Advertisment

Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Sonakshi Sinha | Diljit Dosanjh | Varun | 3 Sep 2025 | 5 Pm

1)- मोस्ट awaited फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहेला गाना बिजुरिया निर्माताओ ने जारी कर दिया है. जिसमे तमाम सितारों की झलक दिख रही है. वरुण और जान्हवी की जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आ रही है. वाही सान्य और रोहित

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Sonakshi Sinha | Diljit Dosanjh | Varun | 3 Sep 2025 | 5 Pm

1)- मोस्ट awaited फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहेला गाना बिजुरिया निर्माताओ ने जारी कर दिया है. जिसमे तमाम सितारों की झलक दिख रही है. वरुण और जान्हवी की जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आ रही है. वाही सान्य और रोहित की जोड़ी ने फँस का दिल जीत लिया है. इस गाने को सोनू निगम ने आपनी आवाज़ दी है. जाह्नवी और वरुण इस गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए नज़र आ रहे है. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

2)- शिल्पा शेट्टी एक व्यापारी ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस बीच शिल्पा ने बांद्रा में स्थित अपने मशहूर रेस्तरां बैस्टियन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। शिल्पा ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, 'ये गुरुवार एक युग के अंत जैसा होगा, क्योंकि मुंबई का एक सबसे शानदार डेस्टिनेशन अब बंद होने जा रहा है।' उन्होंने बताया कि बैस्टियन ने उन्हें और शहर को अनगिनत यादें दीं। इस मौके पर वह एक खास नाइट आयोजित करेंगी, जिसमें पुराने ग्राहकों के साथ उन पलों का जश्न मनाया जाएगा।

3)- सोनाक्षी उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो बेबाक बोलती हैं। वह कई बार ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे चुकी हैं और अब वह उन ब्रांड्स पर भड़की हैं, जो उनकी बिना अनुमति के उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही हैं। सोनाक्षी ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन ब्रांड्स की जमकर आलोचना की है, जो बिना इजाजत उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल अपनी वेबसाइट पर कर रही हैं। सोनाक्षी ने हिदायत दी है कि तस्वीरों को तत्काल हटा लिया जाए।

4)- हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं जिनका जिक्र होते ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. शक्ति कपूर उन्हीं में से एक हैं. अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने विलेन के रूप में डराया भी और कॉमिक रोल्स में हंसा-हंसा कर लोटपोट भी किया. आज उनका 73rd जन्मदिन मना रहे है, शक्ति कपूर का असली नाम सुनिल कपूर है. उनका जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था.

5)- विवेक ओबेरॉय, जिन्हें इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार कहा गया था, लेकिन विवादों और हालात ने उनकी चमक को फीका कर दिया. हालांकि विवेक ने कभी हार नहीं मानी और आज वो एक सफल बिज़नेसमैन के तौर पर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. आज वो अपना 48th जन्मदिन मना रहे है. विवेक ने साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से डेब्यू किया. यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई.

6)- फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इस समय फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म काफी विवादों में बनी हुई हैं. इन सबके बीच, विवेक अग्निहोत्री ने अब स्वीकार किया है कि 'द बंगाल फाइल्स' विवाद के सिलसिले में उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं. उन्होंने कहा की इस देश में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दुओ पर फिल्मे बनाना काफी मुश्किल है क्योकि यह फिल्मे सच बताती है.

7)- भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुके रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवि ने अपने फिल्मी करियर को याद करते हुए कई बातें बताईं और साथ ही अपनी आगामी फिल्मों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने आपने तेरे नाम में निभाए गए पंडित वाले किरदार पर भी बात करी और लापता लेडीज में उनके किरदार को लोगो ने खूब पसंद किया इसपर भी बात करी. आगे रवि किशन ने बताया कि इस साल भी उनकी कई अच्छी फिल्में आने वाली हैं।

8)- कुछ समय पहले खबर आई थी कि 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ ने किनारा कर लिया है। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की है। NDTV से बात करते हुए बोनी ने बताया कि दिलजीत ने फिल्म 'नो एंट्री 2' से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा, "हां, हम अच्छे तरीके से अलग हुए हैं, वजह सिर्फ ये है कि तारीखें हमारे शेड्यूल से मेल नहीं खा रही थीं। उम्मीद है कि बहुत जल्द हम एक पंजाबी फिल्म में साथ काम करेंगे।"

9)- अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने हाल ही में मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के साथ गणपति उत्सव में भाग लिया। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें जैस्मिन और निया शर्मा को नाचते हुए 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा लगाते देखा जा सकता है। इस दौरान जैस्मिन के कहने पर अली ने 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा नहीं लगाया, जिसके कारण वह ट्रोल हो रहे हैं। इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

10)- पिंकविला के मुताबिक, 2011 में जॉन ने निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी 'फोर्स' में ACP यशवर्धन सिंह की भूमिका निभाई थी, जो बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद 2016 में भी जॉन ने सोनाक्षी सिन्हा संग 'फोर्स 2' में यही किरदार निभाया। अब 9 साल बाद जॉन 'फोर्स 3' लेकर आ रहे हैं और पिछले 2 साल से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

Tags : bollywood news in hindi | bollywood news | kareena kapoor | ranveer singh | bollywood gossips | bollywood latest news today | Disha Patani | kiara advani | alia bhatt | akshay kumar | Salman Khan | Pooja Hegde | Priyanka Chopra | Mayapuri Cut | Katrina Kaif | Shruti Haasan | Rashmika Mandana | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Kriti Sanon 

Read More

Shakti Kapoor Birthday: बॉलीवुड के 'विलेन' से 'कॉमेडी किंग' तक का सफर

Govinda and Sunita Ahuja:गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बनीं ‘क्वीन’, पति के साथ ‘Pati Patni Aur Panga’ में की एंट्री

John Abraham Force 3 Update: फोर्स 3 का बड़ा अपडेट, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे ACP यशवर्धन?

Janhvi Kapoor On Sridevi Death: श्रीदेवी की मौत के बाद जान्हवी कपूर की क्या हुई थी हालत , कहा- "मां के निधन को देश ने तमाशा बना दिया था"

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories