Advertisment

Trisha: तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं Thalapathy Vijay?

ताजा खबर: चेन्नई में एक शादी समारोह के दौरान विजय को Trisha Krishnan के साथ देखा गया जिसने तुरंत सभी का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और हवा दे दी हैं.

New Update
Thalapathy Vijay
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Trisha: तमिल सुपरस्टार Vijay हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी Sangeeta Sornalingam ने 27 साल की शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी दी है और उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं. इसी बीच 5 मार्च को चेन्नई में एक शादी समारोह के दौरान विजय को अभिनेत्री Trisha Krishnan के साथ देखा गया. दोनों एक ही कार से आए और उन्होंने एक-दूसरे (vijay and trisha) से मेल खाते हुए क्रीम कलर के आउटफिट पहने थे, जिसने तुरंत सभी का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और हवा दे दी हैं.

Advertisment

Vijay Divorce: क्यों शादी के 27 साल बाद तलाक ले रहे हैं थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम, जानें वजह

तृषा कृष्णन संग चल रहा हैं थलपति विजय का अफेयर  (Vijay-Trisha Krishnan's affair)

आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरलहुए  वीडियो और तस्वीरों में थलपति विजय (thalapathy vijay)को एक खूबसूरत गुलदस्ता थामे देखा जा सकता है, जबकि उनके पीछे-पीछे एक्ट्रेस तृषा कृष्णन कार से उतरती नजर आ रही हैं. यह मौका था कल्पना सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी के रिसेप्शन का, जहां विजय और तृषा विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए. स्टेज पर पहुंचकर दोनों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए, जहां उन्होंने एक साथ पोज भी दिया. इस खास मौके पर विजय ने पारंपरिक सिल्क वेष्टि के साथ मैचिंग सिल्क शर्ट पहनकर देसी लुक अपनाया, तो वहीं तृषा ने उसी शेड की शानदार सिल्क साड़ी में चार चांद लगा दिए. दोनों के मैचिंग आउटफिट और एक साथ एंट्री ने शादी में मौजूद सभी मेहमानों और सोशल मीडिया यूजर्स का खासा ध्यान खींचा.

ICC T20 World Cup: वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

क्यों टूट रहा है 27 साल पुराना रिश्ता?

vijay-divorce

आपको बता दें याचिका के अनुसार, थलपति विजय की पत्नी (vijay thalapathy wife) संगीता सोरनालिंगम ने आरोप (vijay sangeetha divorce) लगाया है कि विजय 2021 से एक महिला एक्टर के साथ कथित तौर पर रिश्ते में थे. दावा किया गया है कि भरोसा दिलाने के बावजूद यह संबंध खत्म नहीं हुआ. हालांकि इन आरोपों पर विजय की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक (vijay divorce) संगीता सोरनालिंगम ने यह कानूनी कार्रवाई स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दर्ज कराई है. यह एक्ट पति-पत्नी को व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक लेने की अनुमति देता है. संगीता द्वारा दायर याचिका में गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

कब हुई थी विजय और संगीता की शादी?

साउथ इंडियन एक्टर विजय और संगीता सोरनालिंगम (vijay wife sangeetha) ने 25 अगस्त, 1999 को शादी की और इस सेरेमनी में सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए. विजय क्रिश्चियन हैं, जबकि संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की, जिसके बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ.

थलपति विजय और संगीता के कितने बच्चे हैं?

शादी के बाद विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 26 अगस्त, 2000 को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया. कपल ने उसका नाम जेसन संजय विजय रखा. विजय और संगीता ने 2005 में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम दिव्या साशा रखा गया.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. क्या Vijay और Trisha Krishnan के अफेयर की खबरें सच हैं? (Are the affair rumors between Vijay and Trisha Krishnan true?)

दोनों के अफेयर को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में कई खबरें सामने आई हैं, लेकिन इस बारे में दोनों सितारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

2. विजय की पत्नी कौन हैं? (Who is Vijay’s wife?)

Vijay की पत्नी का नाम Sangeeta Sornalingam है. दोनों की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं.

3. विजय और तृषा कृष्णन एक साथ चर्चा में क्यों आए? (Why are Vijay and Trisha trending together recently?)

हाल ही में दोनों को चेन्नई में एक शादी समारोह में साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.

4. क्या विजय और तृषा ने पहले भी साथ काम किया है? (Have Vijay and Trisha worked together before?)

हाँ, Vijay और Trisha Krishnan कई तमिल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है.

5. क्या अफेयर की खबरों पर किसी ने आधिकारिक बयान दिया है?(Have they responded to the affair rumors?)

अब तक न तो Vijay और न ही Trisha Krishnan ने इन अफेयर की खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है.

Tags : Vijay Thalapathi | vijay divorce reasons | Vijay Jana Nayagan

Advertisment
Latest Stories