Advertisment

Leela Mishra: फिल्मों में काम करने के लिए लीला मिश्रा ने रखी थी 2 शर्ते

ताजा खबर: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में से एक 'शोले' तो आपने देखी ही होगी. इस फिल्म में हर किरदार अपने असली नाम की बजाय फिल्म में दिखाए गए नाम से ज्यादा मशहूर हुआ.

New Update
leela mishra.png
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: Leela Mishra Death Anniversary: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में से एक 'शोले' तो आपने देखी ही होगी. इस फिल्म में हर किरदार अपने असली नाम की बजाय फिल्म में दिखाए गए नाम से ज्यादा मशहूर हुआ. इनमें से एक किरदार है फिल्म में बसंती की चाची का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लीला मिश्रा का, जिन्हें आप चाची के नाम से ही जानते हैं. 

Advertisment

Leela Mishra, Basanti Ki Mausi, Sholay, Amitabh Bachchan

Read More: सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का बनेगा सीक्वल 

शोले से मिली थी पहचान 

जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस की आज बिर्थ एनिवर्सरी है. 1 जनवरी, 1908 को उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मी लीला मिश्रा ने अपने 4 दशक के करियर में एक से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. हालांकि शोले में मौसी के किरदार से उन्हें जो पहचान मिली वो किसी और किरदार से नहीं मिल सकी.लीला मिश्रा ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी पहली फिल्म चित्रलेखा थी, जो 1941 में रिलीज हुई थी. दरअसल लीला मिश्रा की खोज मामा शिंदे नाम के एक शख्स ने की थी, जो दादा साहब फाल्के से जुड़े थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीला मिश्रा की शादी को महज 12 साल हुए थे. वह राम प्रसाद मिश्रा नामक व्यक्ति के साथ हमउम्र थी.

एनिमल फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अवॉर्ड शो का उड़ाया मजाक 

रखी थी 2 शर्ते 

कहा जाता है कि लीला के पति राम प्रसाद एक्टिंग के सिलसिले में मुंबई चले गए थे और लीला भी उनके साथ आ गईं. मुंबई आने के बाद लीला को एक फिल्म का ऑफर भी मिला. लीला और उनके पति ने एक साथ एक फिल्म में भी काम किया था. इस फिल्म के लिए उस समय लीला को 500 रुपये दिए गए थे जबकि उनके पति को 150 रुपये मिलते थे.

Leela Mishra, Basanti Ki Mausi, Sholay, Amitabh Bachchan

हालांकि दिग्गज एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करने के लिए दो शर्तें रखी थीं. पहली ये कि वो किसी भी फिल्म में रोमांटिक रोल नहीं करेंगी और दूसरी शर्त ये कि वो कभी भी अपना सिर का पल्लू नहीं हटाएंगी.

Amitabh Bachchan's Co-Star, Leela Mishra, Once Kept Filming Despite Being  Paralysed, Died Soon After

Leela Mishra

लीला यह देखकर हैरान रह गईं कि फिल्मों में हीरो के साथ इंटीमेट सीन करना फिल्म की डिमांड कही जाती थी. लीला ने फिल्मों में रोमांटिक सीन करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने से इनकार कर दिया.

Leela Mishra, Basanti Ki Mausi, Sholay, Amitabh Bachchan

राइटिंग में उपलब्धि पर अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को बताया सुपरवुमन 

निभाये साईड रोल

बस फिर क्या था लीला उसी भूमिका के साथ फिल्म में जुड़ गई और इससे उनकी किस्मत बदल गई. अपने फिल्मी करियर में लीला ने लंबे समय तक काम किया, 200 से ज्यादा फिल्में कीं लेकिन वह साइड रोल ही करती रहीं. लेकिन लीला मिश्रा के सिर्फ साइड रोल से ही कई फिल्में हिट हुईं और लीला को फैन्स का खूब प्यार मिला और वह मशहूर हो गईं.

Leela Mishra, Basanti Ki Mausi, Sholay, Amitabh Bachchan

Leela Mishra Contributions beyond Acting

डेथ

leela mishra - A Stalwart in Indian Cinema

लीला मिश्रा हिंदी सिनेमा की उन महान चरित्र अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनकी पुण्यतिथि हर साल 17 जनवरी को मनाई जाती है. लीला मिश्रा का निधन 17 जनवरी 1988 को मुंबई में हृदयाघात के कारण हुआ था. वह करीब 80 वर्ष की थीं.

फिल्म

Leela Mishra filmography

Leela Mishra filmography

Leela Mishra

क्यों मुमताज के साथ एक्ट्रेस वैजंतीमाला का रवैया नहीं था ख़ास 

Advertisment
Latest Stories