Advertisment

Bollywood News Today | Harnaaz Sandhu | Ananya Pandey | Sonam Bajwa | Baaghi 4 | 5 Sep 2025 | 8 Am

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. ससे पहले निर्माताओं ने फिल्म 'बागी 4' का नया गाना 'मरजाना' जारी कर दिया है। 'बागी 4' को बी प्राक और सिद्धांत मिश्रा ने मिलकर गाया है, जबकि

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Harnaaz Sandhu | Ananya Pandey | Sonam Bajwa | Baaghi 4 | 5 Sep 2025 | 8 Am

Advertisment

1)-बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. ससे पहले निर्माताओं ने फिल्म 'बागी 4' का नया गाना 'मरजाना' जारी कर दिया है। 'बागी 4' को बी प्राक और सिद्धांत मिश्रा ने मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। इस गाने में टाइगर श्रॉफ बेहद टूटे हुए नज़र आ रहे है.

2)-रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्रैक सूट में स्पॉट हुए हैं। इस दौरान एक्टर का लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा था। उन्होंने काफी समय बाद अपना लुक चेंज किया है। अब रणवीर सिंह ने बाल छोटे करा लिए हैं। साथ ही एक्टर नो बियर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा अटेंशन उनकी घड़ी ने लूट लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस रणवीर सिंह की इस लग्जरी वॉच की कीमत 3 करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा है।

3)- फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इस समय फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रिलीज से पहले ही निर्माता और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी की फिल्म काफी विवादों में बनी हुई थी. फिल्म रिलीज से पहले फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म को बंगाल में रिलीज करने की अपील की है.

4)- ऋषि की 4 सितंबर को जयंती थी। इस खास दिन पर अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ नीतू ने ऋषि पर खूब प्यारा लुटाया है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर ऋषि के लाइव शो 'खुल्लम-खुल्ला विद ऋषि कपूर' की एक क्लिप को साझा की है, जिसमें उनका कॉमेडी अंदाज देखने को मिल रहा है।

5)- सेंसर बोर्ड ने 'बागी 4' को 'A' सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दिखाई है। इसी के साथ 'बागी 4' पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'बागी 4' के 23 दृश्यों पर कट लगाए हैं। कुछ दृश्य को फिल्म से हटा दिया गया है। 'कंडोम' वाले दृश्यों को म्यूट किया गया है। एक दृश्य में कटे हुए हाथ से सिगरेट जलाते हुए देखा जा रहा है, जिसे अब फिल्म से हटा दिया गया है। यह दृश्य 13 सेकंड का था।

6)-अनन्या पांडे को बीते दिन मंत्री आशीष शेलार के घर पर देखा गया। वह मंत्री के घर पर आयोजित गणपति उत्सव में शामिल हुईं। भारतीय पहनावे में सादगी भरे अंदाज वह गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। अनन्या ने विधि-विधान से पूजा की और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। फँस को उनका यह लुक काफी जयादा पसंद आ रहा है.

7)-जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने कई कीर्तिमान हासिल किए। अब करीब 3 साल बाद फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

8)- 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का था. जिसमें कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। 'बिग बॉस 19' के घर में कुनिका और तान्या को एक-दूजे से भिड़ते हुए देखा जा सकता था। ये बहस देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कुनिका का साथ दे रहे हैं।

9)-‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 2 मिनट 20 सेकेंड का है। इस ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि पूर्वांचल के दिग्गज नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस कारण गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद दिखाया जाता है कि अजय आनंद विद्यार्थी के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। यह फिल्म 19 सितम्बर को रिलीज़ होगी.

10)-सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को समीक्षकों से बेहतेरीन प्रतिक्रिया मिली, और इसने आचा कलेक्शन किया. अब 'कुली' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। 'कुली' का प्रीमियर 11 सितंबर, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

Tags : Tripti Dimri | sharvari wagh | Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Shanaya Kapoor | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut

Read More

Shilpa Shetty new restaurant: रेस्टोरेंट विवाद के बाद शिल्पा शेट्टी का धमाकेदार कमबैक, लॉन्च किया ‘अम्माकाई’ और ‘बीच क्लब’

Rishi Kapoor Birthday : वो सितारा जिसने रोमांस को नई ऊँचाई दी

Bollywood Upcoming Romantic Movies: 2025 में रिलीज होंगी रोमांटिक फिल्में, बड़े पर्दे पर दिखेगा प्यार और ड्रामा का तड़का

Farah Khan Dhanashree Verma vlog: धनश्री वर्मा व्लॉग पर फराह खान को झेलनी पड़ी आलोचना, सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories