Advertisment

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Ananya Pandey | Akshay Kumar | Baaghi 4 | 6 Sep 2025 | 8 Am

- अनन्या पांडे ने GQ इंडियाज बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड 2025 इवेंट में फैशन के मामले में कमाल का प्रदर्शन किया और दो ऐसे लुक पेश किए जिन्होंने फैन्स को हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने सबसे पहले इवेंट में मोतियों से सजी एक आकर्षक मिनी ड्रेस पहनी थी

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Ananya Pandey | Akshay Kumar | Baaghi 4 | 6 Sep 2025 | 8 Am

1)- अनन्या पांडे ने GQ इंडियाज बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड 2025 इवेंट में फैशन के मामले में कमाल का प्रदर्शन किया और दो ऐसे लुक पेश किए जिन्होंने फैन्स को हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने सबसे पहले इवेंट में मोतियों से सजी एक आकर्षक मिनी ड्रेस पहनी थी, जो स्पॉटलाइट में चमक रही थी। बाद में रात में, अनन्या ने अपना गियर बदला और डिनर के लिए एक स्लीक ब्लैक हॉल्टर-नेक ड्रेस पहन ली। उनके यह दोनों लुक सोशल मीडिया पर छाए हुए है.

2)-सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने गणपति बप्पा के चरणों में 11 लाख रुपये का दान अर्पित किया.हालांकि वे खुद पंडाल में न पहुंच पाए, लेकिन उनके सचिव ने चेक सौंपकर श्रद्धा प्रकट की और पंडाल में पोज देते नजर आए.जैसे ही इस पल का वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नराजगी जाहिर की है.

3)-बॉलीवुड की चमकती सितारा आलिया भट्ट ने अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव का अनुभव किया है. मां बनने के बाद आलिया की प्राथमिकताएं और रुचियां भी बदल गई हैं, और इसका असर उनकी फिल्मों के चयन पर भी पड़ रहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में खुलासा किया और बताया कि वह कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसी फिल्म करना चाहती हैं, जिसे उनकी बेटी राहा भी देख सके.

4)- फिल्म 'किंग' के सेट से किंग खान का लुक लीक हो गया है। 'किंग' के सेट से शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बदले हुए दिख रहे हैं। काले रंग की हुडी से उन्होंने अपने बालों को छिपाने की कोशिश की है। एक धुंधली तस्वीर में शाहरुख के बालों का रंग ग्रे नजर आ रहा है।

5)-अनुपम खेर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में अनुपम ने फिल्म की स्क्रीनिंग से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक तस्वीर में अनुपम अकेले रेड कार्पेट पर खड़े पोज दे रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री समेत फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ ही अनुपम ने पूरी टीम को फिल्म की रिलीज़ के लिए शुभकामनाएं दे और लोगो से अपील करी की वो इस फिल्म को जरुर देखे.

6)- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सड़क पर पुराने कपड़े पहनकर कंबल ओढ़े भीख मांगती हुई नजर आ रही हैं। डफली बजाकर और गाना गाकर लोगों से भीख मांगने पर एक्ट्रेस को मजबूर देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री हैं। हालांकि, घबराने की बात नहीं है, एक्ट्रेस यहां शूटिंग कर रही हैं।

7)- भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में शुमार बादशाह अब एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने जा रहे हैं. पेरिस मेन्स फैशन वीक में शानदार डेब्यू करने के बाद बादशाह इस सितंबर न्यूयॉर्क फैशन वीक में शिरकत करने वाले पहले भारतीय रैपर बनेंगे. यह सिर्फ उनके करियर का नहीं बल्कि भारतीय म्यूजिक और फैशन इंडस्ट्री का भी गर्व का पल है.

8)- बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक सुभाष घई, ओशो को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ओशो की एक खास तस्वीर शेयर की और सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे अभिन्न मित्र और मेरे गुरु ओशो, जो पिछले 40 वर्षों से मुझे जीवन के हर तरह के दर्शन - लोगों, ऊर्जाओं और सत्य के पीछे छिपे सत्य - से हर रोज मनोरंजन करते हैं।'

9)-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। मामले में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, क्योंकि यह दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है।

10)-अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बागी 4’ से संबंधित एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में अक्षय ने टाइगर श्रॉफ और फिल्म की बाकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने अपनी स्टोरी में टाइगर श्रॉफ और सुनित मोरारजी की एक फोटो साझा की है। उह्होने फिल्म को फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा बताया है.

Read More

Shilpa Shetty new restaurant: रेस्टोरेंट विवाद के बाद शिल्पा शेट्टी का धमाकेदार कमबैक, लॉन्च किया ‘अम्माकाई’ और ‘बीच क्लब’

Rishi Kapoor Birthday : वो सितारा जिसने रोमांस को नई ऊँचाई दी

Bollywood Upcoming Romantic Movies: 2025 में रिलीज होंगी रोमांटिक फिल्में, बड़े पर्दे पर दिखेगा प्यार और ड्रामा का तड़का

Farah Khan Dhanashree Verma vlog: धनश्री वर्मा व्लॉग पर फराह खान को झेलनी पड़ी आलोचना, सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Tripti Dimri | Deepika Padukone | Ranbir Kapoor | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Advertisment
Latest Stories