अमिताभ की इमेज बदलने का क्रेडिट मनमोहन देसाई को जाता है - जावेद अख्तर
सलीम-जावेद का नाम लेखकों की नाक समझा जाता था। उन दोनों ने लेखक की शान बढ़ा दी थी। उनके अलग होने की खबर से जहाँ फिल्मकारों को दुख हुआ वहाँ उन से जलने वालों को खुशी हुई। लोगों ने कहा- वह जब तक एक थे इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। अब उन्हें कोई न पूछेगा। किन्तु