Zakir Khan ने 2030 तक लाइव शोज़ से लिया ब्रेक, बोले – “हर शो एक सेलिब्रेशन है”
ताजा खबर: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक ज़ाकिर खान (Zakir Khan) ने अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है. ज़ाकिर ने लाइव शोज़ और...
ताजा खबर: भारत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिस पर हर भारतीय गर्व कर सकता है. जाकिर खान ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में पूरी तरह हिंदी भाषा में कॉमेडी करके इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन बन गए हैं.
17 अगस्त 2025 को हुए इस शो में 6,000 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे. जाकिर खान ने जब पूरी तरह हिंदी में अपना स्टैंडअप शो पेश किया, तो दर्शकों की तालियों और हंसी ने पूरा माहौल गूंजा दिया. शो के अंत में जाकिर को खड़े होकर तालियां बजाकर स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया. यह पल न सिर्फ जाकिर के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था.
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/styles/medium_crop_simple/public/2025-08/whatsapp_image_2025-08-19_at_08.41.36-852866.jpeg?VersionId=A6y5OUsP8mnZ76j9ZUEvLRJMjISZH7R.&size=750:*)
इस ऐतिहासिक मौके पर मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन और लेखक हसन मिन्हाज भी मौजूद थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जाकिर के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए और लिखा –“कल रात मैंने अपने भाई जाकिर खान को ‘द गार्डन’ पर पूरी तरह हिंदी में हेडलाइन करने वाले इतिहास के पहले कॉमेडियन बनते देखा. वो कहानी और कविता को ऐसे जोड़ते हैं जो कॉमेडी को एक नए मुकाम पर ले जा रहा है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा."हसन ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि उन्हें लगता है कि उनके माता-पिता अब जाकिर को उनसे ज्यादा पसंद करने लगे हैं.
न्यूयॉर्क जैसे शहर में जाकिर की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि टाइम्स स्क्वायर के बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स पर उनके शो के पोस्टर्स लगाए गए. वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों के लिए यह बेहद भावुक और गर्व का पल रहा, जब उन्होंने अपनी भाषा और अपने कलाकार को इतनी ऊंचाई पर देखा.
/mayapuri/media/post_attachments/deadant.co/wp-content/uploads/2022/12/Untitled-design-2-668564.png?fit=1366%2C768&ssl=1)
भारत से लेकर अमेरिका तक जाकिर खान को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं मिल रही हैं. बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उनकी तारीफ की है. फैंस भी इस ऐतिहासिक शो के वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं.जाकिर खान का यह शो सिर्फ उनके करियर की उपलब्धि नहीं है, बल्कि हिंदी भाषा के लिए भी एक बड़ी जीत है. विदेश की धरती पर, हजारों गैर-हिंदी भाषी दर्शकों के बीच, हिंदी में कॉमेडी करना और उसे सराहना मिलना यह साबित करता है कि अगर कंटेंट दमदार हो तो भाषा कोई बाधा नहीं होती.
Zakir Khan Best Comedy,Zakir Khan at MSG,Zakir Khan COMEDY SHOWS,Zakir Khan in New York,Zakir Khan history
Who is Jessica Hines: Aamir khan और जेसिका हाइन्स अफेयर पर फै़सल खान ने दिया चौंकाने वाला बयान
Disha Patani Photos:दिशा पाटनी का ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस बोले – ‘गॉर्जियस’
ताजा खबर: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक ज़ाकिर खान (Zakir Khan) ने अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है. ज़ाकिर ने लाइव शोज़ और...