Advertisment

Bollywood Latest News | Sara Ali Khan | Priyanka Chopra | Kiara Advani | Salman | 6 Aug 2025 | 5 Pm

वरुण धवन पिछले काफी समय से फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी मेधा राणा के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Sara Ali Khan | Priyanka Chopra | Kiara Advani | Salman | 6 Aug 2025 | 5 Pm

1)- वरुण धवन पिछले काफी समय से फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी मेधा राणा के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। अब 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले वरुण ने मेधा के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मेधा के साथ स्वर्ण मंदिर में दिख रहे हैं। दोनों हाथ जोड़े अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन करते दिख रहे हैं।

2)- अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उत्तकाशी में बादल फटने के कारण हुई तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने कल मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर प्रभावितों के लिए प्रार्थना की। साथ ही आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने वाले नंबर भी शेयर किए हैं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'उत्तराखंड की घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। प्रभावितों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। संबल मिले'।

3)- प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'वह तब तक बहुत अच्छी और समझदार इंसान हैं, जब तक कोई उनका अनादर न करे। अगर कोई उनका अनादर करता है, तो उनके पास सिर्फ तीन दोस्त ही क्यों हैं, यह समझ आ जाएगा।' उन्होंने इस पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, "हाहा, क्या किसी और को भी इससे फर्क पड़ता है?" अब फँस ये सोच में पड़ गये है की प्रियंका किसकी तरफ इशारा कर रही है.

4)- अभिनेत्री केली मैक का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी। 'द वॉकिंग डेड' और 'शिकागो मेड' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरी। केली के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। केली मैक का निधन शनिवार 02 अगस्त को हुआ। उन्होंने अपने जन्मस्थान सिनसिनाटी में आखिरी सांस ली। डेडलाइन के रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री केली मैक ग्लियोमा से जूझ रही थीं। केली के निधन की पुष्टि उनकी बहन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।

5)- बॉक्स ऑफिस का ब्योरा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धड़क 2' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपये हो गया है। 'धड़क 2' ने 3.5 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 4.15 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये जुटाए।

6)- ‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल से लेटेस्ट गॉसिप मिली है कि रैपर रफ्तार की सलमान खान के शो में एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रफ्तार को न सिर्फ ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है, बल्कि उनके और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो रफ्तार इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि वो इस रियलिटी शो में इंटरेस्टेड हैं। हालांकि, अभी तक वो शो के लिए फाइनल नहीं हुए हैं। रफ्तार एक बार कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दें, तो फिर उनकी शो में एंट्री कन्फर्म हो जाएगी।

7)- हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ दिख रही हैं। इस वीडियो के आते ही अफवाहों का बाजार एक बार फिर से गरम होता दिख रहा है और यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब एक्ट्रेस को पता चला कि कोई उनका वीडियो बना रहा है, तो वह गुस्सा हो जाती हैं। इस पर सारा अली खान कैमरा पर्सन को वीडियो बंद करने करने के लिए कहती हैं.

8)- उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उर्फी जावेद अपना सिर पकड़े हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने चेहरे पर कोई क्रीम लगाई हुई है। इस फोटो में उर्फी जावेद उदास दिखाई दे रही हैं। अपनी कार से इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा है, ‘सब ने इतनी नजर लगा दी कि चेहरे पर मकड़ी ने काट लिया।’ अब उनका ये पोस्ट वायरल हो रहा है। उर्फी अब मकड़ी से मिले दर्द को झेल रही हैं।

9)- बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का ब्योरा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'सैयारा' ने अपनी रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए। अब भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 304.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में 'सैयारा' का भी खूब डंका बज रहा है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 492.50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। जल्द हे ये फिल्म 500 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी.

10)-'वॉर 2' के लिए आदित्य की रणनीति का खुलासा हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'वॉर 2' के लिए आदित्य ने ऋतिक और एनटीआर के हाई-ऑक्टेन डांस नंबर गाने को फिल्म रिलीज से पहले न दिखाने की योजना बनाई है। आदित्य का मानना है कि इस गाने को बड़े पर्दे पर देखना ही इसकी असली ताकत है और वह दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने के लिए यही रणनीति अपना रहे हैं। 'वॉर 2' की बात करें तो यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags : mrunal thakur | ananya pandey | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Read More

Shehnaaz Gill’s hospitalisation: शहनाज़ गिल अस्पताल में भर्ती, दोस्त Karan Veer Mehra ने बताया क्या है कारण

Uorfi Javed: उर्फी जावेद का बड़ा खुलासा "Selena Gomez और Justin Bieber से है दोस्ती", 'द ट्रेटर्स' की विनर ने इंटरव्यू में किया दावा

Hrithik Roshan Son: ऋतिक रोशन के बेटे ऋदान का वीडियो वायरल, पैपराजी के रवैये से नाराज हुए फैंस, कहा 'ये हैरेसमेंट है...'

Yo Yo Honey Singh And Karan Aujla: हनी सिंह और करण औजला की बढ़ीं मुश्किलें: महिला आयोग के रडार पर दो विवादित गाने, कार्रवाई की मांग तेज

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories