Bollywood Latest News | Kriti Sanon | Rashmika Mandanna | Priyanka Chopra | 7 July 2025 | 5 Pm
1)- रणवीर के 40वें जन्मदिन पर फिल्म 'धुरंधर' से उनकी पहली झलक सामने आ गई है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी उपहार से कम नही है। 'धुरंधर' के पहले वीडियो में रणवीर का धांसू अवतार दिख रहा है। वह जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। उनके लंबे बाल और दाढ़ी-मूंछ ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। वीडियो में तमाम सितारों की झलक दिख रही है।
2)- रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को आपना जन्मदिन मनाया है. न सिर्फ रणवीर के प्रशंसक, बल्कि फिल्मी सितारे भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने उन्हें खास तरीके से बर्थडे विश किया है. उन्होंने उनकी उन्देखी तस्वीर साझा करी है और अभिनेता के लिए कविता भी लिखी है। उन्होंने अपनी कविता में दीपिका पादुकोण का भी जिक्र किया है। बता दें कि रणवीर और करण रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम कर चुके हैं.
3)- साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी आज 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी मच अवेटेड फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का नया लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इसी के साथ में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म दुनिभर में 2 october 2025 में रिलीज़ की जाएगी. इस फिल्म का 1st part बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई। फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
4)- बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान और रणवीर फिल्म 'डॉन 3' की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी, 2026 में शुरू हो जाएगी, वहीं यह फिल्म अगले साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'डॉन' की तीसरी फ्रैंचाइजी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की वापसी हो सकती है। बता दें कि 'डॉन 3' को फरहान, रितेश सिधवानी के साथ मिलकर बना रहे हैं।
5)- 'ओम जय जगदीश' के बाद अभिनेता अनुपम खेर अपने निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'तन्वी द ग्रेट' है। उनकी यह फिल्म 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नासिर, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी और करण टैकर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारत में 'तन्वी द ग्रेट' की पहली स्क्रीनिंग हाल ही में पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में आयोजित की गई।
6)- पॉपुलर एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हर्षवर्धन राणे खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में हर्षवर्धन की नई फिल्म ‘सिला’ का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिस पर लोगों ने जमकर प्यार भी लुटाया था। इस बीच अब हर्षवर्धन की इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही हर्षवर्धन जमकर मेहनत भी करते नजर आ रहे हैं। अब हर्षवर्धन की इस पोस्ट पर लोग भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बहुत ही शानदार।
7)- एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्टर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई हो @ranveersingh! आपकी एनर्जी, आपकी कड़ी मेहनत, आपका क्रेजी टैलेंट और आप जो प्यार फैलाते हैं, वह मुझे हमेशा इंस्पायर करता है। शाइन करते रहो रॉकस्टार! धुरंधर लुक फायर है। PS जल्द ही आपके साथ काम करने के लिए बेकरार हूं। जैसे ही कृति सेनन का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसने डॉन 3 में उनके होने की खबरों को हवा दे दिया है।
8)- बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फनी वीडियो और फोटोज अक्सर ही इंटरनेट पर सामने आते रहते हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस का फनी अंदाज बेहद पसंद आता है। इस बीच अब फिर से श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमे वो बहुत फनी हरकते करती नज़र आ रही है. हालांकि, वीडियो को थोड़ा देखने के बाद आपको देखने के लिए मिलेगी श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक्ट्रेस की इन फनी हरकतों को कैमरे में कैप्चर कर रहे हैं।
9)- साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था। इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फिर से रियूनियन हुई है। इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। साथ ही एनएटीएस 2025 ने खास अंदाज में अल्लू अर्जुन का वेलकम किया है। इसके अलावा किसिक गर्ल श्रीलीला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की हैं। श्रीलीला ने अपनी स्टोरी में पहले अल्लू अर्जुन के वेलकम वीडियो को शेयर किया है।
10)- अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म 'कालीधर लापता' में नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म 4 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'कालीधर लापता' के लिए बेटे अभिषेक की पीठ थपथपाई है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अभिषेक की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ बिग बी ने अभिषेक की प्रशंसा की है।
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
Tags : Sreeleela | akshay kumar | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | malaika arora | sharvari wagh | Deepika Padukone | Tripti Dimri | ananya pandey | alia bhatt | kareena kapoor | Rashmika Mandana | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/