Bollywood Latest News | Kareena Kapoor | Alia Bhatt | Urvashi Rautela | Salman | 20 Feb 2025 | 5 Pm
नंदमुरी बालकृष्ण की साउथ इंडियन फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म से उर्वशी रौतेला के सभी सीन हटा दिए हैं! रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रीमिंग से ठीक पहले यह फैसला लिया गया, जिससे उर्वशी के फैंस हैरान हैं। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में ऐलान किया था कि डाकू महाराज’ 21 फरवरी से स्ट्रीम होगी। लेकिन जब फिल्म का पोस्टर आया, तो उसमें बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ नजर आए, मगर उर्वशी गायब थीं। जबकि फिल्म में उनकी अहम भूमिका है और वह प्रमोशन में भी जुटी थीं!
सोशल मीडिया पर समय रैना और रणवीर अल्लाहाबादिया को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच मशहूर सिंगर विशाल ददलानी भी समय रैना के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये ऑनलाइन कंटेंट को कंट्रोल करने की कोशिश है। विशाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "सरकार कब से इंटरनेट पर कंट्रोल पाना चाहती है, लेकिन हर बार नाकाम रही है। ये सब ढोंग है! टीवी पर गुस्सा दिखाकर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है और उनकी आज़ादी छीनी जा रही है।"
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शॉर्ट फिल्म TAPS काफी चर्चा में है। यह फिल्म LGBTQ+ रिश्ते पर आधारित है और इसमें उल्लास सम्राट व रोहित मेहरा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता सुधांशु सरिया हैं, और इसे अरविंद कौलागी ने लिखा व डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि सुधांशु के जन्मदिन पर *TAPS* को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। आप इसे *लोटस विजुअल प्रोडक्शंस* के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं!
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी की धूमधाम शुरू हो गई है! बुधवार रात हुई मेहंदी पार्टी में कपूर परिवार और करीबी दोस्त जमकर मस्ती करते नजर आए। इस शानदार फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में करीना, करिश्मा, आलिया और रणबीर कपूर मस्ती में डांस कर रहे हैं। कपूर सिस्टर्स ने आलिया को खींचकर डांस फ्लोर पर लाया, और रणबीर भी उनके साथ झूम उठे। सभी ने सुखबीर के हिट गाने 'इश्क तेरा तड़पावे' पर धमाल मचाया!
शाहरुख खान हमेशा अपनी फिल्मों और कमाई को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टिंग के अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट से भी खूब कमाते हैं। अब उन्होंने मुंबई में अपने दो शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट्स को किराए पर दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों अपार्टमेंट्स 36 महीने की लीज पर दिए गए हैं, जिनका सालाना किराया करीब 2.9 करोड़ रुपये है। हर महीने का रेंट 24.15 लाख रुपये बताया जा रहा है। खास बात ये है कि इन्हें किराए पर लेने वाले जैकी भगनानी और उनकी बहन हैं!
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म *सिकंदर* को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसके साथ ही उनकी एक लीक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि ये फोटो उनकी हॉलीवुड फिल्म से है, जिसमें वो कैमियो रोल कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान कोट-पैंट पहने दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। ये सेटअप किसी घर की खुली बालकनी का लगता है, जहां आसपास कई घर और एक गली दिख रही है। बता दें की फैंस इसे द सेवन डॉग्स फिल्म का सीन बता रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का अक्सर अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह किसी फिल्म या निजी जिंदगी की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो में आयशा एक इवेंट में पहुंची नज़र आ रही हैं और पैपराजी को पोज दे रही होती हैं। लेकिन सबकी नजर उनके दांतों पर अटक जाती है, क्योंकि उन पर लिपस्टिक लगी होती है! उन्हें इस गलती का पता नहीं चलता, मगर वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गयी है।
साल 2005 में आई सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान और बिपाशा बसु की फिल्म *नो एंट्री* ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब इसका सीक्वल *नो एंट्री 2* दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाला है। हाल ही में ये खुलासा हुआ है कि वे फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। हालाँकि इस वक़्त वे अपनी फिल्म *मेरे हस्बैंड की बीवी* के प्रमोशन में बिजी हैं। एक इवेंट में उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों को हंसा सकते हैं तो आप लकी हैं, क्योंकि ये फीलिंग कमाल की होती है!
अभिनेता सोहम शाह, जो *तुम्बाड*, *दहाड़* और *महारानी* जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, इन दिनों अपनी नई फिल्म क्रेजी को लेकर चर्चा में हैं। गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 फरवरी 2025 को रिलीज होगी, और दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है, और अब इसका पहला गाना *अभिमन्यु* भी रिलीज हो गया है, जिसे किशोर कुमार ने गाया और आनंद बक्शी ने लिखा है।
अर्जुन कपूर की नई फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी काफी चर्चा में है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल निभा रही हैं। फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेंसर बोर्ड ने इसे U/A सर्टिफिकेट दिया है, यानी हर उम्र के लोग इसे देख सकते हैं, लेकिन 12 साल से छोटे बच्चों को किसी व्यस्क के साथ जाना होगा। फिल्म 2 घंटे 23 मिनट की है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव किए हैं, जैसे कामुक आवाज़ें 50% कम कर दी गई हैं, और कुछ शब्दों को बदल दिया गया है।
Read More
Shujaat Saudagar की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे Abhay Verma और Shanaya Kapoor?
Rishab Shetty की फिल्म 'The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj' का नया पोस्टर आउट
'हमारे पास जो है, उससे खिलवाड़ मत करो', Himesh Reshammiya ने नहीं माना Kirti Kulhari का सुझाव
Ranveer Allahbadia को लेकर दिए अपने बयान से पलटे B Praak, कहा- ‘गलत था, लेकिन…’
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/