/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/zcx-2026-02-12-17-38-33.jpeg)
एण्डटीवी हमेशा से ऐसी कहानियों के लिए जाना जाता है जो हमारे घरों, हमारी ज़िंदगी और हमारी हंसी-खुशी से जुड़ी हों। इस वैलेंटाइन डे, चैनल ने यही सोच स्क्रीन से बाहर भी ले जाने का फैसला किया है। एण्डटीवी ने एक खास पहल शुरू की है, जो दिखाती है कि प्यार अक्सर शब्दों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कामों, साथ निभाने और रोज़मर्रा के अंदाजों में छुपा होता है।
/bollyy/media/post_attachments/de62486c-63d.jpg)
‘इंडिया का लव लैंग्वेज‘ नामक यह कैम्पेन इस बात को सामने लाता है कि हमारे यहाँ प्यार अक्सर छोटे-छोटे अंदाज़ में दिखता है। खासकर पुरुषों में, जो अपने प्यार को ज्यादातर खुलकर नहीं जताते। मगर प्यार हमेशा महसूस होता है-किसी की मदद करने में, रोज़मर्रा की देखभाल में, साथ हंसने-खेलने में या बस चुपचाप साथ देने में। एण्डटीवी इस पहल के जरिए लोगों को प्रोत्साहित करता है कि वे अपने प्यार को आसान, सीधे तरीके से और दिल से जताएँ।
/bollyy/media/post_attachments/images/28799577cd1ac8aafdb5cc670b4ccedc_cc-778607.webp)
इस सोच को महसूस कराने के लिए, एण्डटीवी ने दिल्ली में एक खास एक्टिवेशन किया। यहाँ गुलाब को प्यार का सरल लेकिन असरदार प्रतीक बनाया गया। जोरदार इज़हार या दिखावटी रोमांस की जगह, यह पहल लोगों को हल्की सी प्रेरणा देती है-किसी खास व्यक्ति को गुलाब देकर अपने प्यार को जताने की। इस अंदाज को़ बेहद सहज और निजी रखा गया है, जो यह साबित करता है कि प्यार जताने के लिए किसी खास मौके या बड़े इज़हार की ज़रूरत नहीं होती।
इस पहल का सबसे अहम हिस्सा है ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ जो एण्डटीवी की सोच को पूरी तरह दर्शाता है। हल्के-फुल्के ह्यूमर और रोज़मर्रा के रिश्तों के लिए जाना जाने वाला यह शो दिखाता है कि प्यार छोटे-छोटे अंदाज़ों, साथ बिताए पलों और अनकही समझ से व्यक्त होता है। इसी वजह से संदेश “आपके प्यार के लिए एक अनोखा तोहफा-सही पकड़े हैं” बिल्कुल फिट बैठता है और शो इस कैम्पेन से सीधे जुड़ जाता है।
/bollyy/media/post_attachments/f4ca97d0-125.jpg)
Also Read:Kalki And Gulshan New Project: कल्कि कोचलिन एक दशक बाद फिर नजर आएंगी गुलशन देवैया के साथ?
इस पहल के बारे में बात करते हुए, कावेरी दास, चीफ़ चैनल ऑफिसर, एण्डटीवी और बिज़नेस हेड, हिंदी, र्म्म्5 ने कहा, “एण्डटीवी में हमारा मानना है कि सबसे असरदार कहानियाँ वही होती हैं जो असली जिंदगी को दिखाती हैं। हमारे समाज में प्यार अक्सर मौन होता है, खासकर पुरुषों की तरफ़ से, जो हमेशा इसे शब्दों में व्यक्त नहीं करते। इस वैलेंटाइन डे पहल के जरिए हम उस नज़ाकत भरे प्यार को सेलिब्रेट करना चाहते हैं और लोगों को इसे पहचानने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ इसे खूबसूरती से दिखाता है-जहाँ रिश्ते बड़े इज़हारों की बजाय ह्यूमर, अपनापन और रोज़मर्रा के छोटे-छोटे अंदाज़ों से मजबूत होते हैं। यह कैम्पेन इस अपनेपन को स्क्रीन के बाहर भी लोगों की ज़िंदगी में लाने की हमारी कोशिश है।”
/bollyy/media/post_attachments/img/2025/12/bhabhijigarparhain-1765626175-961684.jpg)
इस वैलेंटाइन डे, ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ के साथ भारतीय अंदाज़ में मनाएं प्यार का जश्न, केवल एण्डटीवी और र्म्म्5 पर।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)