Bollywood Latest News | Shraddha Kapoor | Salman Khan | Shehnaaz Gill | 21st Feb 2025 | 5 Pm
बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रही हैं और अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक मोनोकिनी और अनबटन डेनिम शॉर्ट्स में कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वो बॉन्डी बीच पर मस्ती करती दिखीं। जहां कई फैंस को उनका लुक पसंद आया, वहीं कुछ लोगों ने उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है, और अब खुद गांगुली ने खुलासा किया है कि इसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि तारीखों की दिक्कत के चलते फिल्म को आने में एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है। फैंस को भले ही थोड़ा इंतजार करना पड़े, लेकिन राजकुमार राव की एंट्री ने उत्साह बढ़ा दिया है। दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर राजकुमार इस फिल्म में जान फूंकने वाले हैं!
सलमान खान इन दिनों सऊदी अरब में हैं और अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस जबरदस्त थ्रिलर में उनके साथ संजय दत्त भी कैमियो करते नजर आएंगे। अब खबर है कि सलमान इस फिल्म में एक ऑटो-ड्राइवर बने हैं! हाल ही में सेट से उनका एक वीडियो लीक हुआ, जिसमें वो खाकी वर्दी में ऑटो-रिक्शा के पास खड़े दिख रहे हैं। यह वीडियो आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई। इसके अलावा, सलमान जल्द ही 'सिकंदर' में भी नजर आएंगे,
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अब ऑफिशियल तौर से अलग हो चुके हैं। मुंबई फैमिली कोर्ट में उनके तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ये खबर उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में मौजूद एक वकील ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि चहल और धनश्री पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे और आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। दोनों ने 2020 में शादी की थी।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की चर्चा काफी समय से हो रही है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, और खबरें हैं कि वे इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धा और राहुल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर साथ नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं जहाँ कोई कह रहा है, "अब शादी कर लो," तो कोई लिख रहा है, "दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।" बता दें कि राहुल एक राइटर हैं, और उनकी श्रद्धा से पहली मुलाकात फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई,
सोनी टीवी का पॉपुलर शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' अक्सर सुर्खियों में रहता है। इसे कोरियोग्राफर फराह खान होस्ट कर रही हैं। अब हाल ही में आए एक एपिसोड में फराह ने ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। दरअसल, उन्होंने होली को "छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार" कह दिया। और जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग भड़क उठे और फराह को जमकर ट्रोल करने लगे। ये बयान उन्होंने शो के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना से बातचीत के दौरान दिया था।
जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म द डिप्लोमैट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है और यह 7 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वही हाल ही में मेकर्स ने इसका पहला गाना भारत रिलीज किया, जिसे हरिहरन ने गाया है और बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं , वही इसे एआर रहमान ने कंपोज किया है। बता दें की यह फिल्म एक इंडियन डिप्लोमैट की सच्ची कहानी पर बेस्ड है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है।
अमेरिकी रैपर एमिनेम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है! दुनियाभर में मशहूर एमिनेम, जिन्हें 15 ग्रैमी अवार्ड मिल चुके हैं और जिनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है, अब पहली बार भारत आ रहे हैं। जी हाँ एमिनेम ने हाल ही में अपने वर्ल्ड टूर का ऐलान किया, जिसकी शुरुआत 15 मार्च 2025 से लॉस एंजिल्स में होगी। खास बात यह है कि 3 जून 2025 को वह मुंबई में परफॉर्म करेंगे। अपने टूर की अनाउंसमेंट करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा –"इंतजार खत्म! मैं पहली बार इंडिया आ रहा हूं!"
यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह पिछले 13 साल से लॉयर वृषांक खनाल को डेट कर रही हैं और 2023 में सगाई कर चुकी हैं। वही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उनका ये इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। जी हां लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राजक्ता और वृषांक 25 फरवरी 2025 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह खास दिन उनके परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सेलिब्रेट किया जाएगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रोज़लिन खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान पर बड़ा आरोप लगाया है। रोज़लिन का कहना है कि हिना ने अपने कैंसर की स्टेज को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर कीं, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे हिना की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हिना को स्टेज 2 कैंसर था, लेकिन उन्होंने इसे स्टेज 3 बताया। रोज़लिन, जो खुद स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर हैं, उन्होने कहा कि इतनी जल्दी स्टेज 3 से रिकवरी पॉसिबल नहीं है। उनका आरोप है कि हिना ने सिम्पैथी पाने के लिए यह सब किया।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More