Advertisment

Bollywood Latest News | Mrunal Thakur | Ahaan Pandey | Saiyaara | Ajay Devgn | 21 July 2025 | 5 Pm

सिनेमाघरों में इस वक्त लेटेस्ट फिल्म सैयारा जमकर धूम मचा रही है। शानदार लव स्टोरी फिल्म के तौर पर ये मूवी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है और फैंस में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Mrunal Thakur | Ahaan Pandey | Saiyaara | Ajay Devgn | 21 July 2025 | 5 Pm

1)-सिनेमाघरों में इस वक्त लेटेस्ट फिल्म सैयारा जमकर धूम मचा रही है। शानदार लव स्टोरी फिल्म के तौर पर ये मूवी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है और फैंस में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है। जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर सैयारा की धमाकेदार कमाई भी हो रही है। रविवार की इनकम को जोड़ दिया जाए तो अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नेट 84 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

2)- 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी गई है। यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों का दरवाजा नहीं खटखटाएगी। अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। सोशल मीडिया पर अभिनेता और निर्माता अजय देवगन ने यह ऐलान किया है। साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, 'जस्सी पाजी और उनकी टोली आपको 1 अगस्त, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दिखाई देगी।'

3)- भले ही 'तन्वी द ग्रेट' ने कई बड़े फिल्म फेस्टिवल में वाहवाही लूटी, लेकिन रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने 40 lakh रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत की, वहीं दूसरे दिन इसने 54 लाख रुपये कमाए। सैकनिल्क के मुताबिक, 'तन्वी द ग्रेट' ने तीसरे दिन 68 लाख रुपये का कारोबार किया। इस लिहाज से अब भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 1.62 करोड़ रुपये हो गई है।

4)- मनोरंजन जंगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने निर्देशक चंद्रा बारोट नहीं रहे। उन्होंने 86 की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से निधन की पुष्टि की है। वह पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे। अमिताभ बच्चन के करियर की कालजयी फिल्माें में से एक 'डॉन' का निर्देशन चंद्रा बारोट ने ही किया था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

5)- बिग बॉस सीजन 19 शुरू होने से पहले ही एक अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। 20 जुलाई को मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिकी मेकओवर के चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। मेकअप आर्टिस्ट मिकी मेकओवर ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं, अब मिकी मेकओवर के कुछ नए वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में तो वो इमोशनल होते हुए भी नजर आ रहे हैं।

6)- करण जौहर ने हाल ही में फिल्म 'सैयारा' की तारीफ की है। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। इसके बाद करण जौहर ने उन्हें करारा जवाब दिया है। एक यूजर ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए लिखा 'आ गया नेपो किड का दैजान'। इस पर करण जौहर ने जवाब देते हुए लिखा 'चुप कर। घर बैठे-बैठ नकारात्मकता मत पाल। दो बच्चों का काम देख और खुद कुछ काम कर।' करण जौहर के रिप्लाई को कई यूजर्स ने सपोर्ट किया है

7)- अमिताभ बच्चन को 'डॉन' बनाने वाले निर्देशक चंद्रा बारोट ने 86 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमिताभ बच्चन ने भी इस खबर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा है 'एक और, एक और दुखद क्षण। मेरे प्रिय मित्र और 'डॉन' के निर्देशक चंद्र बरोट का आज सुबह निधन हो गया। इस क्षति को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। हमने सिर्फ साथ काम नहीं किया था, बल्कि वो पारिवारिक मित्र से कहीं बढ़कर थे। अब मैं बस प्रार्थना कर सकता हूं।'

8)-इस साल जितनी भी हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग 'सैयारा' को ही मिली है। MDb पर 'सैयारा' को 8.3 रेटिंग मिली है। इस साल यानी 2025 में अब तक जितनी भी हिंदी फिल्में रिलीज हुई है, उनमें 'सैयारा' सबसे ऊपर है। अभी तक किसी को भी इतनी रेटिंग नहीं मिली है। ऐसे में यह कहना गलत नही होंगा कि 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ IMDb पर भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

9)- रैपर बादशाद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रैपर बादशाह ने लंदन में मौजूद इस्कॉन के राधा-कृष्ण मंदिर के शाकाहारी रेस्टोरेंट गोविंदा में चिकन खाने वाले व्यक्ति को फटकार लगाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पर बादशाह ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने रेस्टोरेंट के अंदर चिकन खाया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रैपर बादशाह ने लिखा है 'चिकन भी शर्मिंदा हो जाएगा। उसे मुर्गे की नहीं चप्पलों की भूख थी। सच्ची ताकत उस चीज का सम्मान करने में है जिसे आप नहीं समझते।'

10)- कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला था, लेकिन ओपनिंग करने के बाद ही उसपर फायरिंग हो गई थी। अब 10 दिन बाद उनका कैफे फिर से खुलने जा रहा है। कपिल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। कपिल शर्मा के कैफे की तरफ से इंस्टाग्राम पर लिखा गया, 'कल खुल रहा है। लाइटें जल रही हैं। कॉफी गरमागरम है और हमारा दिल भर आया है। कैप्स कैफे कल फिर से खुल रहा है। रोजाना सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हमसे मिलें। वहीं मिलते हैं।'

Tags : ananya pandey | sharvari wagh | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Read More

Tara Sutaria Boyfriend: तारा सुतारिया ने किया प्यार का इज़हार?फोटो पर कमेन्ट कर Veer Pahariya को कहा 'मेरा'!"

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में हुई करण-नंदिनी की वापसी? फोटो हुई वायरल

Ajith Kumar Accident: रेस के बीच हादसे का शिकार हुए अजित कुमार, मलबा हटाकर पेश की मिसाल

Himesh Reshammiya Concert: दिल्ली में हिमेश रेशमिया का दमदार कॉन्सर्ट, जवानों को दिया ट्रिब्यूट और "ऑपरेशन सिंदूर" को किया सलाम

चलचित्र टिकट बुकिंग

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories