Advertisment

Bollywood Latest News | Rashmika Mandanna | Kriti Sanon | Aamir Khan | Salman | 5 July 2025 | 5 Pm

1)- गलवान घाटी संघर्ष पर बन रही फिल्म की अब आधिकारिक घोषणा हो गई है। फिल्म से सलमान की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया है।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Rashmika Mandanna | Kriti Sanon | Aamir Khan | Salman | 5 July 2025 | 5 Pm

1)- गलवान घाटी संघर्ष पर बन रही फिल्म की अब आधिकारिक घोषणा हो गई है। फिल्म से सलमान की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे देख लग रहा है कि सलमान सिनेमाघरों में धमाका करने वाले हैं। पोस्टर में सलमान के चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछें और आंखों में देशभक्ति की चमक दिख रही है। फिल्म एक सच्ची लड़ाई की कहानी पर बनी है, जो बिना गोली चलाए लड़ी गई थी।

2)- पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर सरेआम गोली चलाई गई। इस घटना के बाद से उनके पिता स्थानीय अस्पताल में हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्ट्रेस इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शुक्रवार दोपहर (4 जुलाई) को, दो अज्ञात लोगों ने उनके क्लिनिक, हरबंस नर्सिंग होम में एंट्री की और उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

3)- बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, निर्देशक और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने अपने पहले पॉडकास्ट शो का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'द पूजा भट्ट शो' है। इस शो को आईहार्टपॉडकास्ट और मैमथ मीडिया एशिया के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। पूजा का पॉडकास्ट शो 'द पूजा भट्ट शो' इस साल सितंबर के आखिरी सप्ताह से iHeartPodcasts नामक इंटरनेट रेडियो प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा, जिसमें हर हफ्ते एक नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा।

4)- अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'मालिक' में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब निर्माताओं ने फिल्म 'मालिक' का नया गाना 'राज करेगा मालिक' जारी कर दिया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। में राजकुमार का धांसू अवतार दिख रहा है, वहीं मानुषी जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। राजकुमार पहली बार गैंगस्टर बन बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं।

5)- अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों की तरफ से हरी झंडी मिली, वहीं दर्शक भी दिल खोलकर इसकी कहानी और तमाम सितारों की अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं। इसके बावजूद भी फिल्म की पहले दिन की कमाई औसत रही। रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

6)- 'सितारे जमीन पर' भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसमें सभी प्रमुख सुलभता विशेषताएं शामिल हैं। इसमें बंद कैप्शन, ऑडियो डिस्क्रिप्शन और भारतीय सांकेतिक भाषा शामिल हैं, जिसके बाद देखने, सुनने की शक्ति या बोलने की अक्षमता वाले दर्शक भी सम्मान और स्वतंत्रता के साथ फिल्म का आनंद ले सकते हैं। 'सितारे जमीन पर' भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसे हर तरह का शख्स देख और समझ सकता है।

7)- बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'धड़क 2' का ट्रेलर 11 जुलाई, 2025 को रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए निर्माता मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में तृप्ति, सिद्धांत, फिल्म निर्माता करण और निर्देशक शाजिया भी शामिल होंगे। बता दें कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर भी 11 जुलाई, 2025 को ही मुंबई में एक कार्यक्रम में रिलीज किया जाएगा।

8)- 'सुशांत की तरह कार्तिक आर्यन हो रहे टारगेट', सिंगर अमाल मलिक ने किया चौंकाने वाला दावा. दरअसल मिर्ची प्लस के साथ इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक ने दावा किया कि बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम कार्तिक आर्यन को टारगेट कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को किया गया था। अमाल का कहना है कि इंडस्ट्री के अंदर चल रहे ये षड्यंत्र बेहद गंभीर हैं और इनका असर मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा पड़ता है।

9)- रश्मिका मंदाना के भारतीय फैंस उन्हें नेशनल क्रश मानते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की चर्चित फिल्मों में काम कर चुकीं रश्मिका हाल ही में पेरिस में नजर आईं। एक्ट्रेस का पेरिस ट्रिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस रश्मिका को लेकर अपनी दीवानगी दिखा रहे हैं। विडियो में रश्मिका के फैंस उनकी फोटो ले रहे हैं। कई फैंस- ‘लव यू रश्मिका’ भी कह रहे है. इस प्यार को देखकर रश्मिका का चेहरा भी खिल उठता है.

10)- कृति अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं, जिसका नाम 'कॉकटेल 2' है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कृति अगस्त में 'कॉकटेल 2' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। कॉकटेल 2' पर काम शुरू करने से पहले कृति कुछ दिन आराम करना चाहती हैं। वह अगस्त की शूटिंग में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। कहा जा रहा है कि 'कॉकटेल 2' अगले साल के मध्य तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। उनके साथ शाहिद कपूर नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना भी फिल्म का हि

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/'

Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | Janhvi Kapoor | Deepika Padukone | Tripti Dimri | ananya pandey | alia bhatt | kareena kapoor | Rashmika Mandana | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Vikrant Massey On 8 Hours Shift: विक्रांत मैसी ने Deepika Padukone की 8 घंटे की काम की मांग का किया समर्थन, बोले ‘मैं भी ..."

Kartik Aaryan and Sreeleela movie: Anurag Basu ने रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को लेकर साझा की बड़ी जानकारी, जल्द होगा टाइटल का ऐलानb

Krrish 4 Update:'कृष 4' में जादू की वापसी के साथ ट्रिपल धमाल, Hrithik Roshan के साथ नजर आएंगी 3 टॉप एक्ट्रेसेज

Salman Khan Upcoming Film: 'operation sindoor' पर चुप, अब बना रहे हैं ' Galwan'? सलमान खान पर भड़के लोग

Advertisment
Latest Stories