Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Ananya Pandey | Sonam Bajwa | 5 Sep 2025 | 5 Pm
1)- भारतीय सिनेमा की ग्लोबल आइकॉन दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहरा दिया है. कान्स से लेकर दुनिया भर के रेड कार्पेट्स तक अपनी अदाओं और फैशन सेंस से लाखों दिल जीतने वाली दीपिका अब पेरिस पहुंच चुकी हैं. यहां उन्होंने इतिहास रचते हुए लुई वुइत्तों प्राइज 2025 (Louis Vuitton Prize 2025) की ज्यूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय होने का गौरव हासिल किया है.
2)- बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक नए वीडियो में प्रशंसकों को अपने ग्लैमरस लुक की झलक दिखाई, लेकिन साथ ही थोड़े हास्य के साथ, क्योंकि उनके अभिनेता पिता चंकी पांडे ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि उनका ग्लैम सेशन एक "कॉमेडी शो" जैसा लग रहा था।क्लिप में, अभिनेत्री अपने पिता से उनके बालों के बारे में उनकी राय पूछती हुई सुनाई दे रही हैं और चंकी ने जवाब दिया, "यह एक कॉमेडी शो जैसा है।" वीडियो में अभिनेत्री सजी-धजी और मोतियों से बनी एक ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह एक शानदार पोशाक में फोटोशूट के लिए पोज़ दे रही हैं.
3)- पलक GQ इंडियाज बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड 2025 इवेंट में पहुंची थीं। जिसके लिए उन्होंने बेहद स्टनिंग आउटफिट को सिलेक्ट किया। जिसमें वह ग्लैमर का तड़का लगाने के साथ ही प्रिंसेस वाइब्स भी दे रही थी। तभी तो उनका ये अंदाज देखते ही लोग भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। पलक ने ड्यूल शेड आउटफिट पहन जैसे ही इवेंट में एंट्री ली, तो वह एकदम प्रिंसेस वाइब्स दे. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
4)- कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फिल्म के कलाकारों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने वीडियो के साथ एक पोस्ट भी लिखी है। इसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। विडियो में कई लोग एक साथ मिल कर केक काटते हैं। लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं और डांस करते हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे काफी खुश हैं।
5)- गांव की मिट्टी की खुशबू, संघर्ष की तपिश और सादगी की मिठास – यही तीन बातें पंकज त्रिपाठी की जिंदगी का असली परिचय देती हैं. एक किसान का बेटा होकर खेतों से लेकर होटल की रसोई तक और फिर थिएटर से बड़े पर्दे तक का सफर तय करना आसान नहीं था. लेकिन पंकज त्रिपाठी ने हिम्मत और मेहनत के दम पर आज वह मुकाम हासिल किया है, जहां उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे भरोसेमंद और संजीदा अभिनेता माना जाता है. आपको बता दे की आज पंकज त्रिपाठी अपना 49th बर्थडे बना रहे है.
6)- आज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस खास मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया और पूरी 'मेहर' की टीम को शुभकामनाएं भी दीं। शिल्पा ने इस शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, झे आप पर और मेहर में आपके ईमानदार अभिनय पर बहुत गर्व है।
7)- 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं। सामने आए प्रोमो में संजय और सुनील शो के होस्ट कपिल के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। इस एपिसोड को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के इस धमाकेदार एपिसोड को आप 6 सितंबर को रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
8)- विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ सीरीज की आखिरी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही तमाम तरह की चर्चाओं और कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी है। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और फिल्म को मिल रहीं शुरुआती प्रतिक्रियाओं में अधिकांश लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक हार्ड हिटिंग फिल्म बता रहे हैं। लोगो का खेना ह की ये फिल्म नही बल्कि बंगाल का आईना है।
9)- आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 5 सितंबर को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को समीक्षकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोग इस फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को दूसरा भाग पसंद आ रहा है। संजय खलनायक बनकर पर्दे पर छा गए हैं, वहीं इस फिल्म को टाइगर का कमबैक बताया है। लोगो को इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा पसंद आ रहे है.
10)- अभिनेत्री सनी लियोनी ने विक्रमादित्य मोटवानी से हाथ मिलाया है। दोनाें मिलकर एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जो एक सच्ची कहानी पर आधारित होगी। सनी न सिर्फ इस सीरीज को विक्रमादित्य के साथ मिलकर बना रही हैं, बल्कि इसमें मुख्य भूमिका भी खुद ही निभाएंगी। । यह सीरीज एक बायोपिक है, जिसके अधिकार सनसिटी ने खरीद लिए हैं। वेब सीरीज की कहानी से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन निर्माताओं को पूरा यकीन है कि ये दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ेगी।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/