Holland love story)

टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात 2016 में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' के सेट पर हुई थी . इस फिल्म में टॉम ने पीटर पार्कर (स्पाइडर-मैन) और ज़ेंडाया ने मिशेल जोन्स (एमजे) का किरदार निभाया था. उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया, जिसके बाद उन्होंने 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' (2019) और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' (2021) में भी साथ काम किया.  शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया, लेकिन 2021 में उनके एक कार में किस करते हुए फोटो खिंच जाने के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने प्यार का इजहार कर दिया . तब से लेकर आज तक, 'टॉमडाया' के नाम से मशहूर यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रही है.

Zendaya and Tom Holland

PM Modi से मिले Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda, रिसेप्शन का दिया न्योता

टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया ने कब की थी सगाई? (Zendaya and Tom Holland Engagement)

टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया के लिए साल 2025 काफी खास रहा. साल की शुरुआत में ही गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ज़ेंडाया की उंगली में चमकती हीरे की अंगूठी ने उनके सगाई की अफवाहों को जन्म दे दिया था उसी साल नवंबर में, टॉम ने GQ के साथ एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते की प्राइवेसी के साथ फेम को बैलेंस करने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की. टॉम ने कहा, "हमारे फेम का एक नुकसान यह है कि प्राइवेसी अब हमारे कंट्रोल में नहीं है, और एक पल जो आपको लगता है कि दो ऐसे लोगों के बीच है जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, वह अब पूरी दुनिया के साथ शेयर किया जाता है."

Vijay Divorce: क्यों शादी के 27 साल बाद तलाक ले रहे हैं थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम, जानें वजह

अपकमिंग फिल्में और प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो यह कपल एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएगा. वे दोनों क्रिस्टोफर नोलन की महत्वाकांक्षी फिल्म 'द ओडिसी' में काम कर रहे हैं, जो इस साल के आखिर में रिलीज होगी . इसके अलावा, फैंस को उन्हें एक बार फिर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में साथ देखने का इंतजार है, जो जून 2026 में रिलीज होने वाली है . टॉम और ज़ेंडाया की जोड़ी का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. टॉम हॉलैंड कौन हैं? (Who is Tom Holland?)

टॉम हॉलैंड एक ब्रिटिश अभिनेता हैं, जो खास तौर पर मार्वल फिल्मों में स्पाइडर-मैन की भूमिका के लिए मशहूर हैं.

2. टॉम हॉलैंड का जन्म कब और कहां हुआ था? (When and where was Tom Holland born?)

उनका जन्म 1 जून 1996 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था.

3. टॉम हॉलैंड किस किरदार के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं? (What role made Tom Holland famous?)

वह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के रोल के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं.

4. टॉम हॉलैंड की चर्चित फिल्में कौन-सी हैं? (What are some popular movies of Tom Holland?)

उनकी प्रमुख फिल्मों में Spider-Man: Homecoming, Spider-Man: Far From Home, Spider-Man: No Way Home और Uncharted शामिल हैं.

5. क्या टॉम हॉलैंड की सगाई हो चुकी है? (Is Tom Holland engaged or married?)

टॉम हॉलैंड और जेंडाया के रिश्ते को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं, लेकिन निजी जीवन को लेकर दोनों सितारे ज्यादा खुलासा नहीं करते.

Tags : zendaya tom holland | zendaya tom holland pics | Tom Holland pics

Advertisment
Latest Stories