Advertisment

Bollywood Latest News | Katrina Kaif | Priyanka Chopra | Kiara Advani | Salman | 17 July 2025 | 5 Pm

1)- निर्माताओं ने 'वॉर 2' का नया पोस्टर जारी कर दिया है। 'वॉर 2' के नए पोस्टर में ऋतिक, कियारा और एनटीआर की तिकड़ी नजर आ रही है। तीनों का धांसू अवतार दिख रहा है। इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Katrina Kaif | Priyanka Chopra | Kiara Advani | Salman | 17 July 2025 | 5 Pm

1)- निर्माताओं ने 'वॉर 2' का नया पोस्टर जारी कर दिया है। 'वॉर 2' के नए पोस्टर में ऋतिक, कियारा और एनटीआर की तिकड़ी नजर आ रही है। तीनों का धांसू अवतार दिख रहा है। इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 14 अगस्त, 2025 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को आप हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में देख पाएंगे।

2)- अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। आने वाले समय में अभिनेत्री एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। इन्हीं में एक संदीप रेड्डी वांगा की पैन-इंडिया फिल्म 'स्पिरिट' है। इसके अलावा तृप्ति के पास विशाल भारद्वाज की फिल्म भी है, जिसके हीरो शाहिद कपूर हैं। अब तृप्ति ने विशाल और संदीप के साथ पहली बार काम करने को लेकर अपनी खुशी जताई है।

3)- बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस खास मौके पर उनके पति विक्की कौशल बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। कैटरीना पर विक्की का प्यार उमड़ता हुआ सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। अब विक्की कौशल ने अपनी वाइफ के लिए सोशल मीडिया पर भी एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर सिर्फ कैटरीना कैफ ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी दीवाने हो गए हैं।

4)- सलमान ने अपना मुंबई अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इस अपार्टमेंट को जुलाई, 2025 को पंजीकृत किया गया था। इस डील के तहत 32.01 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में चुकाए गए हैं। यह अपार्टमेंट 1,318 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 3 कार पार्किंग स्थल हैं। सलमान वर्तमान में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने जो अपार्टमेंट बेचा है, वह उनके आवास से 2.2 किलोमीटर दूर है।

5)- 'तन्वी द ग्रेट' की रिलीज से पहले निर्माताओं ने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है। यह फिल्म 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'तन्वी दे ग्रेट' की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त मिलेगी। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको 'TANVI' कोड का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, यह ऑफर केवल 18 जुलाई के लिए ही ही सीमित है। 'तन्वी द ग्रेट' इसलिए भी ज्यादा खास है, क्योंकि 'ओम जय जगदीश' के बाद यह अनुपम के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है।

6)- भारत के पहले हॉलीवुड एक्टर साबू दस्तगीर की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। ऑलमाइटी मोशन पिक्चर की निर्माता प्रभलीन संधू ने देबलीना मजूमदार की किताब साबू: द रिमार्केबल स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट एक्टर इन हॉलीवुड' के राइट्स खरीद लिए हैं। इस बायोपिक को या तो एक फीचर फिल्म या एक वेब सीरीज के रूप में बनाया जाएगा। प्रभलीन कहती हैं, "साबू की कहानी ईमानदारी के साथ बताई जानी चाहिए। उनकी प्रेरणादायी कहानी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।"

7)- फरहान अख्तर फिल्म '120 बहादुर' के जरिए लंबे समय बाद एक अभिनेता के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान और उनकी टीम अगस्त, 2025 में फिल्म '120 बहादुर' का टीजर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है निर्माता फिल्म का टीजर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं। बता दें कि फरहान की फिल्म '120 बहादुर' को 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

8)- मल्टीप्लेक्स में अब नई फिल्म देखने के लिए प्रति टिकट 200 रुपये से ज्यादा नहीं देने पड़ेंगे। कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। वहीं, मल्टीप्लेक्स के पिछले विरोध के बावजूद दर्शकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। वहीं, कर्नाटक में सभी सिनेमाघरों में फिल्म टिकटों की कीमत पर प्रस्तावित 200 रुपये की सीमा का पीवीआर-आईनॉक्स पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।

9)- निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने नए रोमांटिक वेकेशन से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत बीच वेकेशन का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। फैन्स इस जोड़ी की दिलकश केमिस्ट्री को देख कर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। जोनस ब्रदर्स के गाने 'आई कांट लूज' पर आधारित इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन दिया है, 'मैं गर्मी को ऐसे ही नहीं जाने दे सकता। उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

10)- पंचायत फेम एक्टर आसिफ खान के हार्ट अटैक की खबर जबसे सामने आई है फैंस चिंता में हैं। अस्पताल से खुद एक्टर आसिफ खान ने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देकर चौंका दिया था। वहीं, आज उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी तकलीफ बयां कर रहा है। मौत के मुंह से बाहर आने के बाद अब आसिफ खान अपने चाहने वालों को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो जिंदा हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट काफी कुछ कह रहा है।

Tags : Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Janhvi Kapoor | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी, Ekta Kapoor ने बताई इसके पीछे की असल वजह

Son of Sardaar 2 Title Track Out: Ajay Devgn की 'सन ऑफ सरदार 2' का टाइटल ट्रैक आउट, फिल्म का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Vijay Deverakonda और Rana Daggubati समेत 29 हस्तियों की मुश्किलें बढ़ीं, Illegal Betting Apps Case में ED ने दर्ज किया मामला

No Entry 2: Diljit Dosanjh की नो एंट्री में हुई वापसी, सिंगर ने Boney Kapoor और Anees Bazmee से की मुलाकात

Advertisment
Latest Stories