Advertisment

Bollywood Latest News | Ananya Pandey | Kiara Advani | Urvashi Rautela | 3rd Jan 2025 | 5 Pm

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान आज, 3 जनवरी को पृथ्वी थिएटर में अपना पहला थिएटर प्ले "स्ट्रिक्टली अनकन्वेंशनल" पेश करने जा रहे हैं। यह एक रोमांचक और अनकन्वेंशनल लव स्टोरी पर आधारित कॉमेडी है

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Ananya Pandey | Kiara Advani | Urvashi Rautela | 3rd Jan 2025 | 5 Pm

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान आज, 3 जनवरी को पृथ्वी थिएटर में अपना पहला थिएटर प्ले "स्ट्रिक्टली अनकन्वेंशनल" पेश करने जा रहे हैं। यह एक रोमांचक और अनकन्वेंशनल लव स्टोरी पर आधारित कॉमेडी है, जो शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। जुनैद, जिन्होंने अमेरिका में थिएटर की ट्रेनिंग ली है, अब तक 100 से ज्यादा शो कर चुके हैं। इसके बाद उनकी फिल्म 'लवयापा' का पहला गाना भी रिलीज होगा!

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं! दरअसल न्यू ईयर पर कोलकाता में उनके शानदार परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान खींचा, जहां उन्होंने 'स्त्री 2' के हिट गाने 'आज की रात' पर शानदार डांस किया। इस परफॉर्मेंस के लिए उर्वशी ने 7 करोड़ रुपये की फीस ली, जो तमन्ना भाटिया की फीस से भी ज्यादा है। बता दें की सोशल मीडिया पर उर्वशी के 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और वे फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं।

साउथ के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है! एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस बिग बजट फिल्म में राम चरण डबल रोल में दिखेंगे – एक नेता और एक आईएएस ऑफिसर के दमदार किरदार में। 2 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन, राजनीति का ड्रामा और ग्लैमर का तड़का है। कियारा की झलक भी शानदार है, लेकिन उनका किरदार अब भी सस्पेंस है। फैंस अब इस बिग बजट फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

नया साल आते ही अनन्या पांडे ने अपने स्टाइल से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है! उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या ने ऑफ-शोल्डर डेनिम टॉप और लेटर स्टाइल स्कर्ट पहनी है, जो बटरफ्लाई की तरह दिख रही है। बालों को खुला रखकर और छोटे ईयररिंग्स के साथ उनका ग्लॉसी लिप लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस का प्यार खूब मिल रहा है!

गदर 2 की बम्पर सक्सेस के बाद फैंस बेसब्री से गदर 3 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने OTT Play को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल गदर 3 पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है, हालांकि फ्यूचर में ये फिल्म जरूर बनेगी। अभी अनिल शर्मा एक लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि एक दिन गदर 3 जरूर बनेगी, बस सही समय का इंतजार है।

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ जामनगर में नया साल मनाकर मुंबई लौटे हैं। इस दौरान शाहरुख ने ब्लैक कलर की लंबी हुडी पहन रखी थी, जिससे उनका चेहरा ढका हुआ था। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें वायरल हो गईं और फैन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं। कुछ ने कहा कि शाहरुख अपनी झुर्रियों को छिपा रहे हैं, जबकि कुछ ने इन्हें राज कुंद्रा से जोड़ा, जो अक्सर ऐसे लुक्स में दिखाई देते थे।

भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की मच अवेटेड वेब सीरीज ब्लैक वारंट सुर्खियों में है। इस सीरीज में कुणाल कपूर के बेटे जहान कपूर, तिहाड़ जेल के पूर्व जेलर सुनील गुप्ता का किरदार निभा रहे हैं। कहानी सुनील गुप्ता की किताब ब्लैक वारंट पर बेस्ड है। ट्रेलर ने आते ही धमाल मचा दिया है और जहान की अदाकारी की तारीफ हो रही है। बता दें की 10 जनवरी से यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर विनीत कुमार सिंह जल्द ही राजनीतिक थ्रिलर 'मैच फिक्सिंग: द नेशन एट स्टेक में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म 15 नवंबर 2024 को आने वाली थी, लेकिन अब इसे 10 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। बता दें की ये फिल्म कंवर खताना की किताब द गेम बिहाइंड सैफरन टेरर पर बेस्ड है। और अनुजा साठे और मनोज जोशी भी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 31 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी शाहिद का एक मजेदार वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह अपनी फिल्म 'कमीने' के हिट गाने 'धन ते नान' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के सेट पर पुलिस वाले के किरदार में दिखे शाहिद सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहने हुए थे। देवा' में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से मशहूर एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक से हलचल मचा दी है। हाल ही में उन्होंने रेड आउटफिट में कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनकी कातिलाना अदाएं और ग्लैमरस लुक ने फैंस का दिल छीन लिया। हल्का मेकअप और खुले बालों के साथ कंगना ने सेक्सी पोज देकर अपनी बोल्डनेस का बेहतरीन अंदाज दिखाया, जिसे देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Malaika Arora ने Arjun Kapoor की 'मैं सिंगल हूं' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

फतेह और गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर Sonu Sood ने दिया रिएक्शन

जब प्रपोज करने के बाद Sridevi ने बोनी कपूर से छह महीने तक नहीं की बात

Vijay ने Varun Dhawan द्वारा थेरी के रीमेक Baby John पर तोड़ी चुप्पी

Advertisment
Latest Stories