Bollywood Latest News | Yami Gautam | Palak Tiwari | Ranveer Singh | Salman Khan | 2 Jan 2025 | 5 Pm अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। अब फिल्म में रणवीर का लुक लीक हो गया है, जिसमें वह एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। पगड़ी और सूट पहने रणवीर के चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में वह कुर्ता-पायजामा में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं! उनकी नई फिल्म देवा का फर्स्ट लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है, और ये पोस्टर फैंस के बीच तहलका मचा चुका है। शाहिद कपूर इस लुक में बेहद कूल और अलग नजर आ रहे हैं, सफेद शर्ट पहने और सिगरेट के साथ उनके तेवर साफ दिख रहे हैं। पोस्टर वायरल हो चुका है और सभी इस लुक के कायल हो गए हैं! बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, वह जामनगर से मुंबई लौटे और एयरपोर्ट पर एक प्यारा सा पल कैमरे में कैद हुआ। ब्लैक टी-शर्ट, जींस और ग्रे जैकेट पहने सलमान, जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो एक छोटी सी फैन ने उन्हें हैप्पी न्यू ईयर विश किया। सलमान ने उसे प्यार से सिर पर हाथ फेरते हुए न्यू ईयर विश किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी दिलजीत की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि पीएम इस दौरान दिलजीत के साथ ढोलक भी बजाते दिख रहे हैं। इस मुलाकात को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "एक शानदार मुलाकात और ये रही हाइलाइट्स," जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। साल 2025 का स्वागत बॉलीवुड और टीवी सितारों ने वेकेशन के साथ किया! इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी भी गोवा गए थे और अब मुंबई एयरपोर्ट पर लौटते हुए स्पॉट हुए। हालांकि दोनों अलग-अलग दिखे। इब्राहिम इस दौरान ब्लैक हुडी और लोअर के साथ चेहरे पर सनग्लासेस लगाए हुए थे। वहीं, पलक भी ब्लैक टॉप और डेनिम में खूबसूरत नजर आईं। हालांकि दोनों ने पैपराजी को कोई पोज़ नहीं दिया, लेकिन उनकी वीडियोस अब वायरल हो रही हैं! बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने नए साल की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर से की, जहां वो भगवा रंग में नजर आए। उनके इस खास लुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कार्तिक की बढ़ी हुई दाढ़ी और नया हेयरस्टाइल नजर आ रहा है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कार्तिक के इस बदले लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया, और अब यह लुक टॉक ऑफ़ द टाउन बन गया है। अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की सगाई को दो साल पूरे हो गए हैं, और इस खास मौके पर दोनों ने हवाई जहाज से छलांग लगाकर हवा में जश्न मनाया! सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में, दोनों पैरेशूट के साथ आसमान से नीचे आते हुए, खूबसूरत नजारों का मज़ा लेते नजर आ रहे हैं। इस यूनिक सेलीब्रेशन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों के लिए ढेर सारी विशिज़ भेज रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर, मिस्टर बीस्ट, ने नए साल की शुरुआत शानदार तरीके से की है। 1 जनवरी को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और यूट्यूबर थिया बोयसेन से इंगेजमेंट की है। क्रिसमस के दिन उन्होंने बोयसेन को शादी के लिए प्रपोज किया था। अब दोनों ने इस रिश्ते को एक नया नाम दिया है। मिस्टर बीस्ट ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जहां वह बोयसेन को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। फैंस अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्माता और निर्देशक सूरज बड़जात्या अब OTT पर अपनी पहली वेब सीरीज़ लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज का नाम है "बड़ा नाम करेंगे", जो फरवरी 2025 में सोनी लिव पर रिलीज होगी। इसमें कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, राजेश तैलंग और अंजना सुखानी जैसे कलाकार होंगे। इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने नए साल पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'इडली कढ़ाई' का पोस्टर सामने आया है, जिसमें वह हाथ में सब्जी का थैला पकड़े एक आम आदमी की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भी धनुष ने खुद लिखी है और इसे उन्होंने आकाश भास्करन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'इडली कढ़ाई' 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Read More कॉमेडी किंग Raju Srivastav की लाइफ के कुछ अनसुने किस्से Baby John Review: वरुण धवन के एक्शन और इमोशन ने जीता फैंस का दिल पीएम मोदी समेत इन स्टार्स ने Shyam Benegal को दी श्रद्धांजलि दिग्गज निर्देशक Shyam Benegal का 90 की उम्र में हुआ निधन #bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE ★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/