Advertisment

King: Arshad Warsi ने ‘किंग’ में Shah Rukh Khan संग काम करने पर रखी राय

ताजा खबर: King: अरशद वारसी ने किंग में काम करने के बारे में खुलकर बात की. वहीं एक्टर ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उन्हें एक बहुत अच्छा इंसान बताया.

New Update
Shah Rukh Khan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

King:शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी बेटी सुहाना खान जल्द ही फिल्म 'किंग' (King) में एक साथ नजर आने वाले हैं, जो एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होगी और जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. अब खबर आई है कि अरशद वारसी (Arshad Warsi) भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होंगे. हाल ही में अरशद ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर करते हुए शाहरुख खान को बेहद अच्छा इंसान बताया. उन्होंने एक खास किस्सा याद करते हुए बताया कि कैसे पोलैंड में शूटिंग के दौरान शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ उनके कमरे पर उनसे मिलने आए थे.

Advertisment

King: Abhishek Bachchan ने ‘किंग’ में अपने रोल पर की खुलकर बात

अरशद वारसी ने ‘किंग’ में रोल पर तोड़ी चुप्पी (Arshad Warsi breaks silence on his role in King)

दरअसल, फिल्म किंग के पोलैंड शेड्यूल के बारे में बात करते हुए अरशद वारसी ने बताया कि जब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद उनसे मिलने उनके कमरे में आए, तो शाहरुख खान भी उनके साथ शामिल हुए और अपनी बेटी सुहाना को भी मिलने के लिए साथ लाए.अरशद वारसी ने बताया, "कुछ ही देर में सिद्धार्थ वहां थे, शाहरुख वहां थे, सुहाना वहां थीं. पूरी टीम मुझसे मिलने आई थी".

अरशद वारसी ने शाहरुख को बताया शानदार इंसान

वहीं शाहरुख खान को एक शानदार इंसान कहते हुए अरशद वारसी ने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि वह उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने मेरे प्रोफेशन को इज्ज़त दी है.उन्होंने हमें पूरी दुनिया में इतना अच्छा दिखाया है.उनके जैसे लोग, अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार जैसे लोग उन्होंने हमारे प्रोफेशन को इतनी इज्जत दी है.वे अच्छे व्यवहार वाले, टैलेंटेड और अच्छी तरह से बोलने वाले हैं... उन्होंने हमें अच्छा दिखाया है.पूरी इंडस्ट्री इन लोगों की कर्जदार है".

कब रिलीज होगी किंग? (When will King release?)

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की किंग इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

किंग की स्टारकास्ट कौन सी हैं? (Who is the star cast of King?)

सिद्धार्थ आनंद (siddharth anand) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई सितारे शामिल हैं. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर किंग को प्रोड्यूस किया है. इसे सुजॉय घोष, सागर पंड्या और सुरेश नायर ने मिलकर लिखा है और डायलॉग अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं. किंग को एक गैंगस्टर थ्रिलर बताया जा रहा है.

Do Deewane Seher Mein: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘दो दीवाने सहर में’?

अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्में

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी धमाल 4 में पॉपुलर फ्रेंचाइजी की कोर कास्ट बनी रहेगी, जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी शामिल हैं.इस बार ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और रवि किशन भी इस फिल्म में होंगे.फिल्म 12 जून को रिलीज़ होने वाली है.इसके अलावा अरशद वारसी के पास वेलकम टू द जंगल भी है, जो इसी साल रिलीज़ होगी.अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस हंसी की सवारी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता और दिशा पटानी जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं.

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने जेल में बिताए समय को किया याद

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1. अरशद वारसी ने ‘किंग’ में अपने रोल को लेकर क्या कहा? (What did Arshad Warsi say about his role in King?)

Arshad Warsi ने King का हिस्सा बनने को खास अनुभव बताया और कहा कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं.

प्रश्न 2. ‘किंग’ में और कौन-कौन नजर आएंगे? (Who else stars in King?)

फिल्म में Shah Rukh Khan और सुहाना खान अहम भूमिकाओं में हैं.

प्रश्न 3. फिल्म का निर्देशन कौन कर रहे हैं? (Who is directing King?)

इसका निर्देशन Siddharth Anand कर रहे हैं.

प्रश्न 4. शाहरुख खान के बारे में अरशद ने क्या कहा? (What did Arshad Warsi say about Shah Rukh Khan?)

अरशद ने शाहरुख को बेहद अच्छा इंसान बताया और शूटिंग के दौरान उनसे हुई मुलाकात को यादगार बताया.

प्रश्न 5. ‘किंग’ किस तरह की फिल्म है? (What genre is King?)

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म मानी जा रही है.

Tags : Bakaiti Movie Review | King Movie | King Movie New Update | King Movie Trailer | King Movie Teaser

Advertisment
Latest Stories