Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Nora Fatehi | Alia Bhatt | Aamir Khan | 20 Aug 2025 |5 Pm
1)- नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड एंड हॉट वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस वीडियो में नोरा रेड क्रॉप टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स में समंदर किनारे सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। नोरा का यह लुक फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस शानदार वीडियो के साथ नोरा ने कैप्शन भी दिया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
2)- निया शर्मा अपनी खूबसूरती, स्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह बेहद ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक में नज़र आ रही हैं. इन फोटोज़ में निया ने ब्राउन डीप नेक ड्रेस पहनी है, जिसे उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइल किया है. खुले बाल और हल्के कर्ल्स उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं. कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन इस बात का सबूत है कि निया शर्मा सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक फैशन आइकॉन भी हैं.
3)- भारतीय सिनेमा की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइजी 'धमाल 4' को लेकर 1 अपडेट सामने आया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल' की चौथी किस्त में ईशा की एंट्री हो गई है। वह इस फिल्म में ग्लैमर और कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आएंगी। ईशा इस महीने के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि ईशा 'धमाल' की तीसरी किस्त में भी नजर आई थीं। अब प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार उनकी भूमिका में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
4)- आने वाले समय में दीपिका एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। इन्हीं में से एक है अल्ली अर्जुन की फिल्म 'AA22xA6'. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका फिल्म 'AA22xA6' की तैयारी में जुट गई हैं। वह नवंबर 2025 में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए 100 दिन निर्धारित किए हैं। एक सूत्र ने खुलासा किया कि फिल्म में अभिनेत्री जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिलेगा।
5)- मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ सितारों को भी मुश्किल में डाल दिया है। शहर के पॉश इलाके जुहू में स्थित बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले 'प्रतीक्षा' में पानी भर गया है। बंगले के बाहर और आसपास जलभराव का नजारा देखने को मिला, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वीडियो में अमिताभ का घर दिख रहा है। आसपास की सड़कें भी जलभराव से लबालब हैं, जहां गाड़ियां मुश्किल से गुजर रही हैं।
6)- अभिनेता आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में प्रोफेसर की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता अच्युत पोतदार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।अच्युत के अचानक निधन से हर कोई गमगीन है। आमिर ने अपने सह-कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आमिर ने लिखा, 'अच्युत जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वह एक अद्भुत अभिनेता, एक बेहतरीन इंसान और एक बेहतरीन सहयोगी थे। हम आपको याद करेंगे अच्युत। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'
7)- सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘द ट्रेटर्स’ फेम कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कॉन्ट्रोवर्सी से चर्चाओं में आई अपूर्वा फिर से विवादों में घिर गई हैं। हालांकि इस बार विवाद अपूर्वा की पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर अपूर्वा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाना गाते हुए अपूर्वा मखीजा पर चीटिंग का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।
8)- न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ को लेकर बात की और फिल्म से जुड़ी अपडेट भी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। निर्देशक ने कहा कि वो कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं। ‘अपने 2’ इनमें से एक है। हालांकि, ‘अपने 2’ उनकी अगली ही फिल्म नहीं होगी। लेकिन उन्होंने ये खुलासा जरूर किया कि ‘अपने 2’ बन रही है। स्क्रिप्ट पहले ही पूरी हो चुकी है। मेरे पास अभी बहुत सारी स्क्रिप्ट्स हैं। मैं लगा हुआ हूं कि सब कर सकूं।
9)- पवन कल्याण की लेटेस्ट मूवी ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम विडियो पर भी दस्तक दे चुकी है। वहीं मूवी में ओटीटी पर ऑडियंस को नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। पवन कल्याण की इस एक्शन-एडवेंचर मूवी को अलग क्लाइमैक्स और शॉर्ट सीन्स के साथ ओटीटी पर रिलीज किया गया है। वहीं तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी की ऑडियंस मूवी को घर बैठकर फैमिली के साथ आराम से देख सकती है।
10)- साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों आपनी फिल्म 'फौजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन हाल ही में सेट से लीक हुई एक तस्वीर ने माहौल गरमा दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर ने न सिर्फ फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, बल्कि मेकर्स की चिंता भी दोगुनी कर दी है. फिल्म निर्माताओं ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साफ चेतावनी जारी की है कि भविष्य में कोई भी लीक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | kiara advani | kareena kapoor | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
Read More
Monalisa photos:सफेद ड्रेस में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज़, फैंस बोले- "ब्यूटी क्वीन"
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/