Advertisment

Bollywood Latest News | Alia Bhatt | Kriti Sanon | Janhvi kapoor | Allu Arjun | 26th Dec 2024 | 5 Pm

कार्तिक आर्यन ने 2024 को खास अंदाज में अलविदा कहने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अपनी नई फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का ऐलान किया है। फिल्म का मजेदार वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने एक मम्माज बॉय की लव स्टोरी की झलक दी है।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Alia Bhatt | Kriti Sanon | Janhvi kapoor | Allu Arjun | 26th Dec 2024 | 5 Pm

कार्तिक आर्यन ने 2024 को खास अंदाज में अलविदा कहने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अपनी नई फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का ऐलान किया है। फिल्म का मजेदार वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने एक मम्माज बॉय की लव स्टोरी की झलक दी है। खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक ने करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है। मुश्किल दौर से गुजर रहे करण ने अब अपनी दुश्मनी भुलाकर कार्तिक को साथ लिया है।

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'पुष्पा 2' के स्टार अल्लू अर्जुन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तेलुगु अभिनेताओं ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है, लेकिन कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अनुराग ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे तेलंगाना सरकार पर तंज माना जा रहा है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर उनके योगदान को सराहा है, विवाद की जगह संवाद होना चाहिए।

कृति सैनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक तस्वीर में कृति और कबीर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह तस्वीर खुद कबीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इससे पहले दिवाली पर भी दोनों साथ दिखे थे।

इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें फहाद फासिल और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का नाम 'इडियट्स ऑफ इस्तांबुल' है, और इम्तियाज ने हाल ही में इस पर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की घोषणा थोड़ी जल्दी हो गई, लेकिन वह इसे काफी समय से बनाना चाहते थे। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता कि यह उनकी अगली फिल्म होगी या नहीं।

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मेलबर्न की सड़कों पर साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों का रिलैक्स मूड दिख रहा है, लेकिन खास बात ये है कि इस दौरान उनके बच्चे उनके साथ नहीं थे। यह वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन अपनी नई एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने आए हैं। अब फिल्म के रिलीज़ होते ही इसके सीक्वल की भी अनाउंसमेंट हो गई है, जिसमें सलमान खान और वरुण धवन की एक्शन जुगलबंदी देखने को मिलेगी। अब फिल्म के सह-निर्माता मुराद खेतान और जियो स्टूडियोज सीक्वल की तैयारी में जुटे हैं। हालाँकि फिल्म के निर्देशक का नाम अभी साफ नहीं हो पाया है।

फिल्म 'सत्या', जो 1998 में रिलीज हुई थी, मनोज बाजपेयी की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें उन्होंने भीकू म्हात्रे का यादगार किरदार निभाया था, जो उन्हें रातों रात स्टार बना गया। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 26 साल बाद 17 जनवरी 2025 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस क्रिसमस को बेहद मस्ती भरे अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बहन खुशी कपूर, खुशी के बॉयफ्रेंड वेदांग रैना और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ जामनगर में शानदार पार्टी की। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। पार्टी में अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट भी नजर आईं, जो रेड ड्रेस में खूबसूरत दिखीं।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने क्रिसमस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक प्यार भरा लेटर लिखा। लेटर में सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्हें 107 साल पुराना फ्रांस का अंगूर का बाग और उसमें एक खूबसूरत घर तोहफे के रूप में देने की बात कही। सुकेश ने अपने प्यार का इजहार करते हुए जैकलीन से मिलने का इंतजार करने का भी जिक्र किया। वही अब यह लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी फोटोज शेयर की हैं। इनमें आलिया रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ कपूर परिवार के लंच में शामिल हुईं, और फिर सोनी राजदान के साथ भी सेलिब्रेशन किया। आलिया की फोटोज में वह पहले व्हाइट ड्रेस में दिखीं और बाद में रेड ड्रेस में अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। अब ये तस्वीरें उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

कॉमेडी किंग Raju Srivastav की लाइफ के कुछ अनसुने किस्से

Baby John Review: वरुण धवन के एक्शन और इमोशन ने जीता फैंस का दिल

पीएम मोदी समेत इन स्टार्स ने Shyam Benegal को दी श्रद्धांजलि

दिग्गज निर्देशक Shyam Benegal का 90 की उम्र में हुआ निधन

Advertisment
Latest Stories