Advertisment

कृतिदेव यहां Mahashivratri पर एण्डटीवी के कलाकारों ने अपनी आस्था, व्रत और पूजा की परंपराओं के बारे में बताया

एण्डटीवी के कलाकारों ने महाशिवरात्रि पर अपनी आस्था और परंपराएं साझा कीं; जयशंकर त्रिपाठी, पारस अरोड़ा, गीतांजलि मिश्रा और रोहिताश्व गौड़ ने व्रत, पूजा और रात्रि जागरण में अपने अनुभव और पर्व का महत्व बताया।

New Update
कृतिदेव यहां महाशिवरात्रि पर एण्डटीवी के कलाकारों ने अपनी आस्था, व्रत और पूजा की परंपराओं के बारे में बताया.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे पावन पर्वों में से एक है, जिसे आत्मिक चेतना, भक्ति और अज्ञान पर विश्वास की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उपवास, रात्रि जागरण और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। एण्डटीवी के लोकप्रिय कलाकारों ने महाशिवरात्रि को लेकर अपनी आस्था, परंपराएं और निजी अनुभव साझा किए। कलाकारों ने बताया कि वे इस पावन पर्व को किस तरह मनाते हैं, कौन-से धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और उनके जीवन में महाशिवरात्रि का क्या विशेष महत्व है। इन कलाकारों में शामिल हैं- आगामी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान’ में महेश शर्मा की भूमिका निभा रहे जयशंकर त्रिपाठी, ‘घरवाली पेड़वाली’ के पारस अरोड़ा, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की गीतांजलि मिश्रा और ‘भाबीजी घर पर हैं’ के रोहिताश्व गौड़। जयशंकर त्रिपाठी, जोकि एण्डटीवी के आगामी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान’ में महेश शर्मा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, ने कहा, “महाशिवरात्रि बचपन से ही मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। मैं हमेशा से महादेव का भक्त रहा हूं और पूरी श्रद्धा के साथ व्रत, पूजा और रात्रि जागरण करता हूं। इस साल यह पर्व मेरे लिए और भी विशेष है, क्योंकि मेरे आगामी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान’ में महादेव को मेरे किरदार के मार्गदर्शक और साथी के रूप में दर्शाया गया है। ऐसे शो का हिस्सा बनना, जो मेरी व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा हो, मेरे लिए महादेव के आशीर्वाद जैसा है। मैं सच्चे मन से मानता हूं कि उन्होंने ही मुझे इस भूमिका तक पहुंचाया है। इस पावन अवसर पर मैं सभी के लिए शक्ति, बुद्धि और सकारात्मकता की कामना करता हूं।”

Advertisment

एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में जीतू की भूमिका निभा रहे पारस अरोड़ा कहते हैं, “मेरे लिए महाशिवरात्रि आत्मिक शांति और आत्मचिंतन का दिन है। भगवान शिव से मेरा गहरा जुड़ाव है। हर साल मैं अलग-अलग शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाता हूँ। बाइक से पास के शिव मंदिरों तक जाना मेरी एक निजी परंपरा बन गई है। यह सफर मुझे रोज़मर्रा की भागदौड़ से दूर ले जाता है और भक्ति में पूरी तरह डूबने का मौका देता है। उन शांत मंदिरों में पूजा करने से मन को सही दिशा और बहुत सुकून मिलता है। इस महाशिवरात्रि पर मैं महादेव से संतुलन, विकास और खुशहाली का आशीर्वाद चाहता हूँ।” गीता́ंजलि मिश्रा, जोकि एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश की भूमिका निभा रही हैं, ने बताया, “महाशिवरात्रि वह त्योहार है जिसका मुझे हर साल बेसब्री से इंतज़ार रहता है। ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना मेरे लिए एक पुरानी और बेहद खास परंपरा रही है, जो मेरे मन को असीम शांति और कृतज्ञता से भर देती है। वहाँ खड़े होकर पूजा करना और उस दिव्य ऊर्जा को महसूस करना मुझे भीतर से स्थिर और सुरक्षित महसूस कराता है। इस साल मैं त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन की योजना बना रही हूँ और महादेव का आशीर्वाद लेना चाहती हूँ। शूटिंग कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, मैं अपने सभी अनुष्ठान पूरी श्रद्धा के साथ निभाती हूँ। महाशिवरात्रि मुझे यह याद दिलाती है कि अपनी चिंताओं को छोड़कर महादेव की योजना पर भरोसा करना ही सच्चा समर्पण है।” रोहिताश्व गौड़, जो एण्डटीवी के लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में मनमोहन तिवारी के चर्चित किरदार में नज़र आ रहे हैं, कहते हैं, “महाशिवरात्रि हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत खास पर्व है। हर साल हम सभी मिलकर व्रत रखते हैं, पारंपरिक पूजा करते हैं और घर पर पूरी श्रद्धा के साथ महाप्रसाद बनाते हैं। ये रस्में सिर्फ धार्मिक परंपराएँ नहीं हैं, बल्कि ऐसे पल हैं जो हमारे पारिवारिक रिश्तों को और मज़बूत करते हैं। साथ बैठकर मंत्रों का जाप करना और प्रसाद बांटना हमारे घर में सकारात्मकता और शांति भर देता है। महाशिवरात्रि के माध्यम से हम अपने बच्चों को आस्था, अनुशासन और कृतज्ञता जैसे मूल्यों से जोड़ने की कोशिश करते हैं।”

Gharwali Pedwali' में सावी बनकर छाने को तैयार है Seerat Kapoor, कहा यह  किरदार बिल्कुल अलग है

Happu Ki Ultan Paltan: Happu's Trick Backfires with a Lesson

Bhabiji Ghar Par Hain – Fun On The Run' to reach the theatres on February 6  next year - Social News XYZ

एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार भरपूर मनोरंजन का आनंद उठाना न भूलें, देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 9ः30 बजे, ‘घरवाली पेड़वाली‘ रात 10ः00 बजे, ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ रात 10ः30 बजे और आगामी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान‘ बहुत जल्द। सभी एपिसोड कभी भी देखें हिंदी र्5 पर।

Also Read: Soha Ali Khan नेमहिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए नतिै क एआई की अपील की

FAQ

1. महाशिवरात्रि क्या है?

महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक पावन पर्व है, जिसे भक्ति, उपवास और रात्रि जागरण के माध्यम से मनाया जाता है।

2. एण्डटीवी के कौन से कलाकारों ने महाशिवरात्रि पर अपने अनुभव साझा किए?

कलाकारों में Jaishankar Tripathi, Paras Arora, Geetanjali Mishra और Rohitashv Gaud शामिल हैं।

3. जयशंकर त्रिपाठी ने महाशिवरात्रि के बारे में क्या कहा?

उन्होंने कहा कि यह पर्व उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है; वे व्रत, पूजा और रात्रि जागरण श्रद्धा के साथ करते हैं और अपने आगामी शो में भगवान शिव को मार्गदर्शक मानते हैं।

4. महाशिवरात्रि का महत्व उनके लिए क्या है?

उनके अनुसार यह पर्व शक्ति, बुद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है और उनके व्यक्तिगत आस्था और पेशेवर जीवन से जुड़ा हुआ है।

5. अन्य कलाकार इस पर्व को कैसे मनाते हैं?

पारस अरोड़ा, गीतांजलि मिश्रा और रोहिताश्व गौड़ ने भी अपने-अपने तरीकों से व्रत, पूजा और पारंपरिक अनुष्ठान निभाने की बात साझा की।

Also Read: Arjun Bijlani का संदेश: सम्मान, योजना और प्रोफेशनलिज़्म से काम का माहौल बेहतर बनता है

Mahashivratri celebration | EndTV actors festival not present in content

Advertisment
Latest Stories