Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Shraddha Kapoor | Huma | Jolly LLB 3 | 19 Sep 2025 | 5 Pm
1)- जान्हवी कपूर ने अपने नए गाने परफेक्ट की कुछ BTS तस्वीरे अपने फँस के साथ साझा करी है. जिसमे उनका बेहद कूल लुक दिखा रहा है और उन्होंने मिनिमल मेकअप कर रखा है. तस्वीरो में जाह्नवी अलग अलग पोज़ में कैमरे में अपने आप को कैद कर रही है. इससे साथ उन्होंने कई वीडियोस भी पोस्ट करी है जो उनके गाएं परफेक्ट के शूट और रेहेर्सल के दौरान की है. अब उनकी यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
2)- बॉलीवुड के दिग्गज राइटर जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर जोरदार जश्न मनाया। जावेद अख्तर ने शबाना आजमी की जन्मदिन पार्टी में घर आए मेहमानों के सामने कपल डांस किया। इसका वीडियो शबाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस दिग्गज जोड़ी ने कॉनी फ्रांसिस के सदाबहार गाने प्रिटी लिटिल बेबी पर जमकर डांस किया और सभी मंत्रमुग्ध हो गए। शबाना चटख लाल बॉर्डर और एक ब्रोच वाले फ्लोई मैरून आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसने उनके आउटफिट में एक शाही स्पर्श जोड़ा।
3)- बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी 75 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के जश्न का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेखा और माधुरी दीक्षित को 'कैसी पहेली जिंदगानी' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर ने उनका खूब साथ दिया, वहीं शबाना माइक पकड़े गाना गाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है.
4)- 17 सितंबर को मुंबई में आर्यन खान की फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर पर अनन्या पांडे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, न सिर्फ अपने शानदार ड्रेस के कारण बल्कि अपनी छुट्टियों के बाद स्किन पर आई टैनिंग के कारण भी जो इंटरनेट पर चर्चा का नया विषय बन गया। अनन्या ने कॉन्फिडेंस के साथ अपनी टैन स्किन को फ्लॉन्ट करते हुए इन्स्ताग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मुझे टैन स्किन पसंद है।' उनका यह बोल्ड लुक छुट्टियों का एहसास और रेड कार्पेट वाला ग्लैमर दोनों दिखाता है जो एक बार फिर साबित करता है कि फैशन में रिस्क लेने पर तारीफ और आलोचना दोनों मिलती है।
5)- मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल पिछले काफी समय फिल्म 'वृषभ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब निर्माताओं ने 'वृषभ' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। टीजर में मोहनलाल जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'वृषभ' के जरिए शनाया कपूर साउथ की दुनिया में कदम रख रही हैं। 'वृषभ' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे आप हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में देख पाएंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
6)- दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन रोबो शंकर का निधन हो गया है। 46 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह एक दिन पहले ही फिल्म के सेट पर बेहोश हुए थे, जिससे बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ा। रोबो के निधन से हर कोई गमगीन है। साउथ इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।
7)- अमेरिकी गायक एड शीरन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी आवाज और गानों के दीवाने दुनियाभर में हैं। भारत में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शीरन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाबी गायक करण औजला के साथ अपने सहयोग की पुष्टि की है। यह पहला मौका है, जब करण और शीरन किसी गाने के लिए खास आए हैं। आपको बता दे की शीरन और करण का पहला गाना अक्टूबर, 2025 में रिलीज होगा, जिसकी शूटिंग न्यूयॉर्क में हो चुकी है।
8)- अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी दमदार अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। हुमा के नाम अब एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, उन्हें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'फेस ऑफ एशिया' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हुमा बुसान जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फेस ऑफ एशिया सम्मान पाकर फूली नहीं समाईं। उन्होंने अपनी ये जीत उन छोटी लड़कियों को समर्पित की, जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं और 'ना' को स्वीकार नहीं करतीं।
9)- भारतीय संगीत जगत में जब भी दिल छू लेने वाली आवाज़ की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है लकी अली का. उनका असली नाम मकसूद महमूद अली है, लेकिन पूरी दुनिया उन्हें ‘लकी अली’ के नाम से जानती है. 19 सितंबर 1958 को मुंबई में जन्मे लकी अली ने अपने अनोखे अंदाज़ और मधुर आवाज़ से लाखों-करोड़ों श्रोताओं का दिल जीता. लकी अली ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1996 में एल्बम “सुनो” से की. इस एल्बम के गाने “ओ सनम” ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था.
10)- श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो बड़े ही क्यूट अंदाज में हट करती हैं। फिर गुस्से में कुछ बड़बड़ाती हुई ग्लास उठाकर ड्रिंक पीने लगती हैं। वीडियो में श्रद्धा के अलावा कोई दिख तो नहीं रहा है, लेकिन श्रद्धा ने अपनी पोस्ट में राहुल मोदी को भी टैग किया है। इसके बाद अब दोनों के अफेयर की चर्चाओं को एक बार फिर और भी हवा मिली है। श्रद्धा का ये वीडियो अब उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो एक्ट्रेस पर प्यार बरसा रहे हैं।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Robert Redford: हॉलीवुड दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड का नींद में हुआ निधन, बॉलीवुड सेलेब्स का टूटा दिल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 7 साल बाद भी नहीं होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की एंट्री, भाई मयूर वकानी ने बताई असल वजह
Uttar Kumar: हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार रेप केस में हुए गिरफ्तार, फार्म हाउस में छुपा बैठा था आरोपी
Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news