Advertisment

Shiv Shakti: Tap Tyag Tandav के सेट पर Ram Yashvardhan और Subha Rajput ने की नवरात्रि पूजा

एक्टर राम यशवर्धन (Ram Yashvardhan) और एक्ट्रेस शुभा राजपूत (Subha Rajput) ने हाल ही में अपने शो शिव शक्ति - तप त्याग तांडव (Shiv Shakti: Tap Tyag Tandav) के सेट पर चैत्र नवरात्रि पूजा में हिस्सा लिया...

New Update
Shiv Shakti Tap Tyag Tandav के सेट पर Ram Yashvardhan और Subha Rajput ने की नवरात्रि पूजा

Shiv Shakti: Tap Tyag Tandav

एक्टर राम यशवर्धन (Ram Yashvardhan) और एक्ट्रेस शुभा राजपूत (Subha Rajput) ने हाल ही में अपने शो शिव शक्ति - तप त्याग तांडव (Shiv Shakti: Tap Tyag Tandav) के सेट पर चैत्र नवरात्रि पूजा में हिस्सा लिया. इस दौरान राम और शुभा ने भारतीय परिधान से खुद को सजाया था. चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने सेट पर पारंपरिक अनुष्ठान किया. पूजा, जो हिंदू संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, को बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किया गया. यह आयोजन कास्ट और क्रू के लिए एक खास पल था.

राम यशवर्धन ने कहा

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav On Location Ram Yashvardhan Aur Subha Rajput Ne Ki Navratri Puja

पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए शो के एक्टर राम यशवर्धन ने कहा, आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. माँ दुर्गा आपके घर में आकर आपको आशीर्वाद दें, सभी बीमारियों को आपसे दूर करें और आपको खुशियाँ व संतुष्टि दें. साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी हों. वहीँ नवरात्रि व्रत के बारे में उन्होंने कहा कि नवरात्रि का व्रत कठिन होता है, लेकिन विश्वास से सब कुछ आसान हो जाता है. उन्होंने आगे कहा .”मैं व्रत करता हूँ और मंदिर भी जाता हूँ.” इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही शिवजी के उपासक रहे हैं और इंसान होकर हमेशा कुछ अच्छा सीखने की कोशिश करते हैं.

शुभा राजपूत ने कहा

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav On Location Ram Yashvardhan Aur Subha Rajput Ne Ki Navratri Puja

वहीँ शो की एक्ट्रेस शुभा राजपूत ने कहा कि मैं इस शुभ अवसर पर आपसे यहीं कहूँगी कि आप माँ दुर्गा पर विश्वास और आस्था रखें. जो हो रहा है, वही अच्छा है, और जो नहीं हो रहा है, वह भी माँ के आशीर्वाद से हो रहा है. इसके अलावा पूजा-पाठ पर उन्होंने कहा, “हर किसी की पूजा और आस्था का अपना तरीका होता है. मैं अपनी देवी माँ की पूजा करती हूँ और मुझे माँ पर पूरा विश्वास है. जब भी कोई समस्या आती है तो, मैं उन्हें याद कर लेती हूँ.”

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav On Location Ram Yashvardhan Aur Subha Rajput Ne Ki Navratri Puja (1)

वहीँ दर्शकों को संदेश देते हुए यशवर्धन और शुभा ने कहा कि सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे शो ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ को जरूर देखें, जहाँ हम आपको ज्योतिर्लिंग यात्रा की कहानी दिखा रहे हैं और इसे अपने बच्चों को भी बताएं. 

वहीँ दर्शकों को संदेश देते हुए यशवर्धन और शुभा ने कहा कि सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे शो ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ को जरूर देखें, जहाँ हम आपको ज्योतिर्लिंग यात्रा की कहानी दिखा रहे हैं और इसे अपने बच्चों को भी बताएं. 

Shiv-Shakti-Colors

आपको बता दें कि यशवर्धन और शुभा का यह शो ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ (Shiv Shakti – Tap Tyag Tandav) सोमवार से रविवार रात 8:00 बजे COLORS पर प्रसारित होता है. 

by PRIYANKA YADAV

Read More

India's Got Latent विवाद के बाद Ranveer Allahabadia ने जारी किया पहला पॉडकास्ट, कॉमेडियन ने किया अपने मुश्किल दिनों को याद

Sikandar Box Office Collection Day 2: भाईजान को मिली ईदी, सिकंदर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

Randeep Hooda slams Bollywood: रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड पर कसा तंज, बोले- 'यहां एक 'स्त्री' चल गई तो सब हॉरर कॉमेडी बनाएंगे अब'

Salman Khan on Controversy: सिकंदर को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते हैं सलमान खान, बोले-'काफी देख चुके हैं हम'

Tags : Shiv Shakti 1st Episode | shiv shakti episode 1 | shiv shakti episode today | shiv shakti first episode | shiv shakti new promo | shiv shakti new serial | shiv shakti new serial cast | shiv shakti serial | Shiv Shakti – Tap Tyag Tandav | Shiv Shakti Tap Tyag Tandav episode | shiv shakti tap tyag tandav episode 1 | Shiv Shakti – Tap Tyag Tandav Full episode | Shiv Shakti – Tap Tyag Tandav today episode | Shiv Shakti today full episode | shiv shakti upcoming episode | shiv shakti upcoming episode today

Advertisment
Latest Stories