Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Alia Bhatt | Shah Rukh Khan | Alpha | 24 Sep 2025 | 5 Pm
1)- 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे शाहरुख खान को अपने 30 साल के फिल्मी करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्हें फिल्म 'जवान' में उनके अभिनय के लिए पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्होंने यह पुरस्कार विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जिन्हें उनकी फिल्म '12वीं फेल' के लिए सम्मानित किया गया।
2)- 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें, रानी मुखर्जी को हिंदी सिनेमा में 29 साल हो चुके हैं और अब तक के करियर में उनका ये पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। रानी इस दौरान ब्राउन कलर की गोल्डन बोडर वाली सारी पहने नज़र आई स्टेज पर पुरस्कार प्राप्त करते हुए रानी बेहद खुश नज़र आई.
3)- 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया। मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म उद्योग में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप, हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर अभिनेता का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपमी स्पीच में कहा की मोहनलाल कहते हैं कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का है। वो उन सभी निर्देशकों-लेखकोंक के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा किया।
4)- बीते दिन हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'कटहल' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसको यशवर्धन मिश्र ने रिसीव किया. उधर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब विधु विनोद चोपरा ने '12वीं फेल' के लिए अपने नाम किया. वही सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को मिला जिसको रिसीव किया था फिल्म के डायरेक्टर कारण जोहर ने.
5)- दिल्ली में हो रही लव कुश रामलीला में पूनम को मंदोदरी की भूमिका दी गई थी। हालांकि, शुरू से ही संत समाज उनके इस किरदार को निभाने का विरोध कर रहा था। पूरे देश में हो रहे विरोध के चलते लव कुश रामलीला समिति ने फैसला लिया है कि पूनम अब ये किरदार नहीं निभाएंगी। उनकी जगह किसी और को लिया जाएगा। लव कुश रामलीला समिति ने बयान जारी कर बताया कि पूनम को रामलीला से हटा दिया गया है।
6)- सोशल मीडिया पर नेशनल अवॉर्ड समारोह से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी का पल्लू संभालते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान के इस जेस्चर की वजह से सोशल मीडिया पर किंग खान के फैंस उन्हें असली जेंटलमैन बोल उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं. वीडियो रानी मुखर्जी शाहरुख खान के आगे चलती नजर आ रही हैं और उनकी साड़ी का पल्लू जमीन पर लग रहा है. शाहरुख खान ने जैसे ही ये देखा तो उन्होंने जेंटलमैन बन रानी मुखर्जी के पल्लू को हाथों में संभाल लिया और रानी के पीछे-पीछे चलने लगे.
7)- सनी की नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम Decibel:Past has a new voice है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है. 'डेसिबल' में सनी की जोड़ी गायिका और अभिनेत्री डॉट उर्फ अदिति सैगल के साथ बनी है। इस फिल्म के जरिए वह बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। आपको बता दी की फिल्म की 70% शूटिंग खत्म हो चुकी है। हलाकि इसकी रिलीज़ डेट से अभी पर्दा नही उठा है.
8)- बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बादशाह ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में बादशाह की एक आंख पर काफी सूजन दिखाई दे रही है। उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही है और वह लगातार बादशाह से उनका हालचाल पूछ रहे हैं। अब फँस ऐसे कयास लगा रहे है की शायद बादशाह का यह पोस्ट सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के किसी सीन का हिस्सा हो। क्युकी उसमे उन्होंने ऐसे हे अवतार में छोटी सी भूमिका निभाई थी.
9)- जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी ब्राउन रंग की स्कर्ट और ब्राउन जैकेट में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक एयरपोर्ट के दौरान का है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान जान्हवी ने पैपराजी के सामने कई दिलकश पोज भी दिए। लेकिन उनके हाव-भाव से लगा कि वह किसी खास शख्स का इंतजार कर रही हैं। फिर थोड़ी देर बाद वहां पर वरुण धवन की एंट्री हुई। फँस को दोनों का यह अंदाज़ काफी जयादा पसंद आ रहा है.
10)- बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अल्फा को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में शामिल होने वाली यह उनकी पहली महिला-प्रधान फिल्म बताई जा रही है. आलिया ने हाल ही में इसे अपनी “पहली एक्शन फिल्म” करार दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. नेटिज़न्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या वह अपनी पिछली फिल्म जिगरा को भूल गईं?
Read More
Thama Trailer: आयुष्मान खुराना स्टारर 'थामा' का ट्रेलर लॉन्च करने आ रही हैं 'स्त्री'
AR Rahman: दिल्ली हाईकोर्ट ने 'वीरा राजा वीरा' केस में एआर रहमान को दी राहत
71st National Film Awards: शाहरुख खान की नेशनल अवॉर्ड जीत पर बच्चों का दिल छू लेने वाला रिएक्शन
Amrita Rao ने खोला Shah Rukh Khan की 20 साल पुरानी सीख का राज
Tags : Shahrukh Khan | malaika arora | vani kapoor | mrunal thakur | ananya pandey | Tripti Dimri | Deepika Padukone | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood gossips
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/