Bollywood Latest News | Rashmika Mandanna | Akshay Kumar | Vicky Kaushal | 24th Feb 2025 | 5 Pm
अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में संगम में पवित्र डुबकी लगाई और इसे एक शानदार एक्स्पीयरेंस बताया। उन्होंने कहा, "यहां आकर दिल खुश हो गया! व्यवस्था भी बहुत शानदार है।" अक्षय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस और सभी कर्मचारियों को इतनी बेहतरीन तैयारियों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "महाकुंभ में बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं और माहौल भक्तिमय है।" बता दें कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान है
90 के दशक की सुपरफिट और गॉर्जियस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में शिल्पा ने व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स पहनी है, जबकि शमिता व्हाइट को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। दोनों ही अपने स्टाइलिश लुक में कमाल की लग रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरती से नजरें हटा ही नहीं पा रहे और कमेंट्स में जमकर प्यार बरसा रहे हैं!
विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म छावा की जबरदस्त सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। 14 फरवरी को रिलीज़ हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब तक छावा ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कलेक्शन कर ली है! रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को इसने 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे कुल कलेक्शन 327.25 करोड़ रुपये हो गया। वही 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है.
मशहूर सिंगर गुरु रंधावा हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गए हैं, वह अपनी फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग कर रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। गुरु ने हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पहली बार स्टंट किया और पहली बार चोट भी लग गई! लेकिन हौसला अभी भी बुलंद है। एक्शन करना सच में मुश्किल काम है, लेकिन मैं अपने दर्शकों के लिए मेहनत करता रहूंगा।"
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने ब्लैक रिवीलिंग आउटफिट में अपना ग्लैमरस लुक दिखाया, जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए। वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और अदाएं कमाल की लग रही हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, "दिल मेरा तोड़", जिससे साफ है कि उनका एटीट्यूड भी जबरदस्त है। फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे!
'हाउसफुल 5' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, और अब खबर आ रही है इसकी कहानी ऑनलाइन लीक हो गयी है! बता दें की ये फिल्म सिर्फ इस फ्रेंचाइजी की नहीं, बल्कि अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला की सबसे महंगी फिल्म होगी। हालाँकि कहाँ लीक होने से मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड होगी, लेकिन मजेदार अंदाज में है. फिल्म एक क्रूज शिप पर सेट है, जहां मर्डर होता है। दो पुलिस वाले, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ, कातिल को पकड़ने की कोशिश करेंगे, जबकि बाकी सारे किरदार शक के घेरे में होंगे!
संजय लीला भंसाली, वो नाम जो बॉलीवुड में आर्टिस्ट्री और शानदार सिनेमा के लिए जाना जाता है! 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्मे भंसाली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका सफर आसान नहीं था। उनके पिता नवीन भंसाली फिल्म निर्माता थे, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हुए। मां लीला भंसाली से उन्हें कला और संगीत का जुनून मिला, और यहीं से फिल्ममेकिंग का सपना शुरू हुआ।
हेरा फेरी 3 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि फैंस के लिए एक इमोशन है! जब खबर आई थी कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को फिल्म में ले लिया गया है, तो फैंस काफी अपसेट हो गए थे। लेकिन अब परेश रावल ने हाल ही में ये साफ कर दिया है कि अक्षय कभी भी फिल्म से बाहर थे ही नहीं! दरअसल, कार्तिक का रोल राजू का नहीं, बल्कि एक अलग कैरेक्टर का था। बता दें की प्रियदर्शन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, कहानी पूरी तरह बदल गई है और कार्तिक इसमें नहीं हैं। मतलब, फैंस को असली हेरा फेरी वाली फीलिंग ज़रूर मिलेगी।
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा भट्ट आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के खूब चर्चे हुआ करते थे, और आज भी वे उतनी ही ग्रेसफुल नजर आती हैं। पूजा मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं और आलिया भट्ट की सौतेली बहन भी। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई। 24 फरवरी 1972 को जन्मी पूजा ने फिल्म डैडी से डेब्यू किया और दिल है कि मानता नहीं से उन्होंने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की।
फिल्म क्रेजी' का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है! ग्रीश कोहली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत हैं सोहम शाह, जो इससे पहले तुम्बाड', 'दहाड़' और 'महारानी' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'गोली मार भेजे में' रिलीज किया, जिसे गुलजार ने लिखा और विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। फिल्म में सोहम अभिमन्यु सूद का रोल निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है!
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
PM Modi praises Chhaava: छावा के मुरीद हुए PM मोदी, विक्की कौशल को लेकर कह गए ये बात