/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/zxc-2026-02-24-13-43-59.jpeg)
ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’ इन दिनों भूमिका और राज बुंदेला के ट्रैक को लेकर चर्चा में है। श्रीनिवास और लक्ष्मी की सबसे छोटी बेटी भूमिका, जिसका किरदार रिया मुंजाल निभा रही हैं, अचानक अपनी जिंदगी के नए मोड़ पर खड़ी है। उसकी जिंदगी में एंट्री होती है करोड़पति राज बुंदेला (प्रियॉम गुज्जर) की, जो पहली ही मुलाकात में भूमिका को पसंद करने लगता है। वो बिना देर किए उसी दिन उसके परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है। मुश्किल वक्त में परिवार का साथ देकर राज धीरे-धीरे सबका भरोसा जीत लेता है, और श्रीनिवास के साथ पूरा परिवार इस रिश्ते पर गंभीरता से सोचने लगता है। (Lakshmi Niwas Bhumika Raj Bundela track)
/mayapuri/media/post_attachments/vi/m931WgztB_U/hq720-646739.jpg?sqp=-oaymwEhCK4FEIIDSFryq4qpAxMIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJD&rs=AOn4CLBrABISBqRtiQbI-rlFO-O-U0ygnA)
लेकिन भूमिका की कहानी इतनी आसान नहीं है। चुलबुली और खुशमिजाज लड़की अचानक ऐसे हालात में आ जाती है, जिनके लिए वो मन से तैयार नहीं थी। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शक देखते हैं कि वो परिवार की उम्मीदों, अपनी सोच और अपने फैसलों के बीच कैसे उलझती है और अपनी बात रखने की हिम्मत जुटाती है। (Riya Munjal Priyom Gujjar chemistry)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/kl-2026-02-24-13-19-27.jpeg)
Also Read:Kriti Sanon और Kabir Bahia का लंदन में हाथों में हाथ डाले वीडियो हुआ वायरल
दिलचस्प बात ये है कि ये हिम्मत रिया मुंजाल की असल जिंदगी से भी जुड़ी है। रिया मुंजाल ने कहा, “कॉलेज के दिनों में जब मैं कैंपस आती-जाती थी, कई बार ऐसा हुआ कि मैंने ईव-टीज़िंग या किसी को गलत व्यवहार करते देखा, कभी मेरी दोस्तों के साथ तो कभी मेरे साथ। मैं कभी भी ऐसी चीज़ों को नजरअंदाज नहीं कर पाई। मेरा पहला रिएक्शन हमेशा यही होता था कि आवाज उठाऊं या सामने वाले को रोकूं, भले बाद में मुझे ये सोचकर डर लगे कि कहीं कोई परेशानी न हो जाए। लेकिन उस पल में बस यही लगता था कि अपने लिए खड़ा होना जरूरी है।”
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/xzc-2026-02-24-13-19-52.jpeg)
उन्होंने आगे कहा, “शायद इसी वजह से मैं भूमिका से खुद को जोड़ पाती हूं। वो बाहर से हंसती-मुस्कुराती नजर आती है, लेकिन अंदर से मजबूत है। उसे बात समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन जब बात अपनी इज्जत या सही के लिए खड़े होने की आती है, तो वो पीछे नहीं हटती। मुझे लगता है हर लड़की के अंदर ये हिम्मत होती है, बस उसे उस पर भरोसा करना होता है।” (Raj Bundela entry Lakshmi Niwas show)
जैसे-जैसे भूमिका का किरदार आगे बढ़ रहा है, दर्शकों को उसका सफर और साफ नजर आएगा, जो कई लड़कियों की असली जिंदगी जैसा लगेगा, जहां वो अपनी आवाज खुद पहचानती हैं।
देखते रहिए ‘लक्ष्मी निवास’, सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर! (Zee TV Lakshmi Niwas new track details)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)