Advertisment

Bollywood Latest News | Tripti Dimri | Rashmika Mandannai | Salman Khan | 31st Dec 2024 | 5 Pm

भाईजान सलमान खान इन दिनों गुजरात के जामनगर में हैं, जहां वो अंबानी परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में वो अंबानी परिवार के खास कार्यक्रम में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म प्यार

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Tripti Dimri | Rashmika Mandannai | Salman Khan | 31st Dec 2024 | 5 Pm

भाईजान सलमान खान इन दिनों गुजरात के जामनगर में हैं, जहां वो अंबानी परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में वो अंबानी परिवार के खास कार्यक्रम में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के गाने ओ ओ जाने जाना पर परफॉर्म करके माहौल बना दिया। वायरल वीडियो में सलमान बैंड के साथ गाना गाते और अंबानी परिवार के साथ डांस करते दिख रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर से अलग होने के बाद अब अनन्या मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं। दोनों लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, जिसकी झलक वॉकर ने अनन्या के जन्मदिन पर दी थी। अब अनन्या ने भी इस रिश्ते को कबूल करते हुए कहा, "लॉन्ग-डिस्टेंस ठीक है, थोड़ी दूरी दिलों को करीब लाती है।" अब अनन्या के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

सलमान खान का जलवा सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी छाया हुआ है। उनके 59वें बिर्थड़े पर उनके एक फैन, कुलदीप सिंह कासवाई ने कुछ खास किया। राजस्थान के रहने वाले इस फैन ने सलमान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन से 6.35 लाख रुपये के कपड़े खरीदकर जरूरतमंदों को बांटे। एक वायरल वीडियो में कुलदीप यह नेक काम करते दिखे। उनका कहना है कि सलमान के बर्थडे पर ऐसा करके उन्होंने खुशी मनाई।

तृप्ति डिमरी इन दिनों फुल वैकेशन मूड में हैं। मुंबई में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के बाद, वह सर्दियों का मजा लेने फिनलैंड पहुंच गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी सोशल मीडिया पर अपने वैकेशन की झलकियां शेयर कर रहे हैं। दोनों की पोस्ट्स से साफ है कि ये कपल साथ में खूब मस्ती कर रहा है। हाल ही में तृप्ति ने बर्फबारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आज का दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशीभरे पलों में से एक है।"

बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना और साउथ की चुलबुली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म 'थामा' का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे मशहूर फिल्ममेकर आदित्य सर्पोतदार, जो अपनी यूनिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर कहा, "नए साल में 'थामा' का धमाका करेंगे।" वहीं रश्मिका ने इसे अपना खास प्रोजेक्ट बताया। यह जोड़ी और दिलचस्प कहानी फैंस को खूब एक्साइटेड कर रही है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में WAVES 2025 समिट की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। 5 से 9 फरवरी के बीच भारत में होने वाली इस समिट पर शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि वे इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म और मनोरंजन जगत का जश्न मनाने के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था और सॉफ्ट पावर के योगदान को पहचानने का मौका है। शाहरुख का ये जोश फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है।

फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की झलक फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर कर टीम की मेहनत और समर्पण को दिखाया। विवेक ने बताया कि यह फिल्म हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाइयों को सामने लाने का मिशन है। हर फ्रेम और कहानी को सच्चाई के करीब बनाने के लिए दिन-रात काम हो रहा है। फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।

सचिन तेंदुलकर की बेटी, सारा तेंदुलकर ने 2024 का अंत एक शानदार अंदाज में किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर बायरन बे, ऑस्ट्रेलिया से घोड़े के साथ एडवेंचर की तस्वीरें शेयर की हैं। सारा ने लिखा, "2024 खत्म होने से पहले हर एडवेंचर को आजमाना चाहती हूं।" उनकी आत्मविश्वास से भरी और खूबसूरत तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आईं और सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार हो रही है।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती पर उन्हें याद किया। पीएम ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय परंपराओं को तेलुगू सिनेमा में बखूबी पेश किया। नागेश्वर राव के बेटे नागार्जुन और पोते नागा चैतन्य ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। नागा चैतन्य ने कहा, "दादा जी ने तेलुगू सिनेमा को आगे बढ़ाया, इसके लिए आपका धन्यवाद," जबकि नागार्जुन ने कहा, "उनका योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करेगा, हम गर्व महसूस करते हैं।"

भारतीय सिनेमा के स्टार शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'देवा' को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला पोस्टर 1 जनवरी, 2025 को रिलीज होगा, जिसमें शाहिद का शानदार अवतार दिखेगा। यह नया साल प्रशंसकों के लिए खास तोहफा साबित होगा।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

कॉमेडी किंग Raju Srivastav की लाइफ के कुछ अनसुने किस्से

Baby John Review: वरुण धवन के एक्शन और इमोशन ने जीता फैंस का दिल

पीएम मोदी समेत इन स्टार्स ने Shyam Benegal को दी श्रद्धांजलि

दिग्गज निर्देशक Shyam Benegal का 90 की उम्र में हुआ निधन

Advertisment
Latest Stories