Advertisment

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Priyanka Chopra | Ramayana | Ranbir | 3 July 2025 | 5 Pm

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Priyanka Chopra | Ramayana | Ranbir | 3 July 2025 | 5 Pm

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब 'रामायण' का पहला वीडियो सामने आ गया है। भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर खूब जंच रहे हैं। पूरे एक मं के इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर थेल्का मचा दिया है.'रामायण' में सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। टीजर में वह रणबीर के आमने-सामने दिख रहे हैं। बता दें कि लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं, वहीं फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के अवतार में दिखाई दे रहे है.
1)- विशाल भारद्वाज की एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहिद की जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब दिशा फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गई हैं। इसमें उनका एक खास कैमियो होगा।दिशा फिल्म में शाहिद के साथ 2 गानों पर थिरकती नजर आएंगी। बता दें कि शाहिद और दिशा पहली बार किसी गाने में साथ आए हैं।

2)- जाने-माने अभिनेता मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक साझा किया ने है। उन्होंने अपना थोड़ा वजन भी घटाया है। दरअसल, मनीष ने अपना सिर पूरी तरह से मुंडवा लिया है, वहीं उन्होंने दाढ़ी-मूंछ भी कटा लिए हैं। नए लुक में मनीष को पहचानना भी काफी मुश्किल हो रहा है। कहा जा रहा है कि मनीष का यह नया लुक करण जौहर की अगली फिल्म के लिए है। वह निर्देशक की फिल्म में विलेन बन तहलका मचाते नजर आ सकते हैं।

3)- नागा वामसी की सीथारा एंटरटेनमेंट ने तेलुगु राज्यों में 'वॉर 2' के थिएट्रिकल राइट्स खरीद लिए हैं और तेलुगु राइट्स का सौदा लगभग 80 करोड़ रुपये में हुआ है। निर्माताओं ने तेलुगु राइट्स को बेचने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की मांग रखी थी, लेकिन डील को 80 करोड़ रुपये में फाइनल किया गया है। 'वॉर 2' से पहले सीथारा एंटरटेनमेंट ने एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा' के तेलुगू राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीदा था।

4)- साल 2026 के लिए घोषित हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम की लिस्ट में दीपिका उन 35 दिग्गजों में शामिल हैं, जिन्हें मोशन पिक्चर्स की कैटेगरी में चुना गया है। इस सम्मान के साथ वो पहली भारतीय बनी हैं जिन्हें ये वैश्विक पहचान मिली है। खास बात ये है कि ये उपलब्धि उन्होंने हाल ही में मां बनने के बाद हासिल की है, जिससे ये पल और भी खास बन गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पदुकोने ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है.

5)- बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ और अब हॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के दिल की बात एक बार फिर खुलकर सामने आई है। भले ही वो हॉलीवुड में लगातार झंडे गाड़ रही हों, लेकिन उनका दिल अब भी भारत और बॉलीवुड के करीब ही है। अपनी फिल्म हेड ऑफ स्टेट के प्रमोशन के दौरान उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उन्हें बॉलीवुड की बहुत याद आती है और इस साल वो भारत में एक नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगी।

6)- फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की कामयाबी को लेकर खुश हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी सकसेज पार्टी रखी है। इस पार्टी में आमिर खान के साथ फिल्म के दूसरे कलाकार भी पहुंचे। यहां सभी ने जश्न मनाया। यही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आमिर खान की फिल्म देखी। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

7)- पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है जो पिछले कुछ समय से उनके बारे में फैलाई जा रही थीं। सरदार जी 3 के विवाद के बाद लोग का यह दावा था कि दिलजीत को बॉर्डर 2 से बाहर कर दिया गया है और फिल्म की शूटिंग भी रुकवा दी गई है, लेकिन अब दिलजीत ने खुद वीडियो पोस्ट करके साफ कर दिया है कि वो फिल्म का हिस्सा हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बस बॉर्डर 2 लिखा।

8)- अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ इसी महीने रिलीज होने वाली है जिसका ट्रेलर फेले हे रिलीज़ हो चूका है. जो काफी इमोशनल है। ट्रेलर देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने अनुपम खेर को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट अनुपम…मेरी दुआएं और शुभकामनाएं’और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी जोड़ा। ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

9)- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने पिता जोसेफ को खो दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी अपने फैंस को दी है। साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है कि उनका दिल टूट गया है। इस दुख की घड़ी में मंदाकिनी अपने पिता के पास नहीं हैं। वो अपने पति के साथ लंदन में हैं। इसी वजह से वो अपने पिता को अंतिम विदाई नहीं दे सकेंगी।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories