/mayapuri/media/media_files/2025/08/25/sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-film-2025-08-25-16-06-30.jpg)
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Motion Poster: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस समय करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी जिसका एलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था. वहीं अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, शशांक खेतान निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का मोशन पोस्टर (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Motion Poster) आखिरकार रिलीज़ हो गया है. इस मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया हैं.
अलग- अलग पोज देते दिखे वरुण और जान्हवी
आपको बता दें कि करण जौहर ने आज, 25 अगस्त 2025 को फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का मोशन पोस्टर शेयर किया हैं. इस जीवंत मोशन पोस्टर में वरुण धवन को एक आकर्षक, विशाल अवतार में (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Motion Poster) दिखाया गया है, जिसे अनोखे ग्रिड वाले फोटो फ्रेम के जरिए दिखाया गया है. जान्हवी कपूर अजीबोगरीब आकर्षण से लेकर पूरी तरह ग्लैमरस तक अपने अलग-अलग लुक्स से प्रभावित करती हैं मोशन पोस्टर में रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और अन्य कलाकारों की पहली झलक भी दी गई है.
इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser Release)
इस मोशन पोस्टर को शेयर करने के साथ करण जौहर ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी एलान किया हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मंडप सजेगा, महफिल जमेगी...पर सनी और तुलसी की एंट्री, साड़ी स्क्रिप्ट बदल देगी! टीज़र 28 अगस्त, इस गुरुवार को रिलीज होगा"!
दशहरा पर रिलीज होगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release ON 2 October)
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) और बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) जैसी हिट फिल्मों के बाद, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, निर्देशक शशांक खेतान के साथ वरुण धवन की तीसरी फिल्म है. वरुण और जान्हवी कपूर के साथ, फिल्म में रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की टक्कर ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से होगी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari क्या है?
उत्तर: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली हिंदी फिल्म है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.
प्रश्न 2: इस फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
उत्तर: इस फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है, जो हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
प्रश्न 3: फिल्म में मुख्य कलाकार कौन-कौन हैं?
उत्तर: इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
प्रश्न 4: फिल्म का नाम इतना यूनिक क्यों है?
उत्तर: फिल्म का टाइटल थोड़ा मज़ाकिया और दिलचस्प अंदाज़ में रखा गया है, जो कहानी के हल्के-फुल्के और एंटरटेनिंग अंदाज़ की तरफ इशारा करता है.
प्रश्न 5: फिल्म की रिलीज़ डेट क्या है?
उत्तर: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari 2025 में रिलीज़ होने की संभावना है (धर्मा प्रोडक्शन्स ने इसकी घोषणा की है).
प्रश्न 6: यह फिल्म किस जॉनर की है?
उत्तर: यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी (Rom-Com) जॉनर की है.
प्रश्न 7: इस फिल्म के गाने और म्यूज़िक कौन देंगे?
उत्तर: फिल्म का म्यूज़िक अब तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, लेकिन धर्मा की फिल्मों में आमतौर पर लोकप्रिय संगीतकार काम करते हैं.
प्रश्न 8: क्या वरुण धवन और जान्हवी कपूर पहले भी साथ काम कर चुके हैं?
उत्तर: हाँ, दोनों इससे पहले फिल्म बवाल (2023) में साथ नज़र आ चुके हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था.
Tags : Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser Release Date | Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari cast | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date | sunny sanskari ki tulsi kumari trailer | Janhvi Kapoor | Janhvi Kapoor Film | varun dhawan | Varun Dhawan Film | Janhvi Kapoor and Varun Dhawan film Bawal
Read More
Dinesh Mangaluru Passes Away: ‘KGF’ फेम एक्टर दिनेश मंगलुरु का 55 साल की उम्र में हुआ निधन
Bigg Boss 19 में Salman Khan ने प्यार को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'मुझे सच्चा प्यार हुआ...'