Advertisment

Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Sara Ali Khan | Kiara Advani | War 2 | 7 Aug 2025 | 5 Pm

आपको बता दें कि आज, 7 अगस्त 2025 को मेकर्स ने फिल्म वॉर 2 का सॉन्ग 'जनाब-ए-अली' का टीजर रिलीज किया हैं. 'जनाब-ए-अली' गाने के टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक डांस फाइट में नजर आ रहे हैं

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Sara Ali Khan | Kiara Advani | War 2 | 7 Aug 2025 | 5 Pm

1)- आपको बता दें कि आज, 7 अगस्त 2025 को मेकर्स ने फिल्म वॉर 2 का सॉन्ग 'जनाब-ए-अली' का टीजर रिलीज किया हैं. 'जनाब-ए-अली' गाने के टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक डांस फाइट में नजर आ रहे हैं. गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे लिखा है. बहुप्रतीक्षित गाना 'जनाब-ए-अली' सचेत टंडन और साज भट्ट ने गाया है. 'जनाब-ए-अली' गाने के आधिकारिक टीजर को अपलोड होने के बाद से ही YouTube पर लाखों व्यूज और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं.

2)- फिल्म 'पति, पत्नी और वो 2' से जुदा एक अपडेट सामने आया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 'पति, पत्नी और वो 2' में आयुष्मान के साथ एक नहीं, बल्कि 3 अभिनेत्रियां नजर आएंगी। सारा अली खान और वामिका गब्बी पहले ही इस फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गई हैं। अब 'पति, पत्नी और वो 2' में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू हो जाएगी, वहीं यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

3)- अब निर्माताओं ने 'घाटी' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें अनुष्का का धाकड़ अवतार दिख रहा है। कुछ दृश्य में वह एक्शन भी करती दिख रही हैं। यह अनुष्का की दूसरी एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी।

4)- करीब 2 साल बाद 'द ट्रायल' के सीक्वल का ऐलान हो गया है. काजोल एक बार फिर नयोनिका सेनगुप्ता बनकर पर्दे पर लौट रही हैं. 'द ट्रायल 2' की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। इस सीरीज को आप 19 सितंबर, 2025 से जियो हॉटस्टर पर देख पाएंगे। OTT प्लेटफॉर्म ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, 'वापस ऐसे जैसे वह कभी गई ही नहीं (क्योंकि ईमानदारी से कहें तो वह गई ही नहीं)'

5)- काजोल एक ओर जहां अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी दो टूक बयानबाजी को लेकर वह अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। हाल ही में बड़बोलीं काजोल ने फिर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मराठी में बात कर रही हैं। जब उनसे हिंदी में बात करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा जिसे समझना है, वो समझेगा. वीडियो देख लोग भड़क गए हैं और काजोल को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

6)- पैपराजी के सामने रणबीर अपनी पत्नी आलिया को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हुए नजर आए। सामने आए वीडियो में रणबीर को चुलबुल अंदाज में देखा गया। वह पैपराजी के सामने आलिया को तस्वीर खिंचवाने के लिए न रुकने पर मजाकिया अंदाज में छेड़ते भी नजर आए। रणबीर ने पैपराजी से कहा, "ये रुक ही नहीं रही।" इसके बाद आलिया मुस्कुराते हुए अपनी कार से उतरीं और कैमरे के सामने रणबीर के साथ पोज दिया। रणबीर और आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से खूब वायरल हो रहा है।

7)- रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर को एक बुजुर्ग महिला से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। बांद्रा में डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलते वक्त अभिनेता ने महिला को पूरा सम्मान दिया। पहले पैर छुए, फिर गर्मजोशी से बातचीत की और आखिर में वहां से विदा लेने से पहले रणवीर ने महिला के हाथ चूमे। रणवीर का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है।

8)- बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के अपलोड होते ही इंटरनेट पर जान्हवी कपूर के ही चर्चे हो रहे हैं। 28 साल कि जान्हवी अब इस वीडियो में जिस अवतार में नजर आई हैं, वो देखकर फैंस के भी मुंह खुले रह गए। दरअसल, अब श्रीदेवी की लाडली दुल्हन बन गई है। वायरल हो रहे वीडियो में जान्हवी कपूर को ब्राइडल लुक में देखा जा सकता है। वीडियो में जान्हवी कपूर को 2 लुक्स में देखा जा सकता है और दोनों ही ब्राइडल लुक एक-दूसरे से बेहद हटके हैं।

9)-14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही WAR 2 का गाना आवन जावन धूम मचा रहा है। राकेश रोशन वॉर 2 के आवन-जावन गाने पर एक डांस ग्रुप के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे हैं। राकेश रोशन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘बाप भी कुछ कम नहीं।’ वहीं ऋतिक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘अविश्वसनीय! ये अब तक की सबसे बेहतरीन वीडियो है। पापा आपने कमाल कर दिया है।’

10)-तन्वी थे ग्रेट की आसफलता पर अब अनुपम खेर का रिएक्शन आया है. एक इंटरव्यू में अनुपम खेर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सैयारा के क्रेज के कारण तन्वी द ग्रेट बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह सच है. कुछ साल बाद, जब कोई आपसे पूछेगा कि आपकी पांच पसंदीदा फिल्में कौन सी हैं, तो आप उन फिल्मों का नाम नहीं लेंगे जो करोड़ों का बिजनेस करती हैं. आप उन फिल्मों का नाम लेंगे जिन्होंने आपके दिल को छुआ. हो सकता है कि तन्वी द ग्रेट ने ज्यादा कलेक्शन न की हो, लेकिन फिर भी यह अनमोल है".

Read More

Love & War Latest Update: Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जारी करेंगे Sanjay Leela Bhansali?

Janaab-e-Aali Song Teaser: Hrithik Roshan और Junior NTR की फिल्म War 2 का धमाकेदार सॉन्ग 'जनाब-ए-अली' का टीजर आउट

Tanvi The Great की असफलता पर Anupam Kher का छलका दर्द, कहा- 'अगर पैसा ही सब कुछ होता...'

Vaani Kapoor ने Diljit Dosanjh की 'Sardaar Ji 3' विवाद पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'कोई कानून नहीं तोड़ा गया'

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : mrunal thakur | ananya pandey | Tripti Dimri | sharvari wagh | Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Advertisment
Latest Stories